GR Infra की दमदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 105% प्रीमियम 1715 रुपए पर लिस्ट हुआ

GR Infra Listing: कंपनी का इश्यू प्राइस 837 रुपए था और जबरदस्त लिस्टिंग से कंपनी ने निवेशकों को दमदार प्रॉफिट दिया

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement

GR Infra Listing: जीआर इंफ्रा के शेयरों की आज मार्केट में जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर NSE पर करीब 105 फीसदी प्रीमियम यानी 1715 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि कंपनी का इश्यू प्राइस 837 रुपए था।

GR Infra का IPO 7 जुलाई को खुलकर 9 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी अपने इश्यू से 962 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। कंपनी का इश्यू प्राइस 828-837  रुपए था। कंपनी का इश्यू 100 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

GR Infra में रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 12.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 168.58 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरपी में 238.04 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था।

उदयपुर की GR Infra दिग्गज इंटिग्रेटेड रोड, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने रेलवे सेक्टर में अपना बिजनेस रेलवे सेक्टर में डायवर्सिफाई किया है।

एनालिस्ट्स की क्या थी राय?

एनालिस्ट ने रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी GR Infraprojects (GRIL) के आईपीओ को जोरदार थम्सअप दिया है। बाजार के जानकारों का कहना था कि इस आईपीओ का वैल्यूएशन काफी आर्कषक है। इसके वित्तीय आंकड़े काफी मजबूत हैं। दूसरी पीयर्स की तुलना में इसका इक्विटी ऑन रिटर्न काफी बेहतर है। कंपनी पर काफी कम कर्ज है। इसके प्रमोटर काफी अनुभवी है।


इसके साथ ही कंपनी का मैनजमेंट काफी मजबूत है। कंपनी दुनिया के अलग-अलग देशों में कारोबार करती है, इसकी ऑर्डर बुक काफी अच्छी है और प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय में पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। यह सब ऐसे कारण है जो आईपीओ को आर्कषक बना रहे थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।