ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities के एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि NSE का Nifty अगले एक साल तक नई ऊंचाइयों को हिट करता रहेगा और यह अपने ऑल-टाइम हाई को चैलेंज करते हुए जून, 2022 तक 17,250 अंकों के स्तर को पार कर जाएगा। ब्रोकरेज फर्म ने अपने नोट में कहा कि टेक्निकल चार्ट पर Nifty हाईयर पीक बना रहा है और इसका आउटलुक पॉजिटिव है।
ICICI Securities के मार्केट एक्सपर्ट्स और एनालिस्ट्स ने अपने नोट में कहा कि भारतीय कंपनियों (India Inc) के मुनाफे में हो रहे सुधार और कैपिटल एक्सपेंडिचर (CAPEX) साइकिल में बढ़ोतरी के लिए तैयाह हो रहे अनुकूल वातावरण के कारण बेंचमार्क इंडेक्स में नई ऊंचाई देखने को मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस हफ्ते Nifty 15,901.60 अंकों के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।
Adani Group के स्टॉक्स में गिरावट का सिलसला नहीं थम रहा, कंपनियों के शेयर आज 8% तक टूटे, लोअर सर्किट भी लगा
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि India Inc का नेट प्रॉफिट GDP के रेशियो के मुकाबले बढ़कर अपने 20 साल के मिनिमम लेवल से सुधर कर अब 1.6% पर पहुंच गया है। ब्रोकरेड फर्म ने कहा कि Q4 में मेटल, सीमेंट, बिल्डिंग मटीरियल, कैपिटल गुड्स और ऑटो सेक्टर की कंपनियों के नतीजे मजबूत रहे हैं।
इकोनॉमी के मोर्चे पर ICICI Securities ने कहा कि GDP के लेटेस्ट आंकड़े बता रहे हैं कि इकोनॉमिक रिकवरी आ रहे इंवेस्टमेंट के कारण हो रहा है। रियल इंवेस्टमेंट रेट अपने 2 साल से उच्चतम स्तर पर है और यह 34.3% पर है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इसमें कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर का सबसे ज्यादा योगदान है।
Hot Stocks: आज के 3 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 13% तक का रिटर्न
ICICI Securities के एक्सपर्ट्स ने कहा कि रियल इंटरेस्ट रेट्स में कमी, कॉर्पोरेट्स के पास इंवेस्टमेंट को बूस्ट देने और डिमांड को रिवावइव करने के लिए उपलब्ध पर्याप्त वित्तीय संसाधन और लिक्विडिटी, काउंटर-साइक्लिकल फिस्कल पॉलिसी, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की नीति और मजबूत ग्लोबल डिमांड के कारण CAPEX में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा Nifty की कंपनियों को मिलेगा।
ये हैं ICICI Securities के टॉप पिक्स
ब्रोकरेड फर्म ICICI Securities ने अगले एक साल के टाइम फ्रेम में डबल डिजिट रिटर्न देने वाले 14 स्टॉक्स को चुना है। इनमें फाइनेंस स्टॉक्स से लेकर इंडस्ट्रियल्स और ऑटो स्टॉक्स तक शामिल हैं। ICICI Securities ने निवेशकों को जिन स्टॉक्स पर दांव लगाने का सुझाव दिया है उनमें SBI और HDFC Bank शामिल हैं।
राकेश झुनझुनवाला के इस शेयर ने निवेशकों को एक साल में तीन गुना रिटर्न दिया, क्या आपके पास है यह?
SBI और HDFC Bank के अलावा ICICI Securities ने एक्सिस बैंक (Axis Bank), NTPC, PTC इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो (L&T), अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाटा कम्युनिकेशंस, GAIL, टाटा मोटर्स, TVS मोटर्स, मदरसन सुमी (Motherson Sumi) और ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) पर दांव लगाने का सुझाव दिया है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
