LIC Housing Finance की ब्याज से बढ़ी कमाई, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति

MACQUARIE ने LIC Housing Finance पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग देते हुए प्रति शेयर इसका लक्ष्य 600 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 12:48 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    LIC Housing Finance के चौथी तिमाही के नतीजे मिलेजुल रहे। कंपनी की ब्याज से कमाई 39 प्रतिशत बढ़ी। NIM में सुधार हुआ लेकिन मुनाफे का आंकड़ा अनुमान से कम रहा। ASSET QUALITY खराब हुई। पैरंट LIC की कंपनी में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत करने की तैयारी है।

    BROKERAGES ON LIC Housing Finance

    MACQUARIE की LIC Housing Finance पर राय

    MACQUARIE ने LIC Housing Finance पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका डिस्बर्समेंट अब तक सबसे ज्यादा रहा। LIC को 2300 करोड़ के शेयर के प्रेफेंशियल अलॉटमेंट हुआ है। कंपनी द्वारा पूंजी जुटाने का फैसला पॉजिटिव संकेत दे रहा है। इसके साथ ही कंपनी की ग्रोथ में तेजी लौटने की उम्मीद है।

    CLSA की LIC Housing Finance पर राय

    CLSA ने LIC Housing Finance पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके एसेट क्वालिटी ने निराश किया है। लेकिन सस्ते वैल्युएशन के चलते खरीदारी की सलाह दी है। वहीं LIC को प्रेफेंशियल अलॉटमेंट से कर्ज में कमी आएगी।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।