Nifty 14750 के करीब बंद-Sensex 600 अंक से ज्यादा ऊछला, energy और FMCG शेयरों ने भरा जोश

दिन भर के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

अपडेटेड Mar 20, 2021 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement

03:32 PM

दिन भर के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। सेसेंक्स 641.72 अंक यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 49,858.24 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 186.15 अंक यानी 1.28 फीसदी की मजबूती के साथ 14,744 के स्तर पर बंद हुआ है। मिड और स्म़ॉलकैप शेयरों में भी बढत देखने को मिली और कारोबार के अंत में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.35 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे।

03:14 PM

STRIDES PHARMA। सब्सिडियरी Stelis ने Russian Fund के साथ करार किया है। Sputnik V की सप्लाई के लिए करार किया है।  Sputnik V की 20 करोड़ डोज सप्लाई के लिए करार है। कंपनी जुलाई-सितंबर से Sputnik V की सप्लाई शुरू करेगी।

03:00 PM
 
AARTI DRUGS।
1000 रुपये प्रति शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी बायबैक पर 60  करोड़ रुपये खर्च करेगी। 46 फीसदी प्रीमियम पर बायबैंक को मंजूरी मिली है। टेंडर रूट के जरिए बायबैक को मंजूरी मिली है।


02:53 PM

MOODYS ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। 2021 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 12 फीसदी किया है।  

02:45PM

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 14,700 के पार निकल गया है। Nifty में निचले स्तरों से 250 तो बैंक निफ्टी 450 POINT से ज्यादा का सुधार आया है। HUL,ITC,RIL और HDFC जैसे दिग्गज सहारा दे रहे हैं। कमजोर बाजार में FMCG शेयर आज मजबूत नजर आ रहे हैं। NIFTY FMCG INDEX करीब 2 हफ्ते की ऊंचाई पर है। ITC, HUL, NESTLE 2 से 3 फीसदी ऊपर हैं। FNO में 17 में से 15 FMCG शेयर भागे हैं।

02:25PM

कोरोना की वजह से लागू तमाम प्रतिबंधों के कारण लोगों को कहीं आने जानें में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए LIC अथवा Life Insurance Corporation ने अपने पॉलिसी धारकों को अपने मैच्योरिटी क्लेम डॉक्यूमेंट देश में भर में कहीं भी स्थिति अपने नजदीकी LIC office में जमा करने की सुविधा दी है। ये सुविधा तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक ट्रायल बेसिस पर उपलब्ध होगी।

02:06 PM

लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार संभलने की कोशिश में नजर आ रहा है। Nifty निचले स्तरों से 250 तो बैंक निफ्टी 450 POINT से ज्यादा सुधरा है।  HUL, ITC, RIL और HDFC जैसे दिग्गज  सहारा दे रहे हैं।

02:00 PM

बाजार को संभालने के लिए FMCG शेयर आगे आए है।  NIFTY FMCG INDEX करीब 2 हफ्ते की ऊंचाई पर है।  ITC, HUL, NESTLE 2 से 3 फीसदी ऊपर है।  FNO में 17 में से 15 FMCG शेयर भागे है।

01:46 PM

बजट में ऐलान किए गए  Disinvestment और Asset monetisation के रोडमैप को जल्द से जल्द पूरा करने में नीति आयोग जोर शोर से जुट गया है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक नीति आयोग चाहता है कि Disinvestment का जो काम 12 महीने में होता है उसे एक महीने में पूरे किए जाए। इतना ही नहीं दूसरे मोर्चे पर भी तेजी लाने के लिए प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

01:38 PM

संजीव भसीन निवेशकों को Reliance में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये उनका मनपसंद स्टॉक है। जियो का मार्केट शेयर 33 प्रतिशत है इसलिए इसमें जोरदार तेजी आ सकती है।  उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 2005 से 2010 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 2150 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1970 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

01:20 PM

बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  दिन के निचले स्तर से निफ्टी में 200 प्वाइंट की रिकवरी दिखा रहा है। FMCG और IT शेयरों से सहारा मिल रहा है। बैंक निफ्टी Lows से 300 प्वाइंट सुधरा है।

01:10 PM

बाजार की बड़ी बातें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में उठापटक बढ़ी है।  निफ्टी फिर 14500 के ऊपर आया है। निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तरों से 500 अंक फिसला है। रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑटो में बिकवाली देखने को मिल रही है। FMCG, फार्मा, टेलीकॉम शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला  है।

12:55 PM

सीएनबीसी आवाज की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक नीति आयोग ने Disinvestment और Asset Monetisation को Fast Track करने कीतैयारी है। 12 महीने तक चलने वाली प्रक्रिया महज एक महीने में  पूरी होगी।

12:40 PM

APOLLO TYRES। मार्च अंत तक टायर कीमतों में 4% तक इजाफा करेगी। कंपनी इस महीने टायर के दाम बढ़ाएगी। टायर कीमतें बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियों से बातचीत कर रही है। कंपनी का कहना है कि रबर की बढ़ती मांग को देखते हुए कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है।  टायर की सभी कैटेगरी में दाम बढ़ाएगी।

12:22 PM

BHARAT DYNAMICS ने रक्षा मंत्रालय के साथ करार किया है। कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के साथ ये करार 4960 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सप्लाई के लिए किया है।

12:10 PM

BMC COMMISSIONER ने कहा है कि  मुंबई मॉल में RT-PCR टेस्ट Random होगा। RT-PCR टेस्ट सभी के लिए जरूरी नहीं  है। RT-PCR टेस्ट के लिए 250 रुपये प्रति टेस्ट देना होगा।  मॉल जाने से पहले Random RT-PCR टेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि  Random RT-PCR टेस्ट सोमवार से  किया जाएगा।

12:05 PM

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी के ऊंचे दामों के कारण भारत से शुगर एक्सपोर्ट में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है।  घरेलू मिलों ने चालू सीजन में अब तक करीब 43 लाख टन एक्सपोर्ट के सौदे किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्पादन कम होने से घरेलू मिलों के लिए एक्सपोर्ट काफी आकर्षक हो गया है

11:45 AM

Vedanta। अनिल अग्रवाल की मालिकाना हक वाली वेदांता रिसोर्स ने 16 मार्च को अपने शेयरों के ओपन ऑफर के प्राइस को बढा़कर 235 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसके पहले 10 फीसदी शेयर 160 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का ओपन ऑफर रखा था। बता दें कि नया ऑफर प्राइस पुरानी ऑफर प्राइस से करीब 4 फीसदी ज्यादा है।

11:35 AM

किसी भी मॉल में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट होगा। मॉल जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। मुंबई के सभी मॉल के बाहर स्वैब कलेक्शन टीम रहेगी। बिना टेस्ट के किसी को भी मॉल में एंट्री नही दी जाएगी। मुंबई में कल  2877 नए कोरोना केस सामने आए है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 25833 नए केस आए है।  अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए है।

11:20 AM

बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी नीचे से करीब 290 प्वाइंट सुधरा है। सेंसेक्स नीचे से करीब 880 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक नीचे से करीब 700 प्वाइंट सुधरा है।
 
11:15 AM

चांदी में गिरावट

MCX पर चांदी 67,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दबाव देखने को मिल रहा है। डॉलर में मजबूती से चांदी की चमक फीकी पड़ी है। 

11:05 AM

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने गुरुवार को पेरिस और कई अन्य क्षेत्रों में एक महीने के लिए सीमित लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान स्कूल और आवश्यक दुकानें खुली रहेंगी। यह जानकारी फ्रांसीसी मीडिया के हवाले से सामने आई है। हालांकि गैर-आवश्यक व्यवसाय बंद हो जाएंगे और प्रभावित क्षेत्रों में बाहर की आवाजाही प्रतिबंधित हो जाएगी, स्कूल खुले रहेंगे और घर से 10 किलोमीटर (6 मील) तक की बाहरी व्यायाम की अनुमति होगी।

10:50 AM

सोने में सुस्ती

MCX पर सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1730 डॉलर के पास है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने में दबाव है। इधर डॉलर में मजबूती से सोने में सुस्ती आई है।

10:40 AM

संजीव भसीन निवेशकों को Mcdowell में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें तेजी नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 525 से 527 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 565 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 515 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

10:37 AM

कमजोर बाजार में FMCG शेयर दम दिखा रहे हैं। ITC,  UBL, USL जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी  देखने को मिल रही है।

10:20  AM

Easy Trip Planners listing: बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर Easy Trip का शेयर करीब 13 फीसदी के प्रीमियम के साथ 212 रुपए पर लिस्ट हुआ है जबकि इसका इश्यू प्राइस 187 रुपए प्रति शेयर था। बता दें कि दिल्ली की ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए  8 मार्च को खुला था और 10 मार्च को बंद हुआ था। कंपनी ने इस इश्यू से 510 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस IPO का प्राइस बैंड 186-187 रुपए प्रति शेयर था।

10:12 AM

बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स नीचे से करीब 470 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक नीचे से 470 प्वाइंट सुधरा है।

10:07 AM

कमजोर ग्लोबल संकेत से बाजार में लगातार छठे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है।  निफ्टी 14400 के नीचे फिसल गया है। RIL, HDFCS TWINS और L&T ने  दबाव बनाया है। निफ्टी और निफ्टी बैंक  हफ्ते भर में 4 से 6 फीसदी तक टूटे। मिडकैप में सबसे ज्यादा 2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

10:02 AM

रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 72.53 के मुकाबले 72.58 के स्तर पर खुला है।

10:00 AM

रियल्टी शेयरों पर खासा दबाव देखने को मिल रहा है।  लगातार 6 दिनों की गिरावट में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 8 फीसदी  गिरा। इस  हफ्ते निफ्टी मेटल और ऑटो इंडेक्स भी 4 फीसदी ज्यादा टूटे है।

09:48 AM

JEFFERIES ने ACCENTURE पर राय देते हए कहा है कि Accenture के नतीजे भारतीय IT कंपनियों के लिए पॉजिटिव रहे हैं। इनके अनुसार भारतीय IT में INFOSYS टॉप पिक रहेगी। वहीं CS ने ACCENTURE पर राय देते हुए कहा कि ग्रोथ में तेजी बरकरार रहेगी। इन्होंने इसका वित्त वर्ष 2021 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया है। वहीं Accenture के नतीजे से भारतीय IT कंपनियों में तेजी बढ़ेगी।

09:35 AM

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक  Fortune ब्रैंड का खाने का तेल बनाने वाली Adani Wilmar बाजार में 5000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने इंवेस्टमेंट बैंकर और लीगल एडवाइजर की नियुक्ति भी कर ली है।

09:30 AM

HSBC ने IT पर राय देते हुए कहा है कि नजदीकी समय में इस सेक्टर की Profitability मैनेज की जा सकेगी। इनका कहना है कि इनको ये सेक्टर पसंद है और इस सेक्टर की सबसे पसंदीदा पिक्स Infosys और HCL Tech है।

09:27 AM

JP MORGAN ने BAJAJ AUTO पर ओवरवेट रेटिंग दी है और लक्ष्य को 4400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 90 प्रतिशत का डिविडेंड देना कंपनी द्वारा उठाया गया एक बहुत अच्छा कदम है। इसके अलावा पीएलआ और एक्सपोर्ट इंसेटिव्स कंपनी के लिए फायदेमंद होगा।

09:19 AM

बाजार में गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है। सेसेंक्स 341.65 अंक यानी 0.69 फीसदी टूटकर 48,835.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 126.10 अंक यानी 0.87 फीसदी गिरकर 14,431.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:03 AM

प्री ओपनिंग सेंशन में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेसेंक्स 228.28 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 48,988.24 के स्तर पर  नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 163.45 अंक यानी 1.11 फीसदी टूटकर 14,557.85 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:00 AM

GAIL ने Compressed Biogas Plant के लिए रांची नगर निगम से करार किया है। वहीं JET AIRWAYS ने स्लॉट के मामले में DGCA के एफिडेविट पर जबाव दिया है। मामले पर अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी।

08:55 AM

DEEPAK NITRITE। CRISIL ने 750 करोड़ के Bank Facilities की रेटिंग बढ़ाई है। लंबी अवधि की रेटिंग AA पॉजिटिव से बढाकर AA स्टेबल की है।

08:45 AM

GODREJ IND के लिए ICRA ने 1500 करोड़ के NCD को AA रेटिंग दी है।  वहीं ZUARI AGRO ने कच्चे माल की कमी की वजह से NPK प्लांट बंद किया है।

08:35 AM

INDO COUNT। Bed Linen क्षमता 20 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी है। क्षमता विस्तार पर कंपनी 200 करोड़ खर्च करेगी। अगले 2 साल में आय 600 करोड़  बढ़ने का अनुमान है।

08:25 AM

NIFTY BANK पर स्ट्रैटेजी

सीएनबीसी-आवाज़ के एडिटर - एफएंडओ, विरेंद्र कुमार का कहना है कि BANK निफ्टी में  34120-34387  के  स्तर पर रेजिस्टेंस जोन है जबकि 33300-33161 के स्तर पर  पहला बेस जोन है। Nifty की तरह Bank Nifty भी 50 DEMA के नीचे फिसला है। लिहाजा इसमें 34000-34200 के नीचे बिकवाली करें। उछाल में बिकवाली की स्ट्रैटेजी बनाए। बैंक निफ्टी में 33600 के नीचे फिसलने पर 33000 का स्तर संभव है। तेजी में 34200 के ऊपर निकला तो पुलबैक संभव है।

08:15 AM

निफ्टी पर क्या हो रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के एडिटर - एफएंडओ, विरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी में 14670-14710  के  स्तर पर पहला  रेजिस्टेंस जोन है जबकि   14471-14410 के स्तर पर  पहला बेस जोन है।1000 करोड़ की नेट बिकवाली में 400 प्वाइंट खोए है। FIIs की कैश खरीदारी से राहत मिली है लेकिन 50 DEMA का स्तर टूटा है। 50 DEMA के नीचे उछाल पर बिकवाली करें। बॉन्ड यील्ड पर नजरें बनाएं रखें। 14470 फरवरी और मार्च का बेस है। 14470 के नीचे जाने पर गिरावट और बढ़ेगी। 14710 के नीचे शॉर्ट कवर करें।निफ्टी में 14710-14471 अहम स्तर हैं।

08:05 AM

कल देश में  कोरोना के करीब 36 हजार नए मामले मिले है। पिछले 100 दिनों में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। महाराष्ट्र की  स्थिति गंभीर है। एक दिन में रिकॉर्ड 25800 मामले दर्ज हुए है। उधर वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज हुई है।  अब तक 3 करोड़ 90 लाख लोगों का  टीकाकरण हुआ है।

07:55 AM

प्राइमरी मार्केट में भरपूर एक्शन दिखेगा  । आज  Easy Trip Planners IPO की लिस्टिंग होगी। इश्यू159 गुना  भरा था।  Nazara Tech और SURYODAY SFB के IPOs के आज आखिरी दिन है। वही ढाई गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होकर  Kalyan Jewellers बंद हुआ।

07:45 AM

ACCENTURE के दूसरी तिमाही अच्छे प्रदर्शन से आज IT शेयरों की  रौनक बढ़ सकती है।  ACCENTURE के रेवेन्यू में 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। REV GUIDANCE 4 से 6 फीसदी  की रेंज से बढाकर 6.5-8.5 फीसदी  किया  है।

07:35 AM

आज  FTSE की quarterly rebalancing होगी।  RIL Partly Paid में 600 करोड़ तो Bharti Airtel में करीब 900 करोड़ रुपए की खरीदारी की उम्मीद है।  HAL, ADANI GAS, Honeywell जैसी MIDCAP कंपनियों में भी निवेश आएगा।

07:25 AM

शेयर बाजारों में गिरावट के बीच क्रूड की नरमी ने राहत दी है।  अमेरिका में भंडार बढ़ने और डॉलर की मजबूती से कच्चे तेल में लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिल रहा है। क्रूड  1 हफ्ते में करीब 10% सस्ता हुआ है। OMCs और पेंट शेयरों पर नजर रखें।

07:15 AM

बाजार में आज सोच समझकर ट्रेड करने का दिन है। ग्लोबल संकेत बहुत अच्छे नजर नहीं आ रहे है। DOW FUTURES करीब 100 POINT ऊपर है लेकिन एशियाई बाजार कमजोर है। SGX NIFTY भी नीचे कारोबार कर रहा है। बढ़ती bond yield की चिंता से अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली दिखी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।