राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक के लिए एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

मंगलम ऑर्गेनिक्स के स्टॉक में हाल ही में ब्रेकआउट हुआ है और इसमें और तेजी आने की संभावना है

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 9:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल राधाकिशन दमानी के किसी स्टॉक में अपनी शेयरहोल्डिंग में बदलाव नहीं करने को उस कंपनी को लेकर उनके मजबूत विश्वास का संकेत माना जाता है। इन्हीं में मंगलम ऑर्गेनिक्स भी शामिल है। इस केमिकल स्टॉक ने हाल ही में ब्रेकआउट दिया है। पिछले एक महीने में यह 660 रुपये से बढ़कर 780 रुपये प्रति शेयर पर पहुंचा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कि इस स्टॉक में 760 रुपये पर ब्रेकआउट हुआ है और यह शॉर्ट-टर्म में 860 रुपये प्रति शेयर तक जा सकता है।

इस स्टॉक के लिए 760 रुपये का लेवल एक मजबूत सपोर्ट भी है। मंगलम ऑर्गेनिक्स के स्टॉक्स रखने वाले इनवेस्टर्स को 860 रुपये के टारगेट के लिए इसमें बने रहने की सलाह दी गई है।

Bitcoin रिकॉर्ड हाई से गिरा, दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर भी दबाव बरकरार

एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह स्टॉक चार्ट पैटर्न पर मजबूत दिख रहा है और इसे मौजूदा मार्केट प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए इनवेस्टर्स को 750 रुपये का स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

मंगलम ऑर्गेनिक्स ने इस वर्ष अच्छा रिटर्न दिया है। यह इस वर्ष अभी तक 414 रुपये से बढ़कर 780 रुपये प्रति शेयर तक पहुंचा है, जो लगभग 90 प्रतिशत की तेजी है।


पिछले छह महीनों में यह 530 रुपये से बढ़कर 780 रुपये हुआ है, जो इस अवधि के दौरान लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।