03:35 PM

बजट 2021-22 को बाजार ने सलामी दी है। F&O के 10 शेयरों में करीब 10 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। बैंक निफ्टी ने जहां नया रिकॉर्ड स्तर छूआ। वहीं सेसेंक्स- निफ्टी में भी शानदार बढ़त रही। वित्त मंत्री के बजट स्पीच के  बाद बाजार में शानदार रैली देखी गई जिसके चलते सेसेंक्स करीब 2314 अंक यानी 5 फीसदी की बढ़त के साथ 48,600.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 646 अंक यानी 4.74 फीसदी की मजबूती के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ है। अंकों के लिहाज से आज बजट के दिन बाजार में सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही।

02:43 PM

बाजार में तेजी बढती  नजर आ रही है। निफ्टी बैंक में करीब 2200 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 2150 अंक की तेजी देखी जा रही है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब है। निफ्टी बैंक ने 32842 का नया स्तर छुआ है।

02:25 PM

बाजार में पिछले 20 बजट की शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेसेंक्स 2000 अंक से ज्यादा की तेजी  दिखा रहा है। वहीं निफ्टी 560 अंक बढकर 14000 के पार नजर आ रहा है।

01:45 PM

निफ्टी बैंक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई से 100 अंक दूर है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में बढ़त है। निफ्टी बैंक में 27 मई 2020 के बाद बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।

01:05 PM

बजट को बाजार की सलामी

बजट को बाजार ने सलामी दी है। 1  जून 2020 के बाद निफ्टी में सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी में 9 अप्रैल 2020 के बाद बड़ी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स में करीब 1700 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी 14000 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक में करीब 2000 अंक चढ़ा है जबकि मिडकैप में करीब 400 अंक का उछाल देखने को मिल रहा है।  

12:20 PM

बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है। सेंसेक्स ऊपर से करीब 300 अंक फिसला है।  

12:17 PM

कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये की घोषणा

सीतारमण ने हेल्थ सेक्टर के लिए 2,23,846 करो़ड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। जिसमें से कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश को 2 और कोरोना वायरस की वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 92,000 करोड़ रुपये का बजट था। इस बार 137 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

12:15 PM

अर्बन जल-जीवन मिशन के लिए 2.87 लाख करोड़ रुपये का आवंटन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अर्बन जल-जीवन मिशन के लिए 2.87 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह ऐलान सरकार के उस योजना का हिस्सा है जिसका मकसद 2024 तक देश के हर घर तक पाइप्ड वाटर कनेक्शन पहुंचाना है।

12:10 PM

ऑटो सेक्टर के लिए बिग पॉजिटिव खबर,वॉलेंटरी व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी लॉन्च

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद Mahindra & Mahindra, Maruti, Bajaj Auto और Ashok Leyland शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 11.20 बजे बीएसई ऑटो इंडेक्स 2 फीसदी ऊपर था। Maruti Suzuki, Tata Motors and Mahindra & Mahindra कुछ ऐसे शेयर है जिनको सरकार के ऐलान के बाद फायदा होगा। कुछ सप्ताह पहले सरकार ने नई स्क्रैपेज पॉलिसी को मंजूरी दी थी जो अप्रैल 2022 में प्रभाव में आएंगी।

11: 50 AM

LIC का IPO लॉन्च करने की तैयारी में सरकार

सरकार इस साल दो सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने वाली है। इसके साथ ही इस साल सरकार सरकारी इंश्योरेंस कंपनी LIC का IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। LIC में हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार को कानून में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि जरूरी संशोधन का प्रस्ताव बजट सत्र में ही किया जाएगा।

11:40 AM

बाजार में  जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी में 900 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेसेंक्स करीब 760 अंक  से ज्यादा की बढ़त के  साथ कामकाज कर रहा है। वहीं निफ्टी 200 अंक चढ़कर 13835 के पास नजर आ रहा है।

11:01 AM

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेसेंक्स 580 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 140 अंक की मजबूती के साथ 13770 के ऊपर नजर आ रहा है।

10:20 AM

निचले स्तर से  बाजार में सुधार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स नीचे से 310 अंक सुधरा है जबकि  निफ्टी नीचे से 95 अंक का सुधार  देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी नीचे से 240 अंक सुधरा है।

10:15 AM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 72.95 के मुकाबले 72.89 के स्तर पर खुला है।

10:10 AM

GRANULES INDIA। पोटेशियम क्लोराइड को US FDA से मंजूरी मिली है। ओरल सॉल्यूशंस USP के लिए US FDA मंजूरी मिली है। 

09:55 AM

TATA POWER। ओडिशा में पावर डिस्ट्रिब्यूशन के लिए LoI मिला है।

09:50 AM

बाजार ऊपरी स्तर से फिसला बाजार फिसल गया है। फिर भी Sensex 214 ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 13680 के आसपास दिख रहा है। सेंसेक्स ऊपर से 240 अंक फिसला है। निफ्टी ऊपर से 90 अंक फिसला है। बैंक निफ्टी ऊपर से 170 अंक फिसला है। बैंक निफ्टी ऊपर से 170 अंक फिसला है। मिडकैप ऊपर से 300 अंक फिसला है।

09:20 AM

बजट से पहले बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कामकाज कर रहे  है। सेसेंक्स 440 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 46,728.83 के स्तर पर नजर आ रहा है तो वहीं निफ्टी में भी 130 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 13750 के आसपास कारोबार कर रहा है।

08:00 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 13810-13859 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 13987-14037 है।  बेस जोन 13557-13500 और बड़ा बेस जोन 13368-13323 है। आज बिकवाली का बाजार रहेगा, 14037 तक हर तेजी में बेचें। 13500 के बाद ऑप्शन बेस 13100-13000 है। FIIs ने कॉल भी खरीदी है। FIIs पुलबैक में बिकवाली करेंगे। पुरानी शॉर्ट पोजीशन पर 13810 का SL रखें।

07:50 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 30880-31000 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 31172-31350 है। बेस जोन 30103-29925 और बड़ा बेस जोन 29658-29500 है। ये निफ्टी के मुकाबले थोड़ा बेहतर स्थिति में है। बजट से जुड़ी रैली हुई तो बैंक में ही दिखेगी। 31200-30200 के बीच तेज उतार-चढ़ाव होगा। इसका 1000 अंक का रेंज ब्रेकआउट दिशा तय करेगा।

07:40 AM

CORONA के बाद  आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के लिए आज दशक का पहला बजट पेश होगा। इकोनॉमी को BULLET TRAIN की रफ्तार देने की कोशिश होगी। CONSUMPTION, MANUFACTING, रोजगार और Rural Sector पर खास फोकस होगा।  बड़े STRUCTURAL REFORMS की भी उम्मीद इस CENTURY के बजट से है।

07:30 AM

CNBC AWAAZ की BIG BUDGET EXCLUSIVE खबर के मुताबिक बजट में  Income Tax Payers की चांदी हो सकती है।  नई और पुरानी दोनों रीजीम में बदलाव की तैयारी है।  होमलोन पर भी टैक्स छूट बढ़ सकती है।

07:20 AM

बजट से पहले भारतीय इकोनॉमी के लिए आई सबसे अच्छी खबर, जनवरी में GST की रिकॉर्ड तोड़ वसूली हुई है। सरकार की 1 लाख 20 हजार करोड़ की बंपर कमाई की है। पिछले साल के मुकाबले 8 फीसदी कलेक्शन बढ़ा है।

07:10 AM

अच्छे नतीजों की झड़ी लगी है।  तीसरी तिमाही में ICICI BANK का NII 16 फीसदी और मुनाफा 19 फीसदी बढ़ा है। बैंक के एसेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिखा है।  Indusind Bank की NII 11 फीसदी बढ़ी है।  Tata Motors के भी अच्छे नतीजे रहे है। कंपनी का मुनाफा 67 फीसदी बढ़ा है औऱ मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है।

07:00 AM

अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद आज DOW FUTURES में निचले स्तरों से 230 अंकों की रिकवरी देखने को मिल रही है। एशिया की मजबूत शुरुआत है लेकिन SGX NIFTY करीब आधा फीसदी नीचे नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।