03:35 PM
बाजार आज हफ्ते के दूसरे दिन भी कंसोलिडेशन मोड़ में दिखा। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटों में कुछ रिकवरी आई है। लेकिन अंतत: सेसेंक्स 185.93 अंक यानी 0.35 फीसदी टूटकर 52,549.66 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 66.25 अंक यानी 0.42 फीसदी गिरकर 15,748.45 के स्तर पर बंद हुआ।
03:15 PM
CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक Moderna कोविड वैक्सीन के इंपोर्ट को मंजूरी मिली है। DCGI ने Cipla को इंपोर्ट करने की मंजूरी दी है। भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी। Restricted Emergency इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली है।
03: 08 PM
बजाज हेल्थकेयर का शेयर मंगलवार को BSE पर लगभग 20 प्रतिशत चढ़कर 863.95 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने कोरोना की दवा Baricitinib की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए पेटेंट ऑफिस में लाइसेंस का आवेदन दिया है जिसके बाद इसके शेयर में काफी खरीदारी हुई।
इससे पहले कंपनी ने दवा का पेटेंट रखने वाली Incyte Corporation और इसकी एक्सक्लूसिव लाइसेंस होल्डर Eli Lilly को वॉलंटरी लाइसेंस का निवेदन दिया था जिसे ठुकरा दिया गया था।
02:56 PM
DCM SHRIRAM Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 26 करोड़ रुपये से घटकर 19.5 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 462.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 515.7 करोड़ रुपये रही है।
02:40 PM
संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। CCPA ने 19 जुलाई से 13 अगस्त का प्रस्ताव दिया है।
02:30 PM
Rakesh Jhunjhunwala के इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे एनालिस्ट, 17% रिटर्न मिलने की उम्मीद
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली टेक्नोलॉजी कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी (Nazara Technology) की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई थी। लेकिन उसके बाद कंपनी के स्टॉक्स ने उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं किया, इसके बावजूद कुछ ब्रोकरेज फर्म्स को लगता है कि कंपनी का फ्यूचर प्रोस्पेक्ट ब्राइट है और इसके स्टॉक्स आने वाले दिनें में हेल्दी रिटर्न दे सकते हैं।
ब्रोकरेज फर्म Equirus Securities Private Limited ने नजारा टेक का कवरेज शुरू किया है और इसे Buy रेटिंग देते हुए इका टार्गेट प्राइस 1820 रुपये दिया है। यानी कंपनी अपने निवेशकों को 17% रिटर्न दे सकती है। आज कंपनी के शेयर NSE पर 1562 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
02:20 PM
NATIONAL PEROXIDE Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 3 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 8.4 करोड़ रुपये का कंसो घाटा हुआ है जबकि आय 35.1 फीसदी घटकर 47.5 करोड़ रुपये पर रहा है।
02:10 PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर से BAD Bank में कामकाज शुरू संभव है। RFC, PFC BAD Bank में हिस्सा खरीदेगी। बैड बैंक में RFC, PFC 5 फीसदी हिस्सा खरीदेगी।
02:00 PM
बाजार में दूसरे दिन भी कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है हालांकि पिछले आधे घंटे के दौरान बाजार में कुछ रिकवरी आती दिखी है। निफ्टी निचले स्तरों से 40 तो बैंक निफ्टी 100 Point सुधरा है। आज निजी बैंक बाजार पर दबान बना रहे हैं।
01:53 PM
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी अंत तक LIC IPO लाने का लक्ष्य है। LIC IPO का ग्राउंडवर्क नवंबर अंत तक पूरा करने की योजना है। LIC IPO के लिए मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्ति जुलाई अंत तक हो सकती है।
01:40 PM
FY23 तक निफ्टी छू सकता है 17,500 का लेवल और सेसेंक्स भर सकता है 58,300 तक की उड़ान- ICICI Direct
ICICI Direct ने हाल ही में आई अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना के मामलों में गिरावट, वैक्सीनेशन की गति तेजी और धीरे-धीरे हो रहीअनलॉकिंग के चलते आगे हमें देश की आर्थिक गतिविधियों में जोरदार सुधार देखने को मिलेगा।
2021 में अब तक निफ्टी में 13 फीसदी की रैली देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में सेसेंक्स 10 फीसदी भागा है। ICICI Direct का कहना है कि वित्तवर्ष 2022 तक हमें 10 फीसदी का अपसाइड ओर देखने को मिल सकता है। FY23 तक निफ्टी 17,500 का लेवल छू सकता है और सेसेंक्स 58,300 तक की उड़ान भर सकता है।
01:30 PM
सीएनबीसी आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरंस कंपनी (United India Insurance Co) का पहले चरण में निजीकरण संभव है। नीति आयोग ने इसकी सिफारिश की है। नीति आयोग की सिफारिश पर वित्त मंत्रालय सहमत है। बता दें कि United India Ins.अनलिस्टेड सरकारी कंपनी है।
01:20 PM
HDFC LIFE में 11 करोड़ से ज्यादा शेयरों के हुए कई बड़े सौदे हुए है। STANDARD LIFE ने अपने 7 करोड़ शेयर बेचे। ब्लॉक डील 7760 करोड़ रुपए में करीब साढ़े 5 परसेंट इक्विटी की हुई।
01:10 PM
शुगर शेयरों की धुआंधार रैली जारी है। UTTAM SUGAR में 10 और MAWANA, DHARANI SUGAR में 5 का UPPER CIRCUIT लगा है। BALRAMPUR CHINI, DHAMPUR, ANDHRA, MAWANA 52 हफ्ते की ऊंचाई पर कर रहे हैं।
01:00 PM
HERITAGE FOODS। कंपनी Ready To Eat सेगमेंट में एंट्री करेगी। Ready To Eat सेगमेंट में पनीर टिक्का से एंट्री करेगी।
12:50 PM
INDO NATIONAL Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में 17.4 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। आय 110.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.7 करोड़ रुपये रही है।
12: 40 PM
1 साल में दोगुनी बढ़ोतरी के बाद अगली उड़ान के लिए तैयार ये शेयर
वेल डायवर्सिफाइड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी केएनआर कंस्ट्रक्शन ( KNR Construction) के शेयर ने पिछले 12 महीनों में निवेशकों की संपत्ति बढ़ाकर दोगुनी कर दी है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 50 फीसदी से थोड़ी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इस साल के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भी KNR Construction ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने 37 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि निफ्टी में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं BSE500 इंडेक्स 18 फीसदी भागा है।
12: 30PM
COGENCIS की खबर के मुताबिक एलआईसी अपना आईपीओ जनवरी अंत तक ला सकती है। LIC IPO का ग्राउंडवर्क नवंबर अंत तक पूरा करने की योजना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक LIC IPO के लिए मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्तिजुलाई अंत तक करेगी।
12: 16 PM
सीएनबीसी- आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में कैटरिंग के लिए अभी और वक्त लगेगा। ऑनबोर्ड कैटरिंग शुरू होने में देरी लग सकती है । फिलहाल ट्रेन में ऑनबोर्ड कैटरिंग नहीं हो रही है। बता दें कि कोरोना की वजह सेऑनबोर्ड कैटरिंग बंद हुई थी।
12: 02 PM
बाजार मे गिरावट बढ़ती नजर आ रही है। सेसेंक्स 165.58 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 52570.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 55.80 अंक यानी 0.35 फीसदी गिरकर 15758.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
11:50 AM
Q4 के जोरदार नतीजों के बाद इस शेयर Brokerages के रेडार पर है ये शेयर, 36% अपसाइड की उम्मीद
आज सबेरे के कारोबार में PNC Infratech में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। फिलहाल अभी 11:45 बजे के आसपास ये शेयर एनएसई पर 2.05 रुपए यानी 0.84% फीसदी की बढ़त के साथ 247.55 रुपए पर दिख रहा है। आज इस शेयर ने 251.75 रुपए का इंट्राडे हाई और 246.65 रुपए का इंट्राडे लो छुआ।
रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म HDFC Securities ने इस स्टॉक को buy रेटिंग देते हुए 342 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। HDFC Securities की राय है कि 4QFY21 में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहा है। कोरोना के दूसरे लहर के दौरान भी वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी के कारोबार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और ये अपने प्रोजेक्ट पर अपने टाइम लाइन के हिसाब से ही काम करने में कामयाब रही है। इसकी वजह ये रही कि कोरोना काल में भी कंपनी के लेबर सप्लाई अप्रभावित रही है।
11:40 AM
सोने में कमजोरी
MCX पर सोना 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया है। डॉलर में मजबूती के कारण सोने में कमजोरी आई है। US फेड के Hawkish रुख से भी इसमें दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर नजर रहेगी। वहीं चीन के गोल्ड इंपोर्ट में गिरावट आई है. भारत में सोने पर 12 डॉलर का डिस्काउंट मिल रहा है। भारत में डिस्काउंट 9 महीने में सबसे ज्यादा है।
11:30 AM
चांदी की चमक फीकी
MCX पर चांदी 68,000 रुपये प्रति किलो के स्तर के नीचे फिसल गई है। डॉलर में मजबूती के कारण चांदी कमजोरी नजर आ रही है।
11:20 AM
मेटल्स में गिरावट
डॉलर में मजबूती से मेटल्स की चमक फीकी पड़ी है। कोरोना की चिंता फिर बढ़ने से मेटल्स कमजोर हुए है।
11:14 AM
Cipla ने Moderna वैक्सीन इंपोर्ट की अर्जी दी
CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक Cipla ने Moderna वैक्सीन इंपोर्ट की अर्जी दी है। वैक्सीन इंपोर्ट के लिए DCGI को अर्जी दी है। भारत में Moderna वैक्सीन इंपोर्ट के लिए अर्जी दी है।
11:07 AM
IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने निवेशकों को PNB में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें न्यू हाई बनते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 43 से 43.5 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 48 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 41 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
11:00 AM
IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए Rec ltd में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों से पावर सेक्टर में अच्छा कारोबार हो रहा है लिहाजा इसमें खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 143 से 143.5 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 150 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 139.5 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
10:50 AM
Trade Spotlight: जाने Reliance Securities के विकास जैन से कल सुर्खियों में रहे बलरामपुर चीनी, फिनोलेक्स और सारेगामा में अब क्या हो निवेश रणनीति
Balrampur Chini: बने रहें, लक्ष्य 410 रुपये
इस स्टॉक में कई दशकों बाद 200 रुपये के ऊपर का ब्रेकआउट देखने को मिला है। शुगर सेक्टर के लिए पॉजिटिव खबरों के बीच वर्तमान तिमाही में ये शेयर करीब 70 फीसदी भागा है। इस शेयर में अभी भी 410 रुपये के हायर टार्गेट के लिए बुल ट्रेन्ड कायम है।
Finolex Industries: बने रहें, लक्ष्य 210 रुपये
अप्रैल 2021 के शेयर split के बाद लगातार इस शेयर में बढ़त देखने को मिली है और पिछले हफ्ते आए नतीजों के बाद इसने अपना ऑल टाइम हाई छू लिया है। अभी भी इस शेयर में हायर टार्गेट की संभावनाए मजबूत है। अगले कुछ हफ्ते में इस शेयर 210 रुपये का स्तर आसानी से देखने को मिल सकता है।
SAREGAMA India:मुनाफा वसूलें
इस स्टॉक में इस साल अब तक 835 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कैलेंडर ईयर के साथ ही अब तक ये स्टॉक अपने श़ॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज पर टिका हुआ है । कीमतों में जोरदार बढ़त के बावजूद इस स्टॉक के वॉल्यूम में बढ़त नहीं देखने को मिल रही है जो इस बात का संकेत है तो इस शेयर में गिरावट शुरु हुई तो बहुत तेजी के साथ होगी। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर प्रॉफिट बुक करें या फिर 16000 रुपये का ट्रेलिंग स्टॉपलॉस लगाकर होल्ड करें।
10: 40 AM
IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की राय
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि लगता है आज भी बाजार कंसोलिडेट करेगा। निफ्टी 16000 का आंकड़ा छूने को बेकरार है लेकिन इसे अभी कुछ दिन और लगेंगे। मैंने पहले ही कहा था कि निफ्टी जुलाई के पहले हफ्ते में 16000 का आंकड़ा छुएगा।
उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस ने जो अबू धाबी के साथ डील की है उसे उसका जोरदार फायदा मिलेगा। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी बिजनेस का कंपनी को फायदा होगा। इसलिए मैं रिलायंस पर बहुत ज्यादा बुलिश हूं और अभी भी कहता हूं कि जुलाई महीने में इसमें 2350 का स्तर देखने को मिलेगा लेकिन इसके साथ ही इसमें खरीदारी करने वालों को वोल्टैलिटी पर ध्यान देना होगा।
भसीन ने कहा कि गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज कंज्यूमर साल 2021 के आउटपरफॉर्मर बनेंगे। इसलिए जिन्होंने ये स्टॉक्स लिये हैं उन्हें इसमें बने रहना चाहिए।
10:30 AM
Dolly Khanna के इस शेयर ने 1 साल में दिया 120% रिटर्न, एक्सपर्ट दे रहे Buy कॉल, जानें वजह
मशहूर इंवेस्टर डॉली खन्ना (Dllay Khanna) के पोर्टफोलियो में शामिल बैंकिंग ट्रांजैक्शन सॉल्यूशंस कंपनी न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स (Nucleus Software Exports) के शेयर अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं। कंपनी के स्टॉक्स ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 120% से अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.15% है।
इस जबरदस्त तेजी के बावजूद Nucleus Software Exports के स्टॉक्स में मिड टर्म में और 25% तेजी आने की संभावना है। आपको बता दें कि यह कंपनी ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री को लेंडिंग और बैंकिंग ट्रांजैक्शन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी है।
10:20 AM
HDFC securities के Vinay Rajani की निवेश सलाह
Tata Elxsi | LTP: Rs 3,834 | टाटा एलेक्सी में 4,150 रुपए के लक्ष्य के लिए 3,600 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 8% का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
CSB Bank | LTP: Rs 358 | इस स्टॉक में 399 रुपए के लक्ष्य के लिए 328 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 11% का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
CCL Products | LTP: Rs 362.95 |इस स्टॉक में 405 रुपए के लक्ष्य के लिए 335 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 12% का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
10:10 AM
बांग्लादेश और नेपाल से जूट बैग इंपोर्ट पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लग सकती है। DGTR ने जाँच शुरू की है । शिकायत करने वाले CHEVIOT, LUDLOW JUTE,GLOSTER के शेयर 3 से 8 परसेंट तक भागे है। MONO ETHYLENE GLYCOLS पर भी ड्यूटी लगने की संभावना है। INDIA GLYCOLS, RIL ने शिकायत की थी।
10:02 AM
Rupee Opening: इक्विटी मार्केट की तरह की रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.28 के स्तर पर खुला है। कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 74.19 के स्तर पर बंद हुआ था।
10:00 AM
राहत पैकेज के बूस्टर डोज से होटल और एविएशन शेयरों की रौनक बढ़ी है। वित्त मंत्री के ऐलान के मुताबिक ट्रैवल एजेंट और गाइड को GAURNTEED सस्ता लोन मिलेगा। 5 लाख टूरिस्ट के लिए 31 मार्च तक वीजा फ्री किया गया है।
09:50 AM
NOMURA की AUTOS पर राय
NOMURA ने AUTOS पर राय देते हुए कहा कि 2021-22 ग्लोबल ऑटो डिमांड में मजबूत रिकवरी संभव है। इसके लिए 23 दिन के साथ इंवेंटरी डेज काफी कम है। वहीं CY22 में 1.83 करोड़ के हाई तक प्रोडक्शन संभव है। इस सेक्टर में ग्लोबल प्लेयर के पास काफी मौके हैं।
09:40 AM
Petrol-Diesel Price: दिल्ली में आज 29 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़कर 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 28 पैसे बढ़कर 89.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 104.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 92.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 99.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दाम 36 पैसे बढ़कर 102.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 94.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये और डीजल 100.32 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 110.20 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 110.04 रुपये प्रति लीटर डीजल 102.42 रुपये प्रति लीटर हैं।
09:32 AM
MORGAN STANLEY की TECH SECTOR पर राय
MORGAN STANLEY ने TECH SECTOR पर राय देते हुए कहा है कि नई टेक साइकल से मध्यम अवधि में ग्रोथ बढ़ेगी। उनका कहना है कि TCS, Infosys की आय से पॉजिटिव सरप्राइज संभव है। वहीं आय बढ़ने से TCS, Infy पर मार्जिन का कम असर संभव है। MORGAN STANLEY ने निवेश के लिहाज से Tech Mah, HCL Tech पर Equal-weight रेटिंग दी है जबकि अधिक एग्जीक्यूशन रिस्क के चलते Wipro पर अंडरवेट रेटिंग दी है।
09: 22AM
MOSL की NALCO पर राय
MOSL ने NALCO पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 93 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने मजबूत अर्निंग आउटलुक के चलते खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने FY22/23 के लिए इसका EBITDA अनुमान 43 प्रतिशत /27 प्रतिशत बढ़ाया है। वहीं ऊंची कीमतों से कैश फ्लो को सपोर्ट मिलेगा।
09: 17 AM
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स करीब 7.06अंक यानी 0.01फीसदी की बढ़त के साथ 52742.65 के स्तर पर नजर आ रहा है. वहीं निफ्टी6.40 अंक यानी 0.04 फीसदी की टूटकर 15808.30 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
09:09 AM
JP MORGAN की HDFC BANK पर राय
JP MORGAN ने HDFC BANK पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक का FY21 की वार्षिक रिपोर्ट में टेक्नोलॉजी पर फोकस है। ये बैंक टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहा है। बैंक की RBI के पास टेक ऑडिट रिपोर्ट गई है। बैंक के नए कस्टमर सोर्सिंग पर बैन हट सकता है।
09: 02 AM
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स करीब 75.11 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 52810.70 के स्तर पर नजर आ रहा है. वहीं निफ्टी 7.30 अंक यानी 0.05 फीसदी की मजबूती के साथ 15822.00 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।
08:52AM
THYROCARE। Nalanda India फंड ने पूरी 7% हिस्सेदारी बेची।
08:42 AM
DR REDDYS। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sputnik V की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो सकती है।दरअसल इंपोर्ट पर निर्भरता के कारण लॉन्चिंग में देरी हो सकती है।
08:35 AM
TATA MOTORS। टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने कहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी पैठ मजबूत करेगी और 4 साल से कम की अवधि में 10 बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में शामिल करेगी।
शेयर धारकों की 76वीं एनुअल रिपोर्ट में एन चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि भारत में हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी दोगुने से ज्यादा बढ़कर 2 फीसदी हो गई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हमें इस हिस्सेदारी में कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। टाटा मोटर्स भारत में होने वाले इस बदलाव की अगुवाई करेगी । 2025 तक टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में 10 BEV व्हीकल शामिल होंगे।
08:25 AM
APOLLO TYRES। कंपनी ने FY26 तक आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। FY26 तक आय 2.3 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 5बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है।
08:18 AM
ADITYA BIRLA CAPITAL। SEBI ने AB Sun Life के IPO को होल्ड पर रखा है।
08:12 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15866-15910 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 15951-15980 है। बेस जोन 15760-15738 (10 DEMA) और बड़ा बेस जोन 15670-15650 (20 DEMA)है। FIIs की बिकवाली तेजी को थाम रही है, बाजार में depth भी काफी कम है। अब बड़े ट्रिगर या नतीजे के बिना ये कंसोलिडेशन जारी रहेगा। लॉन्ग बने रहें, गिरावट को भी खरीदें क्योंकि हमारे पास 10, 20 DEMA का जोन है। नई तेजी के लिए 15910-921 के ऊपर टिकना बेहद जरूरी है। दूसरा बेस टूटने से पहले शॉर्ट करने की सोचें नहीं। पहले बेस की गिरावट को भी खरीदें।
08:03 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35560-35720 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35860-35940 है। बेस जोन35140-35040 (10 DEMA)और बड़ा बेस जोन: 34940-35860 (20 DEAM) है। निफ्टी बैंक ने कल अच्छा किया लेकिन 35500-550 नहीं निकाल पाया। अब बैंकों पर नजर, 35550 सबसे अहम, इसके ऊपर टिकना जरूरी है। लिहाजा लॉन्ग रहें, 35200-140 तक की गिरावट को भी खरीदें।
07:55 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
GLOBE CAPITAL
BUY FEDERAL BANK @ 87.4 TGT 91 SL 85
IIFL SECURITIES
BUY BOB SL- 84 TGT -95
CENTRUM BROKING LTD
BUY HINDALCO SL - 374 TGT- 395
07:42 AM
HDFC LIFE के शेयर बेचेगा STANDARD LIFE
HDFC LIFE के 7 करोड़ शेयर ब्लॉक डील के जरिए करीब 3000 करोड़ रुपए में STANDARD LIFE बेचेगी । ये सौदा 658-678 रुपए प्रति शेयर भाव पर हो सकता है। सौदा
07:36 AM
NALCO के Q4 नतीजे शानदार
चौथी तिमाही में NALCO के नतीजे शानदार रहे है। मुनाफा 8 गुना से ज्यादा बढ़ा और आय में 46 परसेंट तो मार्जिन में करीब 22 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। आज IRCTC के नतीजों का बाजार को इंतजार रहेगा।
07:29 AM
क्रूड में नरमी, 75 डॉलर के नीचे ब्रेंट
एक जुलाई को OPEC+ की बैठक से पहले क्रूड कीमतों में नरमी आई है। सप्लाई कटौती में ढील की आशंका से ब्रेंट का भाव 75 डॉलर के नीचे फिसला है।
07:22 AM
टूरिज्म सेक्टर को बड़ा बूस्टर
होटल, एयरलाइन कंपनियों में एक्शन दिखेगा। राहत पैकेज में टूरिज्म सेक्टर को भी बूस्टर डोज दिया गया है। ट्रैवल एजेंट और गाइड को गारंटीड लोन देने का एलान किया गया है। 5 लाख टूरिस्ट के लिए 31 मार्च तक वीजा फ्री दी जाएगी। एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए Nutrient Based Subsidy की राशि 42,275 करोड़ की एदने का एलान किया है।
07:16 AM
कोरोना काल में एक और राहत पैकेज
CNBC आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है। वित्त मंत्री ने एक और राहत पैकेज का एलान किया। इमरजेंसी क्रेडिट गारंटी के लिए डेढ़ लाख करोड़ का अतिरिक्त आवंटन करेगी। हेल्थ सेक्टर को भी बड़ा बूस्टर दिया गया है।
07:10 AM
US मार्केट में रिकॉर्ड तेजी, एशिया कमजोर
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले है। अमेरिका में S&P की लगातार तीसरे दिन RECORD क्लोजिंग हुई है। NASDAQ ने भी नया शिखर बनाया लेकिन एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।