03:35PM
7 दिनों की रिकॉर्ड रैली के बाद बाजार में आज मुनाफावसूली दिखी। सेंसेक्स आज 143.62 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 45,959.88 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 50.80 अंक 0.38 की गिरावट के साथ 13,478.30 के स्तर पर बंद हुआ है।
03:10PM
बाजार में दिन की गिरावट से सुधार दिख रहा है। सेंसेक्स नीचे से करीब 290 अंक सुधरा है। निफ्टी नीचे से करीब 90 अंक सुधरा है। बैंक निफ्टी नीचे से 320 अंक सुधरा है।
02:35PM
SEQUENT SCIENTIFIC ने यूरोप में पशुओं के लिए Antibiotic Citramox Injection लॉन्च की है।
02:30PM
कमजोर बाजार में FMCG शेयरों ने दम दिखाया है। NIFTY FMCG INDEX आज LIFE HIGH पर पहुंच गया है। गोदरेज कंज्यूमर, NESTLE, जुबिलेंट फूड 3 फीसदी तक उछले हैं। F&O के TOP 5 GAINERS में से 4 CONSUMPTION शेयर हैं।
02:20PM
बजट में ज्यादा फोकस मिलने की उम्मीद में FERTILIZER SHARE भागे हैं। Madras Fert, FACT, RCF, SPIC में तूफानी तेजी है।
02:15PM
लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद BULLS ने आज थोड़ी सांस ली है। निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन 13450 के नीचे है। BANK NIFTY में भी मुनाफावसूली है।
02:05PM
एक सरकारी अधिकारी ने बताया है कि सराकर की हाउसिंग सेक्टर के लिए छूट जारी रखने की योजना। हाउसिंग के लिए आगामी बजट में एलान संभव हैं। क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी 1 साल तक बढ़ सकती है।सरकार बजट में स्कीम बढ़ाने का एलान कर सकती है।
01:55PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक COVID की वैक्सीनेशन के लिए वोटर लिस्ट की मदद ली जाएगी। वोटर लिस्ट के आधार पर वैक्सीनेशन की योजना है। वैक्सीनेशन के लिए उम्र के आधार पर प्राथमिकता मिलेगी। वोटर लिस्ट के जरिए उम्र की पहचान की जाएगी।
01:50PM
TATA Vs MISTRY CASE:TATA SONS ने PALLONJI का शेयर, एसेट बांटकर अलग होने का ऑफर ठुकरा दिया है।
01:45PM
अंबानी परिवार के हवाले से खबर आ रही है कि आकाश, श्लोका अंबानी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। मुकेश और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं।
01:30PM
प्राइमरी मार्केट में फिर हलचल बढ़ गई है। Bectors Food Specialities का IPO 15 दिसंबर को खुलने जा रहा है। ये आईपीओ 17 दिसंबर को बंद होगा। IPO का प्राइस बैंड 286 –288 रुपए प्रति शेयर है। इसमें 500 करोड़ रुपए का OFS है। आईपीओ के तहत 40.5 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा। आईपीओ का लॉट साइज 50 शेयरों का है। शेयर की लिस्टिंग NSE,BSE दोनों पर होगी।
01:15PM
कई दिनों की रिकॉर्ड रैली के बाद आज मुनाफावसूली हावी दिख रही है। निफ्टी 13400 के ऊपर है। निफ्टी बैंक में ज्यादा गिरावट है, ये 400 अंक टूटा है। सरकारी बैंक, कैपिटल गुड्स, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली है। FMCG,फर्टिलाइजर, खपत से जुड़े शेयरों में तेजी है। CCI जांच की खबर पर सीमेंट शेयर दबाव में हैं।
12:45PM
7 दिनों की रिकॉर्ड रैली के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिख रही है। लेकिन निफ्टी 13400 के ऊपर टिका हुआ है। 9 दिनों की पार्टी के बाद मिडैकप पर भी 1 फीसदी से ज्यादा का दबाव है। निफ्टी बैंक भी 400 अंक नीचे है।
12:30PM
कल की बड़ी गिरावट के बाद सोने-चांदी में आज दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है। कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार मिल रही पॉजिटिव खबरों और US में नए पैकेज में देरी की खबरों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।
12:00PM
क्रूड और बेस मेटल्स पर दबाव
कल की तेजी के बाद आज क्रूड और बेस मेटल्स में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट 9 महीने की ऊंचाई से फिसल गया है। वहीं अमेरिका में इनवेंट्री बढ़ने से भी क्रूड पर दबाव है।
11:55AM
बाजार पर दबाव कायम है। Nifty 13400 के आसपास टिका हुआ है। आज को कारोबार में PSU banks पर दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी 1.15 फीसदी टूटकर 30,357 के आसपास नजर आ रहा। फिलहाल सेंसेक्स करीब 355 अंकों की कमजोरी के साथ 45,750 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी -103 अंक यानी 0.76 फीसदी की कमजोरी के साथ 13,425 के आसपास नजर आ रहा है।
11:30AM
स्पॉट मार्केट में चांदी की डिमांड में भारी गिरावट
इस साल सोने-चांदी ने भले ही नया रिकॉर्ड हाई बनाया हो लेकिन घरेलू स्पॉट मार्केट में चांदी की डिमांड में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल भाव ऑल टाइम हाई जाने से लोगों ने इस साल चांदी खरीदने के बजाए बेचने की स्ट्रैटेजी रखी। धनतेरस के बाद तो चांदी की डिमांड और गिरी है। स्पॉट में खरीदार नहीं हैं। चांदी डिस्काउंट पर बिक रही है। भाव ऑल टाइम हाई होने से मार्केट में स्क्रैप बढ़ा है। मार्केट में इस साल 200 टन पुरानी चांदी आई है। 2020 में चांदी के इंपोर्ट में सालाना आधार पर 80 फीसदी की गिरावट आई है।
11:00AM
डिविडेंड पे पर रिजर्व बैंक की सख्ती के सुझावों से NBFCs शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। REC और PFC 6 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। अन्य NBFC पर भी खासा दबाव है।
10:30AM
कार्टेलाइजेशन को लेकर CCI की जांच की आशंका से सीमेंट सेक्टर पर दबाव दिख रहा है। ULTRATECH और JK LAKSHMI CEMENT 2 फीसदी तक फिसले हैं। दूसरी सीमेंट कंपनियों में भी बिकवाली दिख रही है।
10:20AM
SCI के विनिवेश पर 14 दिसंबर को बैठक
विनिवेश प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद से SCI का शेयर 12 फीसदी दौड़ा है। सरकार के करीब 64 हिस्सा बिक्री पर 14 दिसंबर को कैबिनेट सचिव की अहम बैठक होगी जिसमें EoI को अंतिम मंजूरी संभव है।
10:15AM
रिकॉर्ड रैली के बाद मुनाफावसूली
7 दिनों की रिकॉर्ड रैली के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी 13400 के करीब आ गया है। 9 दिनों की पार्टी के बाद मिडैकप पर एक फीसदी से ज्यादा का दबाव है। निफ्टी बैंक भी 300 अंक नीचे है।
10:12AM
PNB ने कहा है कि 14,000 करोड़ जुटाने पर बोर्ड मंजूरी ली गई है। अगले हफ्ते इक्विटी के जरिए रकम जुटाने की उम्मीद है।
10:10AM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे कमजोर होकर या 73.56 के मुकाबले 73.69 के स्तर पर खुला है।
10:05AM
UPL में भारी गिरावट
यूपीएल में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट की वजह Whistleblower की तरफ से की गई पैसें की हेराफेरी की शिकायत है। प्रोमोटर पर हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। कंपनी पर रियल्टी और रेंटल आय में हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं।
पैसों के हेराफेरी पर UPL के CEO JAI SHROFF की सफाई
पैसों के हेराफेरी पर के आरोप पर सफाई देते हुए UPL के CEO JAI SHROFF ने कहा है कि Whistleblower के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। बोर्ड को Whistleblower की शिकायत नहीं मिली है। हर तरह की जानकारी सार्वजनिक की गई है। कंपनी ने सभी मुद्दों पर सफाई जारी की है। Whistleblower के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। साल 2016 में आरोप लगाए गए थे। ऑडिटर ने पूरे ट्रांजैक्शन की पड़ताल की है। कंपनी और मेरे घर के किराए से जुड़े ट्रांजैक्शन की पड़ताल की जा चुकी है। रेंटल एग्रीमेंट रद्द हो चुका है, घर का अब UPLसे कोई रेंटल संबंध नहीं है।
09:20AM
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 185 अंक यानी 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 45,916.98 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी 60 यानी 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 13,470 के आसपास दिख रहा है।
08:30AM
ग्लोबल संकेत कमजोर
इंट्रा डे में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अमेरिकी बाजारों में कल मुनाफावसूली देखने को मिली। नए राहत पैकेज में देरी से दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों की भी कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 80 अंक नीचे दिख रहा है। उधर क्रूड और गोल्ड एक दायरे में रहे। कल के कारोबार में Dow 105 अंक गिरकर 30069 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 29 अंक टूटकर 3673 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq 244 अंक गिरकर 12339 के स्तर पर बंद हुआ।
कोरोना अपडेट
UK सरकार ने Pfizer की वैक्सीन पर सलाह देते हुए कहा है कि एलर्जी वाले लोग वैक्सीन ना लें। उधर UAE ने चीन की वैक्सीन Sinovac को मंजूरी दी है। कनाडा ने Pfizer की वैक्सीन पर मुहर लगाई है। वहीं, J&J की सिंगल डोज वैक्सीन जनवरी तक आएगी। भारत की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटों में करोना के 32,080 नए मामले मिले हैं। 36,635 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 94.66 फीसदी है। Serum Institute और Bharat Biotech की वैक्सीन अभी मंजूर नहीं हुई है। SEC ने दोनों से और डेटा और जानकारी मांगी है।
13500-13600 के बीच एक्सपायरी संभव: पोल
आज निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी पर नजर रहेगी। आवाज़ ब्रोकर्स पोल में 50 फीसदी जानकारों ने कहा है कि निफ्टी 13500 से 13600 के बीच एक्सपायर हो सकता है। निफ्टी बैंक के लिए 30500 से 30800 का दायरा अहम है।
आवाज़ ब्रोकर्स पोल: कहां होगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी
NIFTY
13700-13800 Nill
13600-13700 25%
13500-13600 50%
13400- 13500 25%
NIFTY BANK
31100-31400 10%
30800-31100 30%
30500-30800 60%
30200-30500 Nill
नए संसद भवन की इमारत का भूमि पूजन
PM मोदी नए संसद भवन की इमारत का भूमि पूजन करेंगे। 1 बजे शिलान्यास कार्यक्रम होगा।
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 13574-13590 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 13624-13644 है। वहीं, बेस जोन 13450-13420 और बड़ा बेस जोन 13300-13270 है। 13450-420 एक्सपायरी बेस दिखता है। 13650 पर वीकली कॉन्ट्रैक्ट में सबसे ज्यादा राइटिंग देखने को मिली है। Day Traders खरीदें, SL-13420,ऊपर 13630-40 संभव है। पोजीशन ट्रेडर्स 13300-270 पर SLरखें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 30840-30975 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 31050-31200 है। बेस जोन 30264-30300 और बड़ा बेस जोन 30050-30000 है। कॉल राइटर्स अब निकल रहे हैं। 31000 कॉल राइटर पीछे हटा, 31200 तक की तेजी संभव है। 30050-30000 दिन का बेस, हर गिरावट को खरीदें।
आइए जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स
Axis Securities
Buy Dr reddy fut 5070 SL 5020 target 5150-5180
Tradebulls Securities
CUMMINS 585 SL 579 TGT 604/622
Nirmal Bang
Infy buy tgt 1210 sl 1158
आज खुलेगा IRCTC का OFS,1367 रुपए प्रति शेयर पर फ्लोर प्राइस तय
आज IRCTC का OFS खुलेगा। 16.5 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1367 रुपए प्रति शेयर पर फ्लोर प्राइस तय की गई है। गैर संस्थागत निवेशक आज पैसा लगा पाएंगे। सरकार 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।