03:35 PM
बाजार की लगातार 4 दिन की तेजी को आज लगाम लगता नजर आया। निफ्टी आज 102 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 15,767.55 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सेसेंक्स 271.07 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 52,501.98 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 244 अंक गिरकर 35004 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप 256 अंक गिरकर 27109 पर बंद हुआ है।
03:26 PM
डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स की IOC में BTST की सलाह है। उनका मानना है कि यह शेयर 120-122 रुपये के स्तर तक जा सकता है। आज घरेलू फंड्स तेल-गैस शेयर खरीद रहे हैं।
03:17 PM
TATA POWER में आज डीलर्स की पोजीशनल खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। उन्हें इसमें लक्ष्य के रूप में 135-140 रुपये के स्तर नजर आयेंगे। आज पावर शेयरों में अच्छा रुझान देखने को मिला है। वहीं शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
03:12 PM
डीलर्स को लगता है कि WONDERLA HOLIDAYS का शेयर 15 प्रतिशत भाग सकता है। कोरोना के केसेस कम होने के बाद Unlock का फायदा कंपनी को मिलेगा। वहीं कंपनी फिक्स कॉस्ट, मार्जिन कटा रही है।
03:08 PM
P&K फर्टिलाइजर पर अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी है। Deep Ocean Missionप्रस्ताव को मंजूरी मिली है.
02:55 PM
Modi Govt हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट देने के लिए 50,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट इन्सेंटिव देगी: Report
मोदी सरकार (Modi Govt) देश में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट देने के लिए 50,000 करोड़ रुपये के क्रेडिट इन्सेंटिव (Credit Incentive) देने पर विचार कर रही है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार कंपनियों को नए अस्पताल बनाने के साथ उनके क्षमता विस्तार और मेडिकल सप्लाई के लिए क्रेडिट पर फंड्स मुहैया कराएगी और सरकार इन कंपनियों की गारंटर बनेगी।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का मकसद इस क्रेडिट इन्सेंटिव के जरिये छोटे शहरों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्टर को मजबूत बनाना है। इस मामले में वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है।
02:45PM
बाजार में कमजोरी कायम है। फिलहाल सेंसेक्स 147.38 अंक यानी 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 52,625.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 15,809.75 के स्तर पर दिख रहा है।
02:35PM
RITES Q4:चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 144 करोड़ रुपए से घटकर 141.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वही, कंसो आय 571 करोड़ से बढ़कर 636 करोड़ रुपए रही है। कंसो EBITDA 163 करोड़ से बढ़कर 185 करोड़ रुपए रहा है। कंसो EBITDA मार्जिन 28.6% से बढ़कर 29.1% रहा है। कंपनी ने 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी एलान किया है।
02:15PM
सरकार की ओर से डिमांड इंसेंटिव बढ़ाए जाने के बाद, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने नई सब्सिडी के तहत आने वाले सभी मॉडल्स की कीमतों में कमी की है। बैटरी से चलने वाले इन टू-व्हीलर की कीमत में सबसे अधिक कमी 14,500 रुपये की हुई है। अब इनमें से बहुत से मॉडल पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स की कीमत के करीब पहुंच गए हैं और कुछ तो उससे सस्ते भी हुए हैं।
01:56 PM
POWER GRID के चौथी तिमाही के नतीजे कल आएंगे। REVENUE 6% तो मुनाफे में17% की बढ़त दिख सकती है । Margin में भी सुधार दिख सकता है। शेयर का भाव All Time High के करीब चल रहा है।
01:45 PM
FMCG शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है । ALL TIME पर NIFTY FMCG INDEX कारोबार कर रहा है। BROKERAGE के THUMBS से JUBILANT FOOD 3 फीसदी ऊपर है। HUL, TATA CONSUMER, ITC में भी बढ़ा ए्क्शन दिख रहा है।
01:30 PM
Insecticides India आज बाजार के फोकस में है। दरअसल कंपनी को सरकार से 20 साल का पेटेंट मिला है। ये पेटेंट कंपनी के Sofia trademark को मिला है। इस ब्रॉन्ड के जरिए कंपनी fungicidal composition Hexaconazole और Carbendazim पूरे देश में बेचती है। इसका इस्तेमाल फसलों में कीटनाशक के तौर पर होता है।
01:10 PM
सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक P&K फर्टिलाइजर पर अतिरिक्त सब्सिडी को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। कंपनियों को 14775 करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। पोटाश पर अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी मिली है। DAP के लिए 9125 करोड़ रुपए अतिरिक्त आवंटित किए जाएंगे। NPK फर्टिलाइजर के लिए 5650 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन होगा।
12:52 PM
BEML के Q4 में नतीजे मिलेजुले रहे हैं। नतीजों के बाद कंपनी के चेयरमैन और MD,M V RAJASEKHAR ने CNBC आवाज़ से खास बातचीत में कहा की कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। FY22 में 2000 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की मौजूदा कुल ऑर्डर बुक 11300 करोड़ रुपए है। कंपनी के पास डिफेंस सेक्टर से 4000 करोड़ रुपए के। रेल-मेट्रो रेल सेक्टर से 5000 करोड़ रुपए के और माइनिंग-कंस्ट्रक्शन सेक्टर से 1700 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं।
12:40 PM
SHYAM METALICS के IPO का आज आखिरी दिन है और ये आईपीओ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 6.6 गुना भरा है। SONA BLW का आईपीओ 63 फीसदी भरा है जबकि DODLA DAIRY का आईपीओ पहले दिन 12 बजकर 15 मिनट पर 46 फीसदी भरा है।
12: 33 PM
ASAHI INDIA Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 52.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 84.6 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 599.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 814.9 करोड़ रुपये रही है।
12:23 PM
फ्रैंकलिन टेम्पलटन के अधिकारियों पर लगाया भारी जुर्माना, सैलरी का 16-75% तक देनी होगी पेनाल्टी
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने फ्रैंकलिन टेमप्लटन और इसकी ट्रस्टी कंपनी के आठ एंप्लॉयीज के खिलाफ कुल 15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डेट स्कीम्स को संभालने में गड़बड़ियों के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। इन स्कीम्स को बाद में समेटना पड़ा था। फंड हाउस के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर संजय सप्रे और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर कामत प्रत्येक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। इसके अलावा SEBI ने पांच डेट फंड मैनेजर्स में से प्रत्येक पर 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ट्रस्टी कंपनी और कंप्लायंस ऑफिसर को भी जुर्माना चुकाना होगा।
12:13 PM
KIMS Hospitals IPO: जनरल अटलांटिक निवेश वाली कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का आईपीओ आज यानी 16 जून से खुल गया है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 815-825 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 18 जून को बंद होगा।
क्या हो निवेश रणनीति
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन के लिए खरीदारी की सलाह दी है। हालांकि ICICI डायरेक्ट का ये भी मानना है कि भारी प्रतिस्पर्धा के कारण देश के दूसरे हिस्सों में हॉस्पिटल चेन के विस्तार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आनंद राठी ने भी इस आईपीओ में सबस्क्राइब करने की सलाह दी है। आनंद राठी का मानना है कि कपनी की बैलेंस सीट काफी मजबूत है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कंपनी की काफी अच्छी पकड़ है। जिसके देखते हुए आगे इससे ग्रोथ की काफी संभावनाएं दिख रही है।
12:00 PM
मेटल्स पर दबाव कायम
कॉपर 7 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन की सख्ती के कारण मेटल्स कमजोर हुए है। चीन स्टेट रिजर्व से कॉपर, एल्युमिनियम, जिंक बेचेगा। डॉलर में मजबूती के कारण मेटल्स पर दबाव बना हुआ है। US-Fed की बैठक पर बाजार की नजर रहेगी।
11:52 AM
क्रूड में उबाल
WTI क्रूड अक्टूबर 2018 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है। ब्रेंट के दाम अप्रैल, 2019 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है। API ने कहा है कि US की क्रूड इंवेंट्री में 85 लाख बैरल की कमी आई है। ईरान में चुनाव से पहले न्यूक्लीयर डील की उम्मीद नहीं है। अमेरिका और यूरोप में ट्रैवल को लेकर पाबंदियों में ढील दी जा रही है। वहीं OPEC+ धीरे-धीरे सप्लाई में बढ़ोतरी करेगा।Vitol का कहना है कि 2021 में क्रूड 70-80 डॉलर के दायरे में रहेगा जबकि Trafigura ने कहा है कि रिजर्व घटने से क्रूड 100 डॉलर तक जा सकता है।
11:42 PM
GOLDMANS SACHS ON OIL
ब्रोकरेज फर्म GOLDMANS SACHS का कहना है कि आगे भी कच्चे तेल में आगे तेजी संभव है। ब्रेंट के दाम 80 डॉलर तक जा सकता है ।GOLDMANS SACHS ने कहा है कि US में डिमांड बढ़ने से क्रूड में तेजी बढ़ी है। ईरान के साथ बातचीत में ज्यादा प्रगति नहीं। मई 2019 की ऊंचाई पर ब्रेंट का भाव है। वैक्सीनेशन से भी डिमांड को सपोर्ट है। WTI और Brent के बीच कीमतों का अंतर घटा है।
11:30 PM
Gold Price Today: बुधवार को एमसीएक्स गोल्ड का अगस्त फ्यूचर्स सपाट नजर आया। रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के निवेशकों की नजर अब यूएस फेड की मीटिंग के फैसले पर टिकी हुई है। अगर इकोनॉमी को प्रोत्साहन देने के उपायों में किसी कटौती का संकेत मिलता है तो आगे हमें ऊपरी स्तरों पर सोने की कीमतों पर दबाव आता दिखेगा। एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 48,488 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं जुलाई का चांदी वायदा 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 71,535 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास नजर आ रहा है।
11:22 PM
सोने-चांदी में अब क्या हो निवेश राय
पृथ्वीमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोजकुमार जैन का कहना है कि आज के कारोबार सत्र में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और गोल्ड की कीमतें make or break लेवल पर नजर आ रही है। अगर 1850 डॉलर प्रति औंस के अपने अहम सपोर्ट को तोड़ देता है तो आनेवाले कारोबारी सत्रों में इसमें हमे और कमजोरी देखने को मिल सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि इस बात की उम्मीद है कि गोल्ड क्लोजिंग बेसिस पर अपने सपोर्ट लेवल को होल्ड करने में कामयाब रहेगा। गोल्ड के लिए 1850-1834डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 1868-1884 डॉलर प्रति औंस पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए 48180-48000 पर सपोर्ट है जबकि 48660-48880 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
मनोजकुमार जैन की राय है कि गोल्ड में 48200 के आसपास डिप मिलने पर 47950 के स्टॉपलॉस के साथ 48660 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। वहीं चांदी में 70700 के आसपास 70200 के स्टॉपलॉस के साथ 71800 का लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
11:10 AM
संजीव भसीन ने निवेशकों को Sun Pharmaceuticals में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसके बायोसिमिलर और जेनरिक बिजनेस रिरेट हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 675 से 676 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 695 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 665 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
11:00 AM
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए Bharti में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये कंपनी एक्सेप्शनल बिजनेस करेगी यहां तक इस बार इसका कारोबार जियो से भी बेहतर रहेगा। इसका स्ट्रक्चर बहुत अच्छा है इसमें इस साल में 650 के भाव भी दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 541 से 542 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 550 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 532 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:50 AM
SHIPPING RATES में उछाल से शिपिंग शेयरों का जोश बढ़ा है।SCI, GE SHIPPING जैसे शेयर 2 से 3 परसेंट तक दौड़े है। BALTIC INDEX एक महीने की ऊंचाई पर है।
10:42 AM
FMCG शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ALL TIME पर NIFTY FMCG INDEX, BROKERAGE के THUMBS से JUBILANT FOOD 5 उछला है। HUL, TATA CONSUMER, ITC में भी बढ़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।
10:32 AM
रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी 15850 के नीचे फिसल गया है। RIL, HDFC TWINS और ADANI PORTS ने दबाव बनाया है। मिडकैप इंडेक्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
10:25 AM
सीमेंट शेयरों की तूफानी रैली जारी है। इस हफ्ते SAGAR CEMENT 30 फीसदी से ज्यादा भागा है। RAIN INDUSTRIES, NCL INDUSTRIES जैसे शेयर 5 से 15 परसेंट तक उछले है।
10:22 AM
इंपोर्ट पर नियंत्रण के लिए चीन COPPER, ALUMINIUM, ZINC के रिजर्व के जारी करेगा। खबर के बाद मेटल इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा गिरा है। VEDANTA, HINDALCO, HIND ZINC के शेयर 2 से 3 परसेंट तक फिसले है।
10:15 AM
FPIs मसले पर मैनेजमेंट की सफाई के बाद भी ADANI GROUP के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है।ADANI TRANS और ADANI GAS 5 परसेंट तक फिसले है। इस हफ्ते ADANI PORT10 परसेंट से ज्यादा टूटा है।
10:02 AM
Rupee opening: डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 73.29 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में रुपये की कमजोर शुरुआत हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 4 पैसे टूटकर 73.31 के स्तर पर बंद हुआ था।
10:00 AM
BLOOMBERG की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कमोडिटी इंपोर्ट पर नियंत्रण को कहा है। चीन ने अपनी कंपनियों को नियंत्रण करने को कहा है। चीन कॉपर, जिंक रिजर्व जल्द जारी करेगा। वहीं Aluminium पर भी रिजर्व जल्द जारी करेगा।
09:50 AM
CLSA की LIC Housing Finance पर राय
CLSA ने LIC Housing Finance पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके एसेट क्वालिटी ने निराश किया है। लेकिन सस्ते वैल्युएशन के चलते खरीदारी की सलाह दी है। वहीं LIC को प्रेफेंशियल अलॉटमेंट से कर्ज में कमी आएगी।
09:40 AM
MACQUARIE की LIC Housing Finance पर राय
MACQUARIE ने LIC Housing Finance पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका डिस्बर्समेंट अब तक सबसे ज्यादा रहा। LIC को 2300 करोड़ के शेयर के प्रेफेंशियल अलॉटमेंट हुआ है। कंपनी द्वारा पूंजी जुटाने का फैसला पॉजिटिव संकेत दे रहा है। इसके साथ ही कंपनी की ग्रोथ में तेजी लौटने की उम्मीद है।
09:31 AM
Shitij Gandhi की शॉर्ट टर्म के लिए 3 पिक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
Mahanagar Gas | LTP: Rs 1,267.45 इस स्टॉक्स में 1430 रुपये के लक्ष्य के लिए 1150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। 2-3 हफ्ते में ये शेयर 13 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।
Hindustan Unilever | LTP: Rs 2,393.90 | इस स्टॉक्स में 2600 रुपये के लक्ष्य के लिए 2250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। 2-3 हफ्ते में ये शेयर 9 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।
HDFC Life Insurance Company | LTP: Rs 693.85 | इस स्टॉक्स में 750 रुपये के लक्ष्य के लिए 650 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। 2-3 हफ्ते में ये शेयर 8 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।
09:22 AM
BROKERAGES की JUBILANT FOODS पर राय
ब्रोकरेजेस ने जुबिलेंट फूड पर राय देते हुए कहा है कि इसके पॉजिटिव ग्रोथ से कई सेगमेंट में सुधार नजर आया है। सालाना आधार पर अप्रैल/मई में रेवेन्यू रिकवरी रेट में 94 प्रतिशत/87 प्रतिशत और जून में रेवेन्यू रिकवरी रेट में और सुधार संभव है। कंपनी के पास एग्जीक्यूशन की अच्छी क्षमता है जबकि डिजिटल में निवेश से फायदा होगा। वहीं Popeyes डील से पोर्टफोलियो मिक्स बेहतर होगा। इसके साथ ही मध्यम अवधि में ग्रोथ की संभावनाओं के चलते ओवरवेट रेटिंग दे रहे हैं।
09: 17 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों ने आज कमजोर शुरुआत की है। फिलहाल सेसेंक्स 80 अंक यानी 0.16फीसदी की कमजोरी के साथ 52,689.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 26.75 अंक यानी 0.17 फीसदी टूटकर 15,842.50 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
09: 10 AM
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
दिल्ली में आज 16 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़कर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 13 पैसे बढ़कर 87.41 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
मुंबई में भी पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल 102.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल के दाम 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.25 रुपये प्रति लीटर हैं।
चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 97.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.04 रुपये प्रति लीटर है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 107.43 रुपये और डीजल 98.43 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 107.97 रुपये प्रति लीटर डीजल 98.93 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 107.79 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर हैं।
09:03 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 13.33 अंक यानी 0.03 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 52786.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 33.20 अंक यानी 0.21 फीसदी टूटकर 15836.10 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
08:54 AM
Lupin। LIC ने कंपनी में 2 फीसदी अतिरिक्त हिस्सा खरीदा है। LIC की हिस्सेदारी 4.6 फीसदी से बढ़कर 6.6 फीसदी हुई है।
08:47 AM
JUBILANT PHARMOVA। कंपनी ने COVAXIN बनाने के लिए करार किया है। अमेरिका और कनाडा में मैन्युफैक्चरिंग के लिए करार किया है। फार्मा कंपनी Ocugen के साथ समझौता किया है।
08:38 AM
RITES। रेलवे के 1,741 करोड़ रुपये के ऑर्डर में सबसे कम बोली लगाई है।
08:32 AM
AMARA RAJA। कंपनी का नई थीम Energy & Mobility पर फोकस होगा। New Energy थीम के तहत Li-ion बैटरी पर निवेश होगा। चार्जिंग प्रोडक्ट, बैटरी मैनेजमेंट सॉल्यूशन पर निवेश होगा। Li-ion बैटरी प्लांट के लिए ग्लोबल पार्टनर तलाश रहे हैं। Li-ion बैटरी प्लांट पर करीब 1 बिलियन डॉलर का निवेश होगा। लेड एसिड बैटरी में 5 साल के लिए 15-17% ग्रोथ का लक्ष्य है।
08:22 AM
WIPRO। Levi Strauss के साथ डिजिटल कॉमर्स के लिए करार किया है। इधर KEC INTERNATIONAL को 937 करोड़ रुपये का नए ऑर्डर मिला है।
08:15 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15920-15981और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16040-16080 है। बेस जोन15781-15750 और बड़ा बेस जोन15700-15671 (10 DEMA) है।कल 15900 के लक्ष्य हासिल हुए। Momentum मजबूत लेकिन 15900 कॉल में ज्यादा OI है। 5800 पुट में काफी राइटिंग, 15781-750 अच्छा इंट्राडे बेस है। खरीदें और 15781-750 तक की हर गिरावट को खरीदें। 15920 के ऊपर टिके तो 15981-16000 भी संभव है।
08:02 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35360-35520
है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 36680-36840 है। बेस जोन 35030-34940 (10 DEMA)और बड़ा बेस जोन 34780-34700 (20 DEMA) है। बेस बनाने में काफी मेहनत की, अब 35200-34900 बेस है।35000 के ऊपर लॉन्ग रहें, खरीदारी भी करें। 35000 के ऊपर लॉन्ग रहें, खरीदारी भी करें। ICICI BANK पर आज रखें नजर Slopping जोन से निकल रहा है।
07:52 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
KR Choksey Shares & Securities
Buy Guj Gas @ 652, stl 648, tgt 660
Angel Broking
Sell TITAN SL- 1752 Tgt -1685
YES Securities
Buy Bharti Airtel June Fut Sl- 530 TGT- 565
07:43 AM
LIC HSG के नतीजे मिले-जुले
Q4 में LIC Housing Finance के नतीजे MIXED रहे । ब्याज से कमाई 39% बढ़ी है। NIM में सुधार लेकिन मुनाफे का आंकड़ा अनुमान से कम रहा है। ASSET QUALITY खराब हुई। कई गुना Provisions बढ़े है।
07:36 AM
SHYAM METALICS IPO: अब तक 3.65 गुना भरा
SHYAM METALICS के IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक साढ़े तीन गुना से ज्यादा भरा है। ,SONA BLW PRECISION का इश्यू 27 परसेंट सब्सक्राइब हुआ । आज दोनों IPO के आखिरी दिन हैं।
07:30 AM
प्राइमरी मार्केट में और बढ़ेगा एक्शन, आज DODLA DIARY का IPO खुलेगा
आज DODLA DIARY का IPO खुलेगा। प्राइस बैंड 421 से 428 रुपए के बीच हैं। ANCHOR ALLOTMENT 156 करोड़ रुपए का हुआ। KIMS के इश्यू में भी आज से निवेश कर सकेंगे। प्राइस बैंड 815 से 825 रुपए के बीच तय किया गया है। ANCHOR INVESTOR से करीब साढ़े 900 करोड़ जुटाए।
07:23 AM
Baltic Index एक महीने के शिखर पर
शिपिंग कंपनियों में आज एक्शन दिखेगा। SHIPPING RATES में भारी उछाल के चलते BALTIC INDEX एक महीने के शिखर पर पहुंचा। SCI, GE SHIPPING जैसी कंपनियों पर फोकस होगा।
07:16 AM
ब्रेंट $74 के पार
ईरान से सप्लाई नहीं बढ़ने के संकेतों से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है। ब्रेंट 74 डॉलर के पार निकला है। अप्रैल 2019 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर दाम पहुंच गए है। Oil और Exploration शेयरों में जोश बढ़ेगा
07:10 AM
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले
एशियाई बाजारों से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। SGX NIFTY पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। आज Fed के फैसले से पहले DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे । हालाकि DOW में निचले स्तरों से 100 अंकों का सुधारआया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।