सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 5 अक्टूबर की सुबह 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों का भाव फिसला है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 149320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।मुंबई में कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 3500 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 3200 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,153.32 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
इस बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति की अक्टूबर की मीटिंग आज, 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसके फैसले 7 अक्टूबर को सामने आएंगे। अगस्त की मीटिंग में रेपो रेट को लगातार चौथी बार बिना किसी बदलाव के 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया था।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 5 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 10000 रुपये सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.97 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।