Sensex-Nifty 1% से ज्यादा टूटकर हुए बंद, banks, financials शेयर फिसले

आज के कारोबार में सेसेंक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए है

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

ग्लोबल बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिली और कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में सेसेंक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद  हुए है। वहीं बैंकिंग और फाइनेशिंयल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी 30 अप्रैल यानि 11 हफ्ते के बाद सबसे ज्यादा टूटा। बैंकिंग, मेटल, ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। वहीं  मिडकैप, स्मॉल कैप में 6 दिनों की रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक लग गया।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 586.66 अंक यानी 1.10 फीसदी टूटकर 52,553.40 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 171.00 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,752.40 के स्तर पर बंद हुआ।



03: 20 PM

Cryptocurrency बैंक की भारत में ऑपरेशंस शुरू करने की योजना, RBI के रूल्स से बचने की कोशिश

क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नाराजगी के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी बैंक Cashaa के देश में बैंकिंग ऑपरेशंस शुरू करने के प्रपोजल से फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े सीनियर एग्जिक्यूटिव्स हैरान हैं। RBI के रूल्स से बचने के लिए इसने क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी का रास्ता लेने की योजना बनाई है।


Cashaa ने बताया कि उसने देश में फिजिकल ब्रांच के साथ क्रिप्टो के बिजनेस से जुड़ा Unicas लॉन्च किया है। इसके लिए यूनाइटेड मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के साथ पार्टनरशिप की गई है।


03: 10 PM

AGR HEARING Update: Vodafone Idea की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने Correction Of Errors को लेकर फैसला सुरक्षित रखा है। Bharti Airtel की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है।

03:00 PM

सीएनबीसी आवाज की खबर के मुताबिक टूरिज्म को राहत देने के लिए सरकार टास्क फोर्स बनाएगी। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए टास्क फोर्स का गठन बनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री टास्क फोर्स के सदस्य होगे। ये टास्क फोर्स कोरोना के असर की समीक्षा करेगा । टास्क फोर्स राहत के लिए सिफारिशें सौंपेगा।  

02: 47 PM

AGR HEARING। सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि मामले में Recalculation नहीं होगा। AGR अमाउंट Recompute नहीं कर सकते।  Vodafone Idea Counsel ने SC में कहा कि  DoT के सामने कैलक्युलेशन रखने दें। मामले में DoT को फैसला लेने दें। कोर्ट ने साफ किया है कि  AGR अमाउंट में कोई बदलाव नहीं कर सकते।

बता दें कि Bharti Airtel और VodafoneIdea ने कोर्ट में याचिका दायर की है। दोनों कंपनी के मुताबिक सरकार की AGR मांग में गलतियां की है। कंपनी का कहना है कि सरकार ने कई बिलों को दो बार जोड़ा है।

02: 32 PM

कल  BAJAJ FINANCE के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे।  कंपनी का मुनाफा 50% से ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं ASIAN PAINT के PROFIT में 3 गुने से ज्यादा का उछाल संभव है। कंपनी के MARGIN में भी बढ़त दिख सकती है। 

02:22 PM

HDFC Life Q1। वित्त वर्ष 2022 की  पहली तिमाही में HDFC Life का मुनाफा 450.5 करोड़ से घटकर 269.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर नेट प्रीमियम इनकम 5734 करोड़ रुपये से बढ़कर 7540 करोड़ रुपये रही है। वहीं साल दर साल आधार पर सॉल्वेंसी रेश्यो 190% से बढ़कर 203% रही है। एचडीएफसी लाइफ की  Value Of New Business  291 करोड़ रुपये से बढ़कर 408 करोड़ रुपये रही है जबकि  VNB मार्जिन 24.3% से बढ़कर 26.14% पर रहा है।

02: 12 PM

MoS FINANCE का सदन में बयान देते हुए कहा कि Adani के कुछ कंपनियों की DRI जांच कर रही है। IT कानून के तहत कुछ कंपनियों की जांच जारी है।नियमों के पालन को लेकर जांच चल रही है।  बता दें कि MoS FINANCE का सदन में ये बयान सवाल के जवाब में आया है।

02: 06 PM

INDIAN BANK Q1(YoY)। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर  369.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,181.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि ब्याज आय 3,874.3 करोड़ रुपये  से बढ़कर 3,994.2 करोड़ रुपये पर रही है। बैंक का नेट NPA 3.4 फीसदी से बढ़कर 3.5 फीसदी पर रहा है।

01: 58 PM

Axis Securities के राजेश पालवीय रियल इस्टेट सेक्टर पर बुलिश हैं। BSE realty index ने 16 जुलाई को 3,198.39 का 10 साल का नया हाई छुआ। पिछले हफ्ते इस शेयर में 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कीमतों में गिरावट और सस्ती दरों पर उपलब्ध कर्ज को कारण मेट्रो सिटीज में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन देखने को मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2021 में इस सेक्टर में और तेजी आती दिखेगी।

राजेश पालवीय का कहना है कि  Godrej Properties, DLF, Prestige और Indiabulls Real Estate ऐसे रियल्टी शेयर हैं जिनमें आगे भी तेजी की उम्मीद है। इन स्टॉक्स के चार्ट पैटर्न से संकेत मिलता है कि आगे भी हमें इन शेयरों के साथ ही पूरे रियल इस्टेट पैक में तेजी कायम रहती नजर आ सकती है।

01: 43 PM

न्यूज एजेंसी COGENCIS के मुताबिक कुछ हफ्तों में SCI की बिक्री के लिए बोली संभव है। सरकार की SCI में 63.8% हिस्सा बिक्री की योजना है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 4.85 रुपये यानी 4.42 फीसदी की बढ़त के साथ 116.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

01:35 PM

SWARAJ ENGINES Q1।  वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 34 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 117 करोड़ रुपये से बढ़कर 315 करोड़ रुपये रही है।

01: 27 PM

मार्केट को नीचे खींचने वाले  ये अहम कारण

कमजोर एशियाई संकेत

 बढ़ती महंगाई और कोरोना वायरस के मामलों में फिर तेजी के कारण इनवेस्टर्स के इक्विटी जैसे अधिक रिस्क वाले इक्विटी सेगमेंट से बचने और गोल्ड जैसे एसेट्स में निवेश करने से एशियाई मार्केट्स में गिरावट आई है। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी पर भी प्रेशर है।

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में कमजोरी

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के बड़े शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई है। इनमें HDFC, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक शामिल हैं।

FPI की बिकवाली

 फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) ने जुलाई में इक्विटी सेगमेंट में काफी बिकवाली की है। इस महीने अभी तक FPI की ओर से लगभग 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर्स बेचे गए हैं। हालांकि, डेट सेगमेंट में विदेशी इनवेस्टर्स की ओर से कुछ खरीदारी हुई है।

अधिक वैल्यूएशन से चिंता

मार्केट्स अपने रिकॉर्ड हाई लेवल के निकट ट्रेड कर रहे हैं और इससे वैल्यूएशन अधिक होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़ी गिरावट आने की आशंका कम है क्योंकि रिटेल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी अभी भी अच्छी बनी हुई है।

01: 16 PM

बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेसेंक्स 612.38 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 52,527.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 176.10 अंक यानी 1.11 फीसदी टूटकर 15,747.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। ONGC, Hindalco, SBI, Maruti Suzuki, Bajaj Fin , Tata Motor, ICICI Bank निफ्टी के टॉप लूजर  है।

01: 05 PM

दिन के निचले स्तर पर बाजार कारोबार कर रहा है।  बैंक निफ्टी दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 50 में से 41 शेयरों में बिकवाली हावी है।  वहीं निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बिकवाली हावी है।  

01:00 PM

FINEOTEX CHEMICALS।  हेल्थगार्ड ऑस्ट्रेलिया के साथ JV किया है। कंपनी ने मलेशिया में JV के लिए एक्सक्लूसिव करार किया  है। कंपनी ग्लोबल मार्केटिंग और सेल्स पार्टनर होगी।
 

12: 54 PM

M&M। कुछ डीजल इंजन वाहनों के पार्ट्स की जांच होगी। करीब 600 डीजल इंजन वाहनों के पार्ट्स बदलेंगे। कंपनी नासिक में बने 600 वाहनों के पार्ट्स बदलेंगी।

12: 45 PM

DELTA CORP। गोवा में कसीनो 26 जुलाई तक बंद रहेंगे। लॉकडाउन बढ़ाने के कारण ये फैसला लिया गया है।

12: 35 PM

एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) के समीत चव्हाण की बाजार पर राय

एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) के समीत चव्हाण का कहना है कि जैसे ही बैंकिंग इंडेक्स 36,000 की सीमा पार करेगा वैसे की निफ्टी हमें  16,000 के जादुई आंकड़े के पार जाता दिखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बेंचमार्क इंडेक्सेज ने पिछले हफ्ते 1.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की  और नया हाई छूने के लिए रेंज से बाहर आया। अब 16000 का स्तर सिर्फ एक औपचारिकता रह गया है। अगर ग्लोबल मार्केट में कोई असामान्य बात नहीं होती तो इसी हफ्ते के पहले आधे हिस्से में ही निफ्टी हमें 16000 के पार जाता दिखेगा। इसके बाद निफ्टी के लिए 16200 अगला पड़ाव होगा। लेकिन एक बात साफ है कि ये तेजी आनी है तो बैंकिंग शेयरों का अपना योगदान देना होगा।

समीत चव्हाण का कहना है कि जैसे ही बैंकिंग इंडेक्स 36,000 की सीमा पार करेगा वैसे की निफ्टी हमें  16,000 के जादुई आंकड़े के पार जाता दिखेगा। निफ्टी के लिए 15,800 और 15,630 का स्तर काफी अहम है। इसके साथ ही हमें ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि अगर निफ्टी 15,630 के नीचे फिसलता है तो बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग सकता है और बाजार में हमें शॉर्ट टर्म में करेक्शन देखने को मिल सकता है।

12: 20 PM

AGR मामले में 1 बजे सुनवाई शुरू हो सकती है

सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में AGR मामले की फिर से सुनवाई करेगा। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में AGR का दोबारा से कैलकुलेशन करने की मांग की है । जिसके लिए Bharti Airtel और VodafoneIdea ने कोर्ट में याचिका दायर की है। दोनों कंपनी के मुताबिक सरकार की AGR मांग में गलतियां की है। कंपनी का कहना है कि सरकार ने कई बिलों को दो बार जोड़ा है।

12: 10 PM

MRPL। NCDs के जरिए  5000 करोड़ तक जुटाने की योजना है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 0.10 पैसे यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 47.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

12: 00 PM

GODAWARI POWER & ISPAT। छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग ने Iron Ore प्लांट की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 70.45 रुपये यानी 5 फीसदी की बढ़त के साथ 14780.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

11: 50 AM

क्रूड में कमजोरी

OPEC+ में करार से क्रूड फिसला है। ब्रेंट के दाम $73 के नीचे फिसल गए है। OPEC+ अगस्त से हर महीने उत्पादन 4 Lk bpd बढ़ाएगा। UAE के बेसलाइन प्रोडक्शन बढ़ाने पर सहमति बनी हुई है। 2 साल में उत्पादन कोरोना पूर्व स्तर पर होगा।  

11: 40 AM

दालों की स्टॉक लिमिट को लेकर सरकार और कारोबारियों में ठनी हुई है। दलहन कारोबारी लगातार सरकार से स्टॉक लिमिट हटाने या सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसको को लेकर शनिवार को खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल के साथ दलहन कारोबारियों की बैठक हुई जिसमें स्टॉक लिमिट के कारण कारोबारियों को हो रही परेशानी पर चर्चा हुई।

11:30 AM

Gold Silver MCX Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते शुक्रवार सोने की कीमत फ्लैट रहने के बाद घरेलू बाजार में गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई। आज MCX पर सोना वायदा 48,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते शुक्रवार को सोना 400 रुपये तक लुढ़क गया था। वहीं, चांदी 0.4 फीसदी नीचे 68000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। गोल्ड अपने पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है।

11: 15 AM

CITI की RELIANCE IND पर राय

CITI ने RELIANCE IND पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Just Dial के अधिग्रहण से SMEs तक पहुंच आसान होगी। कंपनी को अधिग्रहण से नए मार्केट और रेवेन्यू के नए मौके मिलेंगे। वहीं B2B में  सफल एक्जिक्यूशन से  शेयर में तेजी  की संभावना है।

11: 05 AM

NOMURA की JUST DIAL पर राय

NOMURA ने JUST DIAL पर रेटिंग को डाउनग्रेड करते हुए रिड्यूस रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 820 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मौजूदा स्तरों पर वैल्युएशन महंगा है।

10: 56 AM

समीत चव्हाण की दो टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई


Bharti Airtel | LTP: Rs 540.95 | इस स्टॉक में 562 रुपए के लक्ष्य के लिए  531 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Gujarat Industries Power Company (GIPCL) | LTP: Rs 91.20 | इस स्टॉक में 99 रुपए के लक्ष्य के लिए  86.50 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 9 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

10: 46 AM

MARUTI SUZUKI। Bank Of Maharashtra के साथ करार किया है। डीलर फाइनेंसिंग के लिए करार किया है।

10:33 AM

संसद का मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उम्मीद है सबने वैक्सीन की पहली डोज ली होगी। सदन में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होगा। सदन के साथी भी कोरोना नियमों का पालन करें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सदन में सार्थक चर्चा हो। उन्होंने कहा कि देश की जनता को हर सवाल का जवाब मिलेगा। तीखे से तीखे सवालों के जवाब के लिए सरकार तैयार है। सरकार सदन में और सदन के बाहर भी चर्चा को तैयार है।  बता दें कि आज से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत होगी और 13 अगस्त तक कार्यवाही चलेगी ।

10:20 AM

बाजार में बुल्स और बियर की टक्कर चल रही है। कमजोर शुरुआत के बाद निफ्टी में निचले स्तरों से 100 अंकों का सुधार देखने को मिला है। वहीं निफ्टी बैंक में 300 POINTS से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली है।

10: 05 AM

Rupee opening:  इक्विटी मार्केट की तरह ही रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 74.74 के स्तर पर खुला है।

वही शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली थी । डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 74.56 के स्तर पर बंद हुआ था। 

10 : 00 AM

GR Infra Listing: जीआर इंफ्रा के शेयरों की आज मार्केट में जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर NSE पर करीब 105 फीसदी प्रीमियम यानी 1715 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि कंपनी का इश्यू प्राइस 837 रुपए था।

09: 58 AM

Clean Science IPO Listing: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 95 फीसदी प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के शेयर NSE पर 1755 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि BSE पर Clean Science IPO की लिस्टिंग 1784 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 900 रुपए था।

09: 47 AM

नतीजों के बाद HDFC BK, HDFC AMC फिसले

बाजार को  HDFC BANK के नतीजे पसंद नहीं आए।  शेयर 2 परसेंट से ज्यादा टूटा  है। बैंक की ब्याज आय और मुनाफा दोनों अनुमान से कम रही है।  HDFC AMC भी नतीजों के बाद 3 परसेंट फिसला है।

09: 37 AM

ब्रोकरेज कंपनियों की ड्रीम रैली जारी है। ANGEL BROKING 13 परसेंट उछला है और  जुलाई में 80 परसेंट से ज्यादा दौड़ा है। MOTILAL OSWAL के साथ BSE LTD के शेयर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है

09: 25 AM

BERNSTEIN की HDFC Bank पर राय

BERNSTEIN ने HDFC Bank पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1F22 के लिए EPS अनुमान से 1 प्रतिशत से कम है। इसका NIMS अनुमान से कम रहा लेकिन अधिक शुल्क की वजह से असर कम हुआ है।

BERNSTEIN के मुताबिक कोविड की दूसरी लहर की वजह से बैड लोन में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड बैन को लेकर चिंता बरकरार है। बैंक की प्रोविजनिंग भी अनुमान के मुताबिक रही है जबकि रिटेल और SME एसेट क्वालिटी पर मैनेजमेंट कमेंट्री पॉजिटिव है।

 

09:17 AM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेसेंक्स 484.92 अंक यानी 0.91 फीसदी टूटकर 52,655.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 162.45 अंक यानी 1.02 फीसदी गिरकर 15,760.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09: 10 AM

GS की L&T Finance पर राय

GS ने L&T Finance पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 128 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एसेट क्वालिटी और स्ट्रैटेजिक डायरेक्शन को लेकर चिंता बरकरार है। जून में लोन बांटने में तेजी आई है।

09:03 AM 

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार लाल निशान में नजर आ रहा है। सेसेंक्स 267.70 अंक यानी 0.50 फीसदी टूटकर 52872.36 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 143.70 अंक यानी 0.90 फीसदी गिरकर 15779.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08: 53 AM

CLSA की HDFC AMC पर राय

CLSA ने HDFC AMC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में नतीजे अनुमान से थोड़े कम है।

08: 47 AM

पेंट, एविएशन, OMCs पर फोकस

OPEC+ में उत्पादन बढ़ाने को लेकर करार किया है। OPEC+ की डील के बाद क्रूड $73 के नीचे फिसला है। आज पेंट, एविएशन, OMCs पर फोकस रखें।

08:40 AM

TATA POWER। EV चार्जिंग स्टेशन के लिए HPCL से करार किया है। HPCL पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

08:30 AM

टेलीकॉम शेयरों पर फोकस

AGR बकाया पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। AGR बकाया के Recalculation की मांग की गई है।

08:20 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15971-16010और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16053-16087 है।  बेस जोन 15848-15816 (10 DEMA)और बड़ा बेस जोन 15766-15741 (20 DEMA)है।  अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को दबाव रहा लेकिन क्रूड की कमजोरी आज मदद करेगी। ध्यान दें- Dow Futures काफी दबाव में है। 15900-800 जोन पर पुट राइटर्स एक्टिव, 16000-16100 पर कॉल राइटर्स है। हफ्ते के लिए 16087-15741 अहम ट्रेड जोन है। गिरावट को खरीदें लेकिन शुरुआती उठापटक को पहले ठंडा होने दें। खरीदें लेकिन लॉन्ग का ट्रेड 15741 के ऊपर ही करें। सीमेंट, IT, मेटल शेयर काफी मजबूत नजर आ रहा है।

08:14 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन35840-35960 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 36080-36260 है। बेस जोन 35608-35510 (10 DEMA) और बड़ा बेस जोन35340-35240 (20 DEMA) पर है। शुरुआती उठापटक, HDFC Bank पर नतीजों का एक्शन पहले खत्म होने दें। देखना होगा कि इंडेक्स 10 DEMA को होल्ड करता है या 20 DEMA को होल्ड करता है या नहीं । क्रूड को देखते हुए अभी शॉर्ट करने की बिलकुल नहीं सोचें क्योकि Dow Futures काफी दबाव में है।

08:05 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Prudent Broking Services
BUY APOLLO HOSP AT 3786 SL 3708 TGT 3870

IDBI Capital
Buy HDFC LIFE Stop 683 Target 729

LearnMarketsOnline.com
Buy RamcoCem @ 1126 SL 1100 TGT 1170

 

07:55 AM

HDFC BANK के Q1 नतीजे अनुमान कमजोर

HDFC BANK के Q1 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। , ब्याज आय और मुनाफा दोनों उम्मीद से कम रही। पहली बार सिंगल डिटिट में NII ग्रोथ देखने को मिली। अधिक slippages की वजह से प्रोविजनिंग में भी बढ़ोतरी हुई है।  वही, अन्य आय के चलते  HDFC AMC का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा।

07:48 AM

HCL TECH के Q1 नतीजे आज

 HCL TECH आज पहली तिमाही के नतीजे पेश करेगी। डॉलर रेवेन्यू में 2 परसेंट बढ़ोतरी संभव है लेकिन मार्जिन फ्लैट रहने का अनुमान है। HDFC LIFE, ACC, NIPPON LIFE INDIA  के भी नतीजों का आज इंतजार  रहेगा।


07:42 AM

ZOMATO का IPO 38 गुना भरकर बंद

ZOMATO के IPO को  अच्छा रिस्पॉन्स मिला। शुक्रवार को 38 गुना भरकर इश्यू बंद हुआ था। TATVA CHINTAN PHARMA के IPO का आजदूसरा दिन है। अब तक 4 गुना से ज्यादा  इश्यू भरा है।

07:37 AM

आज से संसद का मॉनसून सत्र

आज से  संसद का मॉनसून सत्र शुरू होगा।  13 अगस्त तक संसद की कार्यवाही चलेगी । कल सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्थ, सार्थक और शांतिपूर्ण  चर्चा होने की उम्मीद जताई है। 


07:30 AM

GR INFRAPROJECTS  की लिस्टिंग आज

रोड सेक्टर की कंपनी GR INFRAPROJECTS की आज लिस्टिंग  होगी। इसका इश्यू प्राइस 837 रुपए है। वहीं CLEAN SCIENCE का IPO आज ही लिस्ट होगा । इश्यू प्राइस 900 रुपए है। दोनों IPOS को बंपर SUBSCRIPTIONSमिले थे।

07:22 AM

JUST DIAL को खरीदेगी RRVL

RELIANCE RETAIL VENTURES ने JUST DIAL को खरीदने का एलान किया है।  1022 रुपए 25 पैसे प्रति शेयर के भाव पर  ओपन ऑफर आएगा।  JUST DIAL, RRVL को प्रेफेरेंशियल शेयर जारी करेगी।


07:16 AM

अगस्त से क्रूड सप्लाई बढ़ाने का फैसला

अगस्त से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने पर OPEC+ में  सहमति बनी है।  58 लाख बैरल प्रति दिन के प्रोडक्शन कट को चरणबद्ध तरीके से सितंबर 2022 तक खत्म करने की योजना है।  ब्रेंट का भाव 73 डॉलर के नीचे आया है।

07:10 AM

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है।  एशियाई बाजार करीब एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। वही SGX NIFTY और DOW FUTURES भी 160 अंक से ज्यादा फिसले है। CONSUMER SENTIMENT INDEX के WEAK आंकड़े के बाद शुक्रवार को DOW JONES  300 प्वाइंट गिरा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।