03:35 PM
मई वायदा एक्सपायरी के दिन बाजार में उठा-पटक देखने को मिली और कारोबार के अंत में बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में निफ्टी की जहा रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। वहीं सेसेंक्स 97.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 51,115.22 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 15337.85 के स्तर पर बंद हुआ।
03:25PM
Page Ind Q4(YoY)मुनाफा 31 Cr से बढ़कर 120 Cr रुपए रहा है। आय 540 Cr से बढ़कर 880.8 करोड़ रुपए रहा है।
03:15 PM
BOROSIL Q4। कंपनी को सालाना आधार पर चौथी तिमाही में 10 करोड़ रुपये घाटे के बदले 19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि आय 142 करोड़ रुपये से बढ़कर 184 करोड़ रुपये रही है।
03:06 PM
RCF Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 142.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 153.5 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 2610 करोड़ रुपये से घटकर 2290 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने 1.78 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।
02:57 PM
Kalyan Jewellers Q4(YoY) मुनाफा 48 Cr से बढ़कर 74 Cr रुपए रहा है।
02:52 PM
INFIBEAM Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 17.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 33.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 227.8 करोड़ रुपये से घटकर 201.3 करोड़ रुपये पर रही है।
02:45 PM
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही एक और राहत पैकेज आ सकता है। ये लॉन्ग टर्म पॉलिसी नहीं होगी इसमें तत्काल राहत देने पर जोर होगा। होटल, टूरिज्म सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है। राहत पैकेज में तत्काल राहत देने पर जोर होगा। इसमें रियल एस्टेट को आसान कर्ज देने का एलान हो सकता है।
02:25 PM
ALKYL AMINES Q4(YoY)|चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 49 Cr से बढ़कर 93 रुपए रहा है। वहीं, आय आय 230 Cr से बढ़कर 380 Cr करोड़ रुपए रही है। कंपनी ने 6 प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। EBITDA 67.6 Cr से बढ़कर 133.3 Cr करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन 28.8 फीसदी से बढ़कर 34.9 फीसदी रहा है।
02:10 PM
STRIDES PHARMA Q4। चौथी तिमाही में कंपनी को 204 करोड़ रुपये के घाटे के बदले 46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि आय 909 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी ने 2.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।
01:54 PM
RELIANCE देश का सबसे बड़ा FREE PRIVATE VACCINATION प्रोग्राम शुरू करेगी। ग्रुप के सभी कर्मचारियों और उनके परिवार को टीका लगाया जाएगा। गूगल, BP जैसी पार्टनर कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
01:42 PM
CADILA HEALTH Q4 (YOY)। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 679 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 3,846.7 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी ने 3.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।
01:30 PM
IT शेयरों में दूसरे दिन भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। मैनेजमेंट की अच्छी कमेंट्री के बाद MINDTREE 5 फीसदी भागा। WIPRO, MPHASIS और LTI में 2 से 4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।
01:16 PM
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय बैंकों के पास बड़े प्रेशर की स्थिति के लिए भी पर्याप्त कैपिटल है। इसमें बताया गया है कि बैंकों और सिस्टम का सुपरवाइजरी टेस्ट करने से कमजोर एरिया की पहले से पहचान करने में मदद मिलती है।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से मार्च में एसेट क्लासिफिकेशन पर लगी अंतरिम रोक हटाने के बाद बैंकों की एसेट क्वालिटी की अधिक प्रोविजनिंग के लिए तैयारी के साथ निगरानी करने की जरूरत है।
01:05 PM
बाजार की बड़ी बातें
बाजार ने रफतार पकड़ी है और निफ्टी 15300 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक निचले स्तरो से 250 अंकों का सुधार है। IT, मेटल और सरकारी बैंक में तेजी का रुझान है। मिडकैप इंडेक्स ने किया आउटपरफार्म 1.5% चढ़ा है। पेपर, पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
12:50 PM
PC JEWELLER Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में कंपनी को 38 करोड़ रुपये के घाटे के बदले 59.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंसो आय 915 करोड़ रुपये से घटकर 868 करोड़ रुपये रही है।
12:40 PM
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को जल्द ही एक और वैक्सीन मिल सकती है। फार्मास्युटिकल प्रमुख जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने कोरोना वायरस के हल्के लक्ष्ण वाले मरीजों के इलाज के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से एंटीबॉडी कॉकटेल के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मांगी है। जायडस एकमात्र भारतीय कंपनी है जिसने कोविड-19 के इलाज के लिए न्यूट्रलाइजिंग मोनोक्लोनल एंटीबॉडी आधारित कॉकटेल विकसित किया है।
12:30 PM
अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कंपनी के CEO का पद छोड़ने की तारीख चुन ली है। अमेजन को इंटरनेट बुकस्टोर से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म में विकसित करने वाले बेजोस ने बुधवार को कहा कि अमेजन के कार्यकारी एंडी जेसी 5 जुलाई को CEO का पद संभालेंगे।
बेजोस ने बुधवार को अमेजन के शेयरहोल्डर्स बैठक के दौरान ये बात कही, हमने उस तारीख को इसलिए चुना, क्योंकि ये मेरे लिए भावुकतापूर्ण है।उन्होंने बताया कि ठीक 27 साल पहले 1994 में इसी तारीख को अमेजन की शुरुआत हुई थी।
12:17 PM
राकेश झुनझुनवाला मनी कंट्रोल को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि उनके निवेश वाली चार कंपनियों की जल्द ही बाजार में लिस्टिंग की तैयारी है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि उनके निवेश वाली ये चार बड़ी कंपनियां 12-18 महीनें में बाजार में लिस्ट हो जाएंगी।
12:02 PM
सोना छोटे दायरे में
MCX पर सोना 48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। डॉलर में रिकवरी से ऊपरी स्तर से दबाव बना हुआ है। US Fed अधिकारियों ने महंगाई की चिंता को खारिज किया है। सोना जुलाई के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त की ओर नजर आ रहा है। बाजार को US के Jobless Claims के आंकड़ों का इंतजार है।
11:54 AM
चांदी में सुस्ती
MCX पर चांदी 71,500 रुपये के स्तर के पास कारोबार कर रहा है। डॉलर में रिकवरी से ऊपरी स्तर पर दबाव बना हुआ है। बेहतर इंडस्ट्रियल डिमांड से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
11:45 AM
मेटल्स दायरे में
चीन की सख्ती के कारण मेटल्स पर दबाव बना हुआ है। चीनी बैंकों ने कमोडिटी फ्यूचर्स से जुड़े प्रोडक्ट बेचना बंद किया है। BHP Group की चिली की खदानों में आज से हड़ताल है।
11:35 AM
क्रूड में हल्की कमजोरी
ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के कारण दबाव देखने को मिल रहा है। US में क्रूड इंवेंट्री में 16.6 लाख बैरल की गिरावट आई है। US, यूरोप, चीन की डिमांड बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है। Iran-UN में इस हफ्ते 5वें दौर की बातचीत जारी है। OPEC+ की 31 मई-1 जून तक बैठक होगी।
11:28 AM
RBI ने 2020-21 (July-March) का सालाना रिपोर्ट जारी कर दिया है जिसके मुताबिक CAD, Oct-March में GDP का लगभग 0.5% रहा है। सरकारी खर्च बढ़ने से FY21 वित्तीय घाटा बढ़ा है। ग्लोबल कमोडिटी कीमतों से इनपुट प्राइस पर दबाव दिखा है। लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ने से इनपुट प्राइस पर असर आया है। COVID के कारण राज्यों पर BORROWINGS का दबाव है।
11:15 AM
देश में Mucormycosis से निपटने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने दवा मुहैया कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं। Liposomal Amphotericin B दवा के लिए बातचीत जारी है। 5 और कंपनियों को ये दवा बनाने का लाइसेंस मिला है। भारत को Gilead Sciences ये दवा मुहैया कराएगी। देश में अभी तक 1.21 Lk vials भेजे गए हैं। जल्द ही 85,000 vials और मुहैया होंगे। PM मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुनिया में जहां कहीं भी दवा मिले हासिल की जाए।
11:03 AM
एंजेल ब्रोकिंग के रुचित जैन की सलाह
Wockhardt- होल्ड करें
रुचित जैन का कहना है कि इस स्टॉक के लिए 738 के आसपास सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि हायर साइड पर इस शेयर के लिए 845-880 रुपये का स्तर काफी अहम है। स्टॉक का नियर टर्म ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है। जिनके पास ये शेयर है उनको इसमें बने रहना चाहिए।
Dish TV- होल्ड करें
लंबे समय से अंडरपरफॉर्म करने के बाद अब इस शेयर में तेजी आती दिख रही है। मई महीने मे इस स्टॉक की कीमतों में अच्छे वॉल्यूम के साथ बढ़ोतरी देखने को मिली है जो शॉर्ट टर्म ट्रेड में बदलाव का संकेत है। जिनके पास ये शेयर है उनको उसमें बने रहना चाहिए। इस स्टॉक में 20-21 रुपये का स्तर जल्द ही देखने को मिल सकता है।
Bajaj Finserv - होल्ड करें
इस शेयर में भी बने रहने की सलाह है। इस स्टॉक को नीचे की तरफ 11385 के स्तर पर सपोर्ट है। जल्द ही शॉर्ट टर्म में ही इस शेयर में 1230 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
10: 54 AM
संजीव भसीन ने निवेशकों को Rbl bank में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये मिडकैप सेगमेंट का उनका पसंदीदा बैंक है जिसमें बढ़िया तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 207 से 208 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 225 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 202.75 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:44 AM
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में AU Bank में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस बैंक में आगे अच्छी तेजी नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 972 से 972 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1000 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 942.75 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:35 AM
मई एक्सपायरी के दिन दायरे में बाजार देखने को मिल रहा है। निफ्टी 15300 के ऊपर टिका है लेकिन निफ्टी बैंक पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में निफ्टी और निफ्टी बैंक ने करीब 3 परसेंट के रिटर्न दिया है। मिडकैप में खरीदारी दिख रही है।
10:20 AM
इंडस्ट्रीयल सोर्सेस का कहना है कि FY22 में COVID से जुड़े क्लेम FY21 के मुकाबले 4 गुना तक बढ़ सकते हैं। FY22 में COVID से जुड़े Corporate क्लेम 3 गुना तक बढ़ सकते हैं। ज्यादातर Life Insurers को COVID प्रोविजनिंग 2 गुना तक बढ़ाना पड़ सकता है।
10:05 AM
बाजार को संभालने के लिए IT शेयर आगे आए है। निफ्टी IT इंडेक्स में डेढ़ परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। TCS, HCL TECH, WIPRO के साथ मिडकैप IT शेयर भी उछले है।
09:54 AM
पेपर शेयरों में पैसा बना रहा है। इस हफ्ते SESHASAYEE PAPER और TNPL ने 8 परसेंट से ज्यादा रिटर्न दिए हैं। एक महीने में ORIENT और MALU PAPER 15 से परसेंट तक भागे है।
09:46 AM
अक्सर भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने मनीकंट्रोल से हुई इस बातचीत में कहा कि वह कमोडिटी साइकिल और पीएसयू बैंकों पर काफी बुलिश है। भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई उनकी टॉप पिक्स में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि एसबीआई औऱ केनरा बैंक में निवेश कर रखा है। क्रेडिट ग्रोथ के मौके पर दांव लगाते हुए उनका कहना है कि परंपरागत रुप से भारत में क्रेडिट ग्रोथ टू जीडीपी रेश्यो 1.25 -1.50 है। क्रेडिट ग्रोथ जो अभी 6-7 फीसदी पर दिखाई दे रही है वह जल्द ही 15 फीसदी पर जा सकती है।
09:36 AM
ROHAN PATIL के ऐसे 3 शेयर बता रहे है जिनमें अगले 2- 3हफ्तों में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Radico Khaitan | LTP: Rs 591
इस स्टॉक में 620 रुपये के लक्ष्य के लिए 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। जल्द ही इस शेयर में 5 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
ACC | LTP: Rs 1,980.90
इस स्टॉक में 2095 रुपये के लक्ष्य के लिए 1915 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। जल्द ही इस शेयर में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Siemens | LTP: Rs 1,997
इस स्टॉक में 2100 रुपये के लक्ष्य के लिए 1935 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। जल्द ही इस शेयर में 5 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
09: 25 AM
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
दिल्ली में आज 27 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़कर 93.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 84.61 रुपये प्रति लीटर हैं।
मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ हुआ है। पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 99.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 91.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 87.46 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव आया है। पेट्रोल के दाम 22 पैसे बढ़कर 95.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 28 पैसे बढ़कर 89.39 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़कर 96.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 47 पैसे बढ़कर 89.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 101.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.49 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 104.35 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि डीजल 95.46 रुपये प्रति लीटर है। Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 104.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.96 रुपये प्रति लीटर हैं।
09:17 AM
बाजार की आज फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 11.78 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के 51029.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 4.20 अंक यानी 0.03 फीसदी बढ़त के साथ 15305.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:02 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजारों की शुरुआत भी मिली-जुली हुई है। सेसेंक्स 223.26 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के 51240.78 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 13.10 अंक यानी 0.09 फीसदी टूटकर 15288.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08:50 AM
CADILA। Zydus ने कोरोना के लिए Biological Therapy का एलान किया है। Biological Therapy ZRC-3308 कोरोना के इलाज में कारगार है । Zydus ने DCGI से ZRC-3308 के ट्रायल की मंजूरी मांगी है।
08: 40 AM
MINDTREE। FY22 के गाइडेंस को कंपनी ने दोहराया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि FY22 में मार्जिन 20% के ऊपर रहेंगे। ऑर्डर पाइपलाइन रिकॉर्ड स्तर पर रहेगा। वही्ं हेल्थ जैसे नए वर्टिकल्स में पैठ बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। टॉप क्लाइंट्स पर निर्भरता कम करने की भी हमारी कोशिश है।
08:30 AM
JEFFERIES ने BPCL पर राय देते हुए कहा है कि कंपनी का कोर EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा है। कंपनी का मार्केटिंग वॉल्यूम इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर रहा है।
08: 20 AM
BROKERAGE on BPCL
JPM ने BPCL पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 550 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी द्वारा दिया गया 58 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड सबसे बड़ा हाईलाइट है। वहीं निजीकरण की प्रगति पर बाजार की नजर बनी रहेगी।
08:10 AM
NIFTY पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन15347-15388 है, बड़ा रजिस्टेंस जोन 15411-15434 है। बेस जोन 15227-15163 और बड़ा बेस जोन 15081-15048 है। आज एक्सपायरी के दिन तेज उतार-चढ़ाव होगा। All Time High से पहले के 15300-313 के अहम स्तर हासिल होगा। खरीदें और 15227-15411 के बीच की गिरावट को भी खरीदें। कल दिलाई अगले हफ्ते की 15400 कॉल होल्ड करें।
07:55 AM
NIFTY BANK पर स्ट्रैटेजी
इसका रजिस्टेंस जोन 34949-35040 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35209-35341 है। इसका बेस जोन 34503-34420 है। बड़ा बेस जोन 34240-34163 है। ICICI BANK को छोड़कर बाकी शेयरों में मोमेंटम की कमी देखने को मिली। एक्सपायरी के दिन थोड़ी शॉर्ट कवरिंग भी संभव है। 35040-34503 ट्रेडिंग जोन, 35040 मजबूत ऑप्शन राइटर्स जोन है। 35040 के ऊपर निकले तो 35209-35341 भी संभव है।
07:45 AM
जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स
Nirmal Bang
Buy Hcl tech SL—930 TGT- 990
- Tradebulls
BUY HEROMOTOCO FUT JUNE SL-2944,TRGT-3040
- Angel Broking
Buy Bajaj Finance SL - 5650 TGT- 5980
07:38 AM
तीन गुना हो सकता है SUN PHARMA का मुनाफा
चौथी तिमाही में SUN PHARMA के EBITDA में 57% का उछाल संभव है। कंपनी का मुनाफा तीन गुना हो सकता है। वहीं CADILA का PROFIT 28% बढ़ सकता है ,इन दोनों के कंपनियों के साथ आज EICHER MOTOR के भी तिमाही नतीजे आएंगे।
07:33 AM
Q4 में BPCL के शानदार नतीजे
Q4 में BPCL ने पेश शानदार नतीजे किए। 11 हजार 940 करोड़ का मुनाफा हुआ। अनुमान से ज्यादा मुनाफा , मार्जिन और GRM रहा है। कंपनी ने 58 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है.
07:23 AM
कोरोना के नए मामलों से रिकवरी की रफ्तार ज्यादा
कोरोना के नए मामलों से रिकवरी की रफ्तार ज्यादा है। कल 2 लाख 82 हजार मरीज रिकवर हुए। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार नए कोरोना पॉजिटिव मिले। उधर, आज महाराष्ट्र कैबिनेट में पाबंदियों में राहत को लेकर फैसला हो सकता है।
07:16 AM
15300-15400 के बीच निफ्टी एक्सपायरी संभव: पोल
मई सीरीज का आज आखिरी दिन है। निफ्टी और निफ्टी बैंक की मंथली एक्सपायरी पर आज नजर रहेगी । आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 परसेंट जानकारों के मुताबिक 15300 से 15400 के बीच निफ्टी एक्सपायर हो सकता है।
07:10 AM
एशिया कमजोर, SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार
बाजार के लिए संकेत मिलेजुले है। एशियाई बाजारों पर शुरुआती दबाव के साथ हुई है लेकिन SGX NIFTY और DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। जॉब रिपोर्ट से पहले अमेरिकी बाजार सतर्क रहा है। DOW और S&P 500 कल हल्की बढ़त पर बंद हुए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।