Gainers & Losers: बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

साल के पहले 6 महीने में NIFTY और BANK NIFTY ने 12% से ज्यादा के दमदार रिटर्न दिए हैं.

अपडेटेड Jul 01, 2021 पर 8:02 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार तीसरे दिन कंसोलिडेशन का मूड दिखा। निफ्टी 15700 के करीब बंद हुआ। आज को कारोबार में ICICI BANK, HDFC TWINS और HUL ने दबाव बनाया  लेकिन साल के पहले 6 महीने में NIFTY और BANK NIFTY ने 12% से ज्यादा के दमदार  रिटर्न दिए। जून सत्र की बाजार ने  फ्लैट क्लोजिंग दी है।

    कंसोलिडेशन का मूड लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।  मिड कैप IT और मेटल में तेजी रही। वहीं पावर डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म की खबर से से पावर शेयरों में करंट बना। निफ्टी 15722 पर बंद हुआ। वहीं अगर पूरे महीने की बात करें तो निफ्टी में 0.9 और सेंसेक्स में 1 फीसदी की तेजी रही। 


    निफ्टी 27 प्वाइंट गिरकर 15,722 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 67 प्वाइंट गिरकर 52,483 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 238 प्वाइंट गिरकर 34,772 पर और  मिडकैप 70 प्वाइंट चढ़कर 26,971 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में दबाव दिखा।

    इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

    Reliance Industries | CMP: Rs 2,111 | अबूधाबी  में एक वर्ल्ड क्लॉस केमिकल प्रोजेक्ट लगाने के लिए ADNOC और रिलायंस के बीच हुए करार के होने के खबर के बीच आज ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ।

    Cummins India | CMP: Rs 901.90 | आज के कारोबार में ये शेयर 6 फीसदी भागा है। Kotak Institutional Equities ने इस शेयर में 1,030  रुपए के लक्ष्य के लिए अपनी बाई कॉल बनाए रखा है। मार्च तिमाही में कंपनी को 168.56  करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

    Graphite India | CMP: Rs 637 | Q4 FY21 के अच्छे नतीजों के चलते आज इस शेयर में तेजी आई।  चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा  64 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, इसके पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। ICICI Direct ने इस स्टॉक में बाई रेटिंग बनाए रखते हुए 800 रुपए का लक्ष्य दिया है।


    Vindhya Telelink | CMP: Rs 1,314 | मार्च 2021 के अच्छे नतीजों के बाद आज इस शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखनो को मिला। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सलाना आधार पर  38.26 करोड़ रुपए से बढ़कर 116.04 रुपए पर आ गया है। कंपनी की आय भी 459.08 करोड़ रुपए से बढ़कर 556.56 करोड़ रुपए पर आ गई है।

    Uflex | CMP: Rs 572.80 | कंपनी ने कहा है कि वह मार्च 2022 तक अपनी एसेप्टिक पैकेजिंग कैपेसिटी को दो गुना करके  7 अरब पैक सालाना कर लेगी। इसके लिए वह 120 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस खबर के चलते आज ये शेयर 20 फीसदी भागा।


    Polycab India | CMP: Rs 1,970 | इंडिया रेटिंग ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग AA से बढ़ाकर AA+ कर दी है। आज ये शेयर भी  हरे निशान में बंद हुआ है।

    IRCTC | CMP: Rs 2,039 | चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 103.78 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि इसके पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को  135.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

    Indiabulls Housing Finance | CMP: Rs 260.30 | कंपनी के बोर्ड ने  7,000 करोड़ रुपए के फंड रेजिंग प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। आज ये शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

    Central Bank of India, IOB | विनिवेश के संभावित कंडीडेट बन कर उभरने का चलते इन शेयर में उफान जारी है। आज भी ये शेयर 9 फीसदी भागे हैं।

     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।