पिछले चार कारोबारी दिनों की लगातार गिरावट के बाद बाजार आज हरे निशान में बंद हुआ। बाजार की आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों का सबसे अहम योगदान रहा है। बैंक निफ्टी में आज रिकॉर्ड हाई भी लगाया है। कारोबार के अंत में निफ्टी आज 10.50 अंक यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 18,125.40 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 145.43 अंक यानी 0.24% की बढ़त के साथ 60,967.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
ICICI Bank | CMP: Rs 846.75 | दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के दम पर आज इस शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है। 30 सितंबर 2021 को खत्म तिमाही में ICICI Bank का नेट प्रॉफिट 30% बढ़कर 5511 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान बैंक को प्रोविजनिंग कम करनी पड़ी जिससे प्रॉफिट बढ़ा है। सितंबर 2021 तिमाही में ICICI Bank की प्रोविजनिंग 9% घटकर 2714 करोड़ रुपए रही। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में प्रोविजनिंग 2995 करोड़ रुपए थी।
Colgate Palmolive | CMP: Rs 1,534.90 | आज इस शेयर में करीब 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 269.2 करोड़ रुपए रहा है। इसके 285 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। आय 1,352.4 करोड़ रुपए रही है। इसके 1,368 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। EBITDA 400.7 करोड़ रूपए और EBITDA मार्जिन 29.6% पर रही है।
Tech Mahindra | CMP: Rs 1,531 | आज ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1338 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल के दूसरी तिमाही में 1064 करोड़ रुपये पर रहा था। बता दें कि कंपनी के मुनाफे के 1,357 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं तिमाही आधार पर देखें तो इसी वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कंपनी को 1,357 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
GMDC | CMP: Rs 75.25 | अच्छे नतीजों के बाद आज ये शेयर भी 3 फीसदी के आसपास भागा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 119.5 करोड़ से बढ़कर 404.5 करोड़ रुपए रही है। वहीं, आय 235.6 करोड़ से बढ़कर 486.6 पर रही है। EBITDA 29.6 Cr से बढ़कर 61.2 करोड़ रुपए रही है।
Newgen Software | CMP: Rs 596.35 | ये स्टॉक आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21.6 करोड़ से बढ़कर 37.4 करोड़ रुपए और आय 159.5 करोड़ से बढ़कर 185.5 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, 22.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 46.7 करोड़ रुपए रही है। जबकि EBITDA मार्जन 14.3 फीसदी से बढ़कर 25.2 फीसदी पर रही है।
Gland Pharma | CMP: Rs 3,735 | मजबूत नतीजों के दम पर आज ये शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा भागा है। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 38 पर्सेंट बढ़कर 302.1 करोड़ रुपये रहा था, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 218.9 करोड़ रुपया था। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30 पर्सेंट बढ़कर 1,080.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 831.5 करोड़ रुपये था। कंपनी के कुल आय में सितंबर तिमाही के दौरान 33 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह 1,131.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 851.9 करोड़ रुपये था।
Coforge | CMP: Rs 5,065.65 | दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों के बावजूद आज यह शेयर 5 फीसदी टूटा है। दूसरे तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 18.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं आय में तिमाही में आधार पर 7.4 फीसदी की बढत देखने को मिली थी। कंपनी के बोर्ड ने 13 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
Reliance Industries | CMP: Rs 2,607 | इस शेयर में भी आज गिरावट देखने को मिली है। 30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 43 फीसदी की बढ़त के साथ 15,479 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय भी सालाना आधार पर 49.8 फीसदी की बढ़त के साथ 1.16 लाख करोड़ रुपये रही है।