03:40PM

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी शेयरों ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली रही। हालांकि IT, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बिकवाली रही। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 62 अंक गिरकर 11,132 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 194 अंक गिरकर 37,935 पर बंद हुआ है।

02:30PM

V-GUARD INDUSTRIES Q1| पहली तिमाही में आय 707 Cr से घटकर 408 Cr ( YoY)रही है। जबकि मुनाफा 52.4 Cr से घटकर 3.62 Cr (YoY) रहा है। 

02:05PM

सूत्रों के मुताबिक HDFC Life ने बॉन्ड के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

02:00PM

बैंक शेयरों ने बाजार पर  दबाव बना रखा है। लेकिन निचले स्तरों से बाजार रिकवरी मोड में  है। RIL, Infosys, Kotak Mahindra Bank के सहारे Nifty 80 अंक सुधरा है। यूरोपीय बाजार भी कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की कोशिश में हैं। Dow Futures भी आधा फीसदी मजबूत हुआ है।

01:55PM

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार वित्त वर्ष 2021 में HAL के विनिवेश पर विचार कर रही है। OFS के जरिए HAL में विनिवेश होगा। इसके अलावा IRCON, RVNL, Bharat Dynamics और IRCTC में भी  मौजूदा वित्त वर्ष में OFS के जरिए  विनिवेश पर विचार किया जा रहा है।

01:10PM

निफ्टी में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। हालांकि बैंक निफ्टी में बिकवाली का दबाव कायम है। HDFC Bank में तेज गिरावट से दबाव बना है। फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑटो में बिकवाली दिख रही है। IT शेयरों और RIL ने बाजार को  सहारा दिया है।

12:45PM

बाजार में कमजोरी कायम है, निफ्टी 11 हजार 150 के करीब दिख रहा है। बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं। निफ्टी बैंक 550 अंक फिसला। फार्मा, ऑटो और FMCG शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। अनलॉक 3.0 में सिनेमा घर खुलने की उम्मीद में PVR, INOX LEISURE के शेयर भागे हैं। थियेटर मालिको ने 25 फीसदी Seating के साथ ऑपरेशन शुरू करने की अपील की है। 31 जुलाई को अनलॉक 3.0 का नोटिफिकेशन संभव है। 

12:10PM

Retail Investors जल्द ही Brokers की बजाय सीधे Stock Exchange से शेयर की खरीद बिक्री कर सकेंगे। सीएनबीसी आवाज को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक SEBI,Retail Investors के लिए Direct Market Access system शुरू करने की तैयारी में है। अभी स्टॉक ब्रोकर्स के जरिये शेयर की ट्रेडिंग होती है।

12:05PM

हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 11150 के करीब दिख रहा है। बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं।  निफ्टी बैंक 600 अंक फिसला है। फार्मा, ऑटो और FMCG शेयरों में भी गिरावट दिख रही है।

11:45AM

सोने का बुल रन जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने ने 9 साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया है। कॉमेक्स में सोना 1930 के पार निकल गया है। MCX पर सोने के दाम नए रिकॉर्ड स्तर हैं। अमेरिका-चीन में तनाव, डॉलर में कमजोरी और ग्लोबल लिक्विडिटी से सोने को लगातार सपोर्ट मिला है। उधर, चांदी में तूफानी तेजी बनी हुई है। MCX पर दाम आज करीब 3000 रुपए बढ़कर 64 हजार के पार निकल गए हैं। सोने-चांदी की ये बढ़त उम्मीद से ज्यादा तेज गति से बढ़ रही है।

11:30AM

कच्चे तेल में आज मिलाजुला रुझान देखने को मिल रहा है। MCX पर क्रूड में मजबूती है लेकिन ब्रेंट में छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। अमेरिका-चीन में तनाव से क्रूड पर दबाव है लेकिन डिमांड रिकवरी और US में रिग काउंट घटने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बेस मेटल्स में आज मजबूती देखने को मिल रही है। निकेल करीब 1.25 फीसदी बढ़ा है वहीं कॉपर में 0.50 फीसदी से ज्यादा की मजबूती है। चीन के अच्छे इंपोर्ट आंकड़ों से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है।

11:15AM

CII नेशनल काउंसिल में बोलते हुए RBI गवर्नर ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ने की जरूरत है। कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। बदले हालात का मजबूती से सामना करने की जरूरत है।  मध्यम अवधि के लिए इकोनॉमी में बदलाव पर फोकस होगा। कृषि सेक्टर के लिए बेहतर ग्रोथ की संभावनाएं। ग्रोथ को गति देने में इंफ्रा की अहम भूमिका है। बदले हालात का मजबूती से सामना करने की जरूरत है।  मध्यम अवधि के लिए इकोनॉमी में बदलाव पर फोकस होगा। कृषि सेक्टर के लिए बेहतर ग्रोथ की संभावनाएं। ग्रोथ को गति देने में इंफ्रा की अहम भूमिका है।

10:40AM

हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली का दबाव,  निफ्टी 11 हजार 150 के नीचे फिसला, बैंकिंग शेयर बना रहे हैं सबसे ज्यादा दबाव, निफ्टी बैंक करीब 550 अंक फिसला। फार्मा, ऑटो और FMCG शेयरों में भी बिकवाली

10:35AM

सोने का गोल्डन रन जारी है।  सोना MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव 51 हजार 700 के पार चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें नए शिखर पर पहुंची हैं। COMEX पर गोल्ड 1930 डॉलर के ऊपर निकल गया है।

10:30AM

RELIANCE में तूफानी तेजी जारी है। ये शेयर नए शिखर पर दिख रहा है। इंट्रा डे में इसका भाव 2200 रुपए के करीब पहुंच गया है। लगातार 7 दिनों की रैली में RIL 19 फीसदी दौड़ा है।

10:15AM

Avenue Supermarts में 2018 प्रति शेयर के भाव पर 14.01 लाख शेयरों(0.22% इक्विटी) का सौदा हुआ है।

10:05AM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे मजबूत खुला  है।रुपया  आज 74.71 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में रुपया 74.83 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:55AM

IT शेयरों में खरीदारी का मूड दिख रहा है। दिग्गज के साथ मिडकैप IT शेयर भी भागे हैं। TCS 2 फीसदी ऊपर दिख रहा है। अच्छे नतीजों के बाद PERSISTENT SYSTEMS 12 फीसदी उछला है।

09:40AM

आदित्य पुरी के शेयर बेचने से HDFC BANK का शेयर 3 फीसदी टूटा है। आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख  20 हजार शेयर करीब 843 करोड़ रुपए में बेचे हैं।

09:25AM

सेंसेक्स और निफ्टी ने आज सुस्त शुरुआत की है। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी 300 अंक नीचे दिख रहा है। एचडीएफसी बैंक बाजार पर भारी दबाव बना रहा है। रिलायंस बाजार के बडा सपोर्ट दे रहा है। आईटी शेयर बाजार को सहारा दे रहे हैं। सेंसेक्स में करीब 40 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।  दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17  फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 60 अंक यानि 0.15 फीसदी की कमजोरी  के साथ 38,070 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 25 अंक यानि 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,170 के आसपास कारोबार कर रहा है।
 

08:50AM

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी, आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 11231, 11250 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 11340, 11351 है। बेस जोन- 11020, 11067 है। गिरावट के बाद स्थिरता आए तो खरीदें। 11250 निकलने के बाद 11340, 11351 की संभावना बढ़ेगी। 11020-11066 के ऊपर ही लॉन्ग सौदों में रहें।

08:40AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति की  बात करते हुए सीएनबीसी, आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन- 29950, 23050 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन- 23420, 23450 है। बेस जोन- 22400, 22550 है। सीरीज बेस जोन- 22000, 22100 है। अभी कोई ट्रेड लेने से बचें।

08:35AM

अमेरिका में अब डॉक्टर की लिखी गई दवाओं के लिए कम पैसे  चुकाने होंगे। दवा की कीमत घटाने के लिए ट्रंप ने चार आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। चुनाव के मद्देनजर ये फैसला किया है। भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में इसका असर दिखेगा।

08:30AM

शेयर बाजार पर मार्जिन की नई मार पड़ी है। अब कैश सेग्मेंट में भी अपफ्रंट मार्जिन लगेगा।  अब कैश सेग्मेंट में कम से कम 22 फीसदी मार्जिन देना होगा। T+2 सेटलमेंट के बाद ही पैसे का इस्तेमाल हो सकेगा। यानी अगर सोमवार को शेयर बेचा है तो बुधवार को ही नया सौदा कर सकेंगे। इसका BTST या STBT के वॉल्यूम पर असर पड़ सकता है। अब होल्डिंग के शेयर बेचने हैं तो भी  मार्जिन लगेगा NSE,BSE ने शनिवार को इस पर FAQ जारी किया है। मार्जिन के नए नियम चरणों में लागू होंगे। 1 अगस्त से नए नियम लागू होने शुरू होंगे।

08:25AM

आज विदेशी बाजारों से मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। US मार्केट में तीन हफ्ते की तेजी थमती दिखी है। एशियाई बाजारों से संकेत मिलेजुले हैं। SGX NIFTY 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। DOW FUTURES भी 100 अंक चढ़ हैं। लेकिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। Dow 182 अंक फिसलकर बंद हुआ था। टेक शेयरों में दबाव और चाइना टेंशन बढ़ने से तीन हफ्ते की तेजी थमी थी।

08:20AM

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रही है। COMEX पर भाव पिछले High 1911 डॉलर के पार निकल गया है।  Gold Fuutures 1900  डॉलर के पार दिख रहा है। US-चीन टेंशन बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। घरेलू बाजार में भी सोना 51000 के पार दिख रहा है।

08:15AM

दुनिया में कोरोना का कोहराम जारी है। दुनियाभर में कोरोना के 1.6 करोड़ से ज्यादा मामले हो गए हैं। US में कोरोना के करीब 42 लाख केस दर्ज हुए हैं।  अमेरिका में अब तक 1. 46 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 13.85 लाख के पार चली गई है।अब तक कोरोना से 32063 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 4.67 के पार चली गई है। अब तक 8 लाख 85 हजार 577 मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। मरीजों की रिकवरी रेट 64 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में 705 लोगों की मौत हुई है।

08:10AM

जून तिमाही में ICICI BANK ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। मुनाफे में 36 फीसदी का उछाल, ब्याज से कमाई करीब 20 फीसदी बढ़ी है। बैंक के एसेट क्वालिटी स्थिर, मौजूदा कारोबारी साल में ICICI Securities में 4 फीसदी हिस्सा बेचने की योजना।

08:05AM

पहली तिमाही में ITC के मुनाफे में 26 तो आय में 17  फीसदी की गिरावट हुई है लेकिन दोनों आंकड़े अनुमान से अच्छे रहे हैं। सिगरेट से 3 हजार 850 करोड़ की कमाई हुई है।

08:00AM 

HDFC Bank के MD आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख  20 हजार शेयर बेचे हैं। करीब 1136 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आदित्य पुरी को मिले 843 करोड़ रुपए।

07:50AM 

Cipla

भारत में Favipiravir को लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। DCGI कोरोना की इस दवा को मंजूरी दे दी है। ये दवा Ciplenza के नाम से भारत में उतारेगी। इससे कोरोना के मरीजों के इलाज में  मदद मिलेगी।

07:40AM 

MGL ने CNG के दाम 1/kg बढ़ाए हैं।

07:35AM 

आज इन इवेंट्स पर रहे नजर

Mindspace Business Park REIT IPO आज  खुलेगा, बुधवार को बंद होगा।

MCX का नया ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर, MCX पर निगेटिव प्राइस ट्रेडिंग शुरू होगी।
 
CII नेशनल काउंसिल को संबोधित करेंगे RBI गवर्नर, 11 बजे संबोधित करेंगे RBI गवर्नर।

07:30AM

आज रहे इन नतीजों पर नजर

KOTAK MAHINDRA BANK,TECH MAHINDRA,BHARTI INFRATELESCORTS, INDIA CEMENTS, MARICO, HAVELLS

07:25AM

KOTAK BANK के नतीजों का अनुमान

कोटक बैंक की NII भी 18 फीसदी बढ़ सकता है। जबकि मुनाफे में 3 फीसदी की गिरावट दिख सकती है। GNPAऔर NNPA स्थिर रहने की उम्मीद है। लिक्विडिटी ज्यादा रहेने के कारण NIM गिरेगा। रिटेल लोन ग्रोथ अच्छी रहने की उम्मीद जबकि कॉरपोरेट लोन ग्रोथ कम रह सकती है।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।