Gold Rate Today in India: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव ने लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी की है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोतरी के आसार ने इस पर दबाव बढ़ाया है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3890 और 22 कैरट वाला ₹3560 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से एक दिन की स्थिरता के बाद सितंबर महीने के आखिरी दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है और एक किलो चांदी ₹100 नीचे आई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी एक दिन की स्थिरता के बाद आज सस्ती हुई है। इससे पहले लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद 28 सितंबर को एक किलो चांदी ₹5 हजार नीचे आई थी। अब आज की बात करें तो आज 30 सितंबर को दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,39,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
Gold को लेकर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच टकराव कम होने के संकेत नहीं दिख रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिड-टर्म इलेक्शंस के बाद ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतें हाई लेवल पर बनी हुई है, जिससे महंगाई बढ़ने का डर है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन केविन वॉर्श भी पहले ही कह चुके हैं कि उनका फोकस फिलहाल महंगाई को काबू में करने पर होगा। ऐसे में माना जा रहा कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट एक बार फिर बढ़ा सकता है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घटती है। दूसरी तरफ डॉलर भी मजबूत दिख रहा है जो सोने की चमक पर भारी पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।