सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
JEFFERIES ने RIL पर राय देते हुए कहा है कि इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए और इसके शेयर का लक्ष्य 2540 प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि RIL रिन्यूएबल एनर्जी में बड़े प्लेयर के तौर पर उभर सकती है। कंपनी को रिन्यूएबल एनर्जी पर सरकार के फोकस से फायदा होगा। रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है।
CLSA ने ONGC पर रेटिंग की अपग्रेड करते हुए खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 105 से बढ़ाकर 165 रुपये तय किया है। उन्होंने इसका FY22-23 के लिए EPS अनुमान 32 प्रतिशत बढ़ाया है। शेयर की प्राइसिंग 51 डॉलर/bbl ब्रेंट के हिसाब से हो रही है। शेयर का फेयरवैल्यू 260 रुपये प्रति शेयर है। उनके अनुसार 9 महीने में फॉर्मूला आधारित गैस कीमतें 145 प्रतिशत बढ़ सकती हैं।