FIIs की लगातार बढ़ती हिस्सेदारी से 1 साल में 19 स्टॉक्स में पैसे हुए डबल और ये 5 stocks बने multibaggers

एफआईआई के हिस्सेदारी वाले इन 5 स्टॉक्स में 1 साल में 150% से ज्यादा का उछाल आया

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 8:42 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने साल 2021 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में लगभग 66,024 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। वे इस कैलेंडर वर्ष के अब तक 10 में से 8 महीनों में शुद्ध खरीदारी कर रहे हैं। BSE 500 शेयरों पर मनीकंट्रोल के विश्लेषण के मुताबिक लगभग 115 कंपनियां हैं जहां FIIs ने 2021 की तीनों तिमाहियों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसमें से 19 स्टॉक ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है जबकि 5 स्टॉक्स मल्टीबैगर बन गए हैं। ये मल्टीबैगर स्टॉक्स  Balaji Amines, Adani Transmission, HEG, K.P.R. Mill और National Aluminium Company हैं जिसमें करीब 150 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। (Data Source: ACE Equity)।

    Balaji Amines | ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को 925.45 रुपये के अपने स्तर से 20 अक्टूबर, 2021 तक 347 प्रतिशत बढ़कर 4136.50 रुपये हो गया। FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 2.18%, जून तिमाही में 2.35% और सितंबर तिमाही  4.00% हिस्सेदारी बढ़ाई।

    Asian Paints का शेयर नतीजों के बाद कल 6% फिसला, BROKERAGES से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    Adani Transmission | ये  स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को 437.70 रुपये के अपने स्तर से 288 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 1697.85 रुपये हो गया।  FIIs ने हर  तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 20.30%, जून तिमाही में 20.82% और सितंबर तिमाही में 21.05 हिस्सेदारी बढ़ाई।

    HEG | ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को  924.65 रुपये के अपने स्तर से 159 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 2390.40 रुपये हो गया है। FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 9.43%, जून तिमाही में 11.27% और सितंबर तिमाही में 14.29% हिस्सेदारी बढ़ाई।

    K.P.R. Mill | ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को अपने 174.78 रुपये के स्तर से 158 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 450.55 रुपये हो गया। FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 2.15%, जून तिमाही में 2.65% और सितंबर तिमाही में 3.09% हिस्सेदारी बढ़ाई।


    JSW STEEL का शेयर पिछले 3 सत्रों में ये शेयर 7% फिसला, जाने stock पर ब्रोकरेजेस की रिपोर्ट

    National Aluminium Company | ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 तो 43.10 रुपये के अपने स्तर से 154 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 109.30 रुपये हो गया। FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 8.38%, जून तिमाही में 8.64% और सितंबर तिमाही में 15.22% हिस्सेदारी बढ़ाई।

    FIIs ने इन 19 शेयरों यानी कि Balaji Amines, Adanin transmission, HEG ltd, KPR Mills, national aluminium comapnies ltd, radico khaitan, century plyboards, solar industreis india ltd, sonata software, basf india ltd, ptc india, welspurn india, coforge, jk tyeres and industries, grindwell northon, bajaj finserve, tata steel, carborundam universal ltd में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है और इन शेयरों ने 10 महीने से भी कम समय में 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।