लगातार चौथे दिन बाजार गिरावट पर बंद,मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में रही बिकवाली

कारोबार के अंत में संसेक्स 101.88 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 60,821.62 के स्तर पर बंद हुआ है.

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 7:32 PM
Story continues below Advertisement

03:38PM

बाजार में आज लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के अंत में संसेक्स 101.88 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 60,821.62 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,114.90 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:35PM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 74.86 के मुकाबले 74.89 के स्तर पर बंद हुआ है।



03:32PM

Mahindra Holidays Q2 (YoY):कंसो मुनाफा 25 करोड़ रुपए से बढ़कर 59 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसो आय 481 करोड़ से बढ़कर 546 करोड़ रुपए पर रही है। कंसो EBITDA 93 करोड़ से बढ़कर 118 करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन 19.43% से बढ़कर 21.66% रहा है।


03:25PM

बॉम्बे हाई कोर्ट के Zee Entertainment को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) का ऑर्डर देने के एक दिन बाद कंपनी ने कहा कि बोर्ड इसकी अनुमति नहीं दे सकता क्योंकि यह गैर कानूनी होगा। Zee की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडवोकेट गोपाल सब्रमणियम ने कहा कि कंपनी मानती है कि EGM बुलाना गैर कानूनी है।

Zee Entertainment ने कहा EGM बुलाना अवैध, बोर्ड इसकी अनुमति नहीं दे सकता

03:20PM

Google 1 जनवरी, 2022 से सभी सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस के लिए अपने ऐप स्टोर फीस को मौजूदा 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर रहा है। यह फैसला, जब इंटरनेट की दिग्गज कंपनियों ने भारत और दुनिया भर में अपने ऐप स्टोर प्रैक्टिस की स्क्रूटनी की। Google वर्तमान में सभी सब्सक्रिप्शन सर्विस के लिए 30 प्रतिशत फीस लगाता है, जो 12 महीने की रिकरिंग सब्सक्रिप्शन के बाद घटकर 15 प्रतिशत हो जाता है।

03:00PM

POLYCAB Q2 (YoY):दूसरी तिमाही में कंपनी कंसो मुनाफा 221 करोड़ से घटकर 200 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, कंसो आय 2113 करोड़ से बढ़कर 3128 करोड़ रुपए रही है। इस अवधि में कंसो EBITDA 312 करोड़ से घटकर 302 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA मार्जिन 14.79% से घटकर 9.69% रहा है।

02:40PM

HDFC Life Q2 (YoY):दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 360  करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 270 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 330 करोड़ रुपए पर रहा था। इस अवधि में कंपनी का VNB 678 करोड़ रुपए पर रहा है। इसके 659 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। VNB मार्जिन 26.58% पर रही है। इसके 26.2 फीसदी पर रहने का अनुमान था। कुल APE 2,551 करोड़ रुपए रहा है। इसके 2,547 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। 30 सितंबर तक सॉल्वेंसी रेश्यो 190% पर था। 

02:25PM

KAJARIA CERAMICS ने 8 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

02:21PM

NYKAA IPO UPDATE: नायका आईपीओ की इश्यू साइज 5,355 करोड़ रुपए होगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1,085-1,125 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। 

02:05PM

SUPREME INDUSTRIES Q2:कंसो मुनाफा 175 करोड़ से बढ़कर 228.7 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसो आय 1,374.8 करोड़ से बढ़कर 1,928.5 करोड़ रुपे पर आ गई है। कंसो EBTIDA 256 करोड़ से बढ़कर  311 करोड़ रुपए पर रहा है। कंसो EBTIDA मार्जिन 18.6% से घटकर 16.1% पर रही है।

02:01PM

INOX LEISURE Q2(YoY):कंसो घाटा 68 करोड़ रुपए से बढ़कर 88 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसो आय 36 लाख से बढ़कर 47 करोड़ रुपए पर रही है। 

01:57PM

STEEL STRIPS Q2 (YoY):दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा मुनाफा 14 करोड़ रुपए से बढ़कर 62.8 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, आय आय 405 करोड़ से बढ़कर 958 करोड़ पर रही है। कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के शेयरों में विभाजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के 1 शेयर को 2 में विभाजित करने की मंजूरी मिली है।

Yes Bank Results: बैंक को सितंबर तिमाही में 225 करोड़ का मुनाफा, लेकिन NII 23% घटा

01:49PM

YES BANKQ2: दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3.4 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 225.5 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 129.4 करोड़ रुपए पर रहा था। इस अवधि में बैंक की ब्याज आय 1,512.2 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 1,522.2 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तिमाही आधार पर बैंक का नेट NPA 5.78% से घटकर 5.55% पर आ गया है। वहीं, ग्रॉस NPA 15.60% से घटकर 14.97% पर आ गया है।

01:40PM

PVR Q2 (YoY):दूसरी तिमाही में कंपनी का घाटा 184 करोड़ रुपए से घटकर 153 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, आय 40.5 करोड़ से बढ़कर 120.3 करोड़ पर आ गई है।

01:20PM

FEDERALBANK Q2: दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा  460.3 करोड़ रुपए पर रहा है। इसके 419.1करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक को 307.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1,477 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 1,479 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1,379.8 करोड़ रुपए पर रही थी।

01:00PM

टावर कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत मिली है। सरकार ने कंपनियों के राइट ऑफ वे रूल्स में बदलाव कर एरियल फाइबर बिछाने को मंजूरी दे दी है। केबल बिछाने के मुआवजा में भी कटौती हुई है।अब  10,000 रुपए की बजाय 1,000 रुपए प्रति किमी मुआवाज देना होगा। अब कंपनियों को कम दस्तावेज देने होंगे। इससे टेलीकॉम कंपनियों के साथ Indus Tower और GTL को फायदा होगा।

ब्रोकरेज हाउसेज ने इन स्टॉक की रेटिंग में किया फेरबदल, क्या इनमें से कोई है आपके पास

12: 40PM

22 अक्टूबर यानी आज के कारोबार में  LIC Housing Finance के शेयर इंट्राडे में 6 फीसदी तक टूट गए। बता दें कि कल हा यानी 21 अक्टूबर 2021 को कंपनी ने दूसरी तिमाही में नतीजे घोषित किए थे। 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में LIC Housing Finance के मुनाफे में सालाना आधार पर 68.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का स्टैंडएलोन मुनाफा 247.86 करोड़ रुपए पर रहा था जो। पिछले साल की इसी अवधि में 790.90 करोड़ रुपए पर रहा था। कंपनी ने खराब लोन के लिए हायर प्रोविजनिंग की है। इसी का निगेटिव असर कंपनी के मुनाफे पर देखने को मिला है।

12: 20 PM

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सोमवार से खुलेगी

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स 2021-22 का अगला राउंड सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार से पांच दिनों तक खुलेगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि ये गोल्ड बॉन्ड अगले वर्ष मार्च तक चार राउंड में बेचे जाएंगे। इनकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, पोस्ट ऑफिस और स्टॉक एक्सचेंजों के जरिए की जाएगी।

इन बॉन्ड्स को केंद्र सरकार की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करेगा।इसके लिए प्राइस सब्सक्रिप्शन की अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से पब्लिश किए गए 999 प्योरिटी के गोल्ड के क्लोजिंग प्राइस के औसत के आधार पर तय किया जाएगा।

दमानी के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक के लिए एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

12:10 PM

22 अक्टूबर यानी आज के कारोबार में  LIC Housing Finance के शेयर इंट्राडे में 6 फीसदी तक टूट गए। बता दें कि कल हा यानी 21 अक्टूबर 2021 को कंपनी ने दूसरी तिमाही में नतीजे घोषित किए थे। 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में LIC Housing Finance के मुनाफे में सालाना आधार पर 68.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का स्टैंडएलोन मुनाफा 247.86 करोड़ रुपए पर रहा था जो। पिछले साल की इसी अवधि में 790.90 करोड़ रुपए पर रहा था। कंपनी ने खराब लोन के लिए हायर प्रोविजनिंग की है। इसी का निगेटिव असर कंपनी के मुनाफे पर देखने को मिला है।

LIC Housing Finance के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव Y Viswanatha Gowd (वाई विश्वनाथ गौड़) ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान RBI की वन टाइम री-स्ट्रक्चरिंग (OTR)स्कीम के तहत  खराब लोन के निपटान के लिए की गई 600 करोड़ रुपए की प्रॉविजनिंग के चलते कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है।

12:00 PM

STEEL STRIPS। STOCK SPLIT को बोर्ड मंजूरी मिली है। 1 शेयर को 2 में विभाजित करने की मंजूरी मिली है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 38.15 रुपये (2.11%) की बढ़त के साथ 1840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

11:53 AM

IEX में लगा अपरसर्किट, क्या है एक्सपर्ट्स की राय

शुक्रवार के ओपनिंग सेशन में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में बीएसई पर 10 फीसदी का अपरसर्किट नजर आया और यह 832 रुपये प्रति शेयर पर लॉक हो गया।  गुरुवार को कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड ने  1 शेयर पर 2 शेयर के अनुपात में बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। हालांकि यह प्रस्ताव अभी शेयर धारकों के मंजूरी के अधीन है।

Wright Research के सोनम श्रीवास्तव का कहना है कि IEX  पावर कंपनियों के बीच आउटपरफॉर्मर  रहा है। पिछले 6 महीनें में इस शेयर में 110 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में पावर इंडेक्स में सिर्फ 15 फीसदी की बढ़त आई है। इस ग्रोथ के चलते यह स्टॉक वैल्यूएशन और मोमेंटम दोनों नजरिए से काफी आर्कषक नजर आ रहा है। बोनस इश्यू से इस स्टॉक में लिक्विडिटी बढती नजर आएगी जो इस स्टॉक को निवेशकों के लिए और अच्छा बना देगा।

SMC Global Securities के मुदित गोयल का कहना है कि इस बोनस एडजस्टमेंट के बाद 450-470 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में नई खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए शॉर्ट टर्म टार्गेट 600 रुपये का होगा।  इसके साथ ही इस खरीद के लिए 400 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

 Trade Spotlight:आईरबी इंफ्रा और शॉपर्स स्टॉप ने कराई जोरदार कमाई, अब इसमें खरीदें-बेचें या निकल जाएं

11:45 AM

कर्ज के बोझ से दबी चीन की रियल एस्टेट कंपनी Evergrande ने विदेशी बॉन्डहोल्डर्स को 8.35 करोड़ डॉलर की बकाया पेमेंट कर डिफॉल्ट को टाल दिया है। कंपनी के पेमेंट पर डिफॉल्ट करने की आशंका से पिछले महीने कई देशों के इक्विटी मार्केट्स में भारी गिरावट आई थी।

चीन सरकार की ओर से उधारी लेने पर लगाई गई पाबंदियों का सामना कर रही Evergrande पर लगभग 310 अरब डॉलर का कर्ज है।

हालांकि, चीन के अधिकारियों ने इनवेस्टर्स की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि कंपनी पर भारी कर्ज की समस्या से निपटा जा सकता है और इसका फाइनेंशियल सेक्टर पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

11:35 AM

सोने में तेजी जारी

दिवाली से पहले MCX पर सोना 47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास कारोबार कर रहा है।  डॉलर में कमजोरी से सोने में सपोर्ट बना है। US ट्रेजरी यील्ड में उछाल से भी कीमतों को सहारा मिला है। इस महीने COMEX पर  1,749- 1,800 डॉलर के दायरे में कारोबार हुआ है। क्रूड के 84 डॉलर  पर बने रहने के कारण भी सोने में सपोर्ट देखने को मिल रहा है। महंगाई के मद्देनजर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। नवंबर में US FED टेपरिंग को मंजूरी दे सकता है।

Hot Stocks:आज की तीन टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

11:25 AM

चांदी में तेजी बरकरार

चांदी की कीमतें बढ़ने का दौर जारी है। स्पॉट पर भाव  24 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। लगातार चौथे दिन  24 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। वहीं लगातार 6 हफ्ते से चांदी में तेजी जारी है। 1 सितंबर से अब तक 1.087% का रिटर्न मिला है।

 मुश्किलों में फंसी चीन की Evergrande ने बॉन्ड पर पेमेंट कर डिफॉल्ट टाला

11:15 AM

ADANI GREEN। 450 MW विंड पावर प्रोजेक्ट की बोली जीती है। 450 MW विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए 25 साल तक का टैरिफ  2.70 प्रति kWh तय किया गया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 3.45 रुपये (-0.29%) की गिरावट के साथ 1195.30 के स्तर पर नजर कारोबार कर रहा है।

11:05 AM

सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में COOKED FOOD सर्विस की तैयारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए निर्देश दिए है। सूत्रों  के मुताबिक टूरिज्म और कैटरिंग विभाग प्लान तैयार करेंगे। चरणबद्ध तरीके से सर्विस शुरू करने के सुझाव देगे। मार्च 2020 से ट्रेनों में फूड सर्विस बंद है। IRCTC पहले 2400 ट्रेनों में सर्विस दे रही थी।    

 Bitcoin रिकॉर्ड हाई से गिरा, दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर भी दबाव बरकरार

10:55 AM

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की निवेश सलाह

IRB Infrastructure Developers- 21 अक्टूबर को इस स्टॉक ने 254.60 रुपये का 52 वीक का नया हाई छुआ था। इस महीने अब तक इस शेयर में 27 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अभी भी इस शेयर में तेजी के संकेत बने हुए हैं। हालांकि इंट्राडे टाइम फ्रेम पर यह शेयर काफी महंगा नजर आ रहा है। इसलिए अब इसमें शार्ट टर्म करेक्शन देखने को मिल सकता है। और यह शेयर नीचे की तरफ 235 रुपये तक जा सकता है।   235 रुपये का स्तर इस शेयर के लिए अगले कुछ कारोबारी सत्रों में ट्रेंड डिसाइडर साबित होगा। अगर यह इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर इसमें हमें 258 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है और यह तेजी 270 रुपये तक भी जा सकती है। वहीं अगर 235 रुपये से नीचे फिसलता है तो फिर इसमें एक शॉर्ट टर्म करेक्शन आ सकता है। और यह 227 से 220 रुपये तक जा सकता है।

Shoppers Stop – गुरुवार को इस स्टॉक ने 20 फीसदी का अपर सर्किट हिट किया। जोरदार रैली के बाद यह शेयर 270 से 290 रुपये के बीच कंसोलिडेट हो रहा था। लेकिन फिर अंतत: 300 रुपये का मनोवैज्ञाकनिक लेवल तोड़ लिया और इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। यह इस स्टॉक के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। हमारा मानना है कि जब तक यह स्टॉक 310-315 रुपये के ऊपर बना रहेगा तब तक इसमें और तेजी की संभावना बनी रहेगी। ब्रेक आउट ट्रेडरों के लिए 310 रुपये इमिडिएट सपोर्ट लेवल होगा। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर हमें 355-385 रुपये की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ अगर यह 310 रुपये का स्तर तोड़ता है तो फिर इसमें और कमजोरी आ सकती है।

 IEX के शेयरों में लगा अपरसर्किट, बोनस इश्यू के एलान से लगे पंख

 

10:45 AM

GEPL Capital के Karan Pai आज की तीन बॉय कॉल्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

Bank of Baroda: Buy | LTP: Rs 95.45 | इस स्टॉक में 85 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 109 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 28 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।Kotak Mahindra Bank: Buy | LTP: Rs 2,143.75 | इस स्टॉक में 2,050 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2,273 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Union Bank of India: Buy | LTP: Rs 50.65 | इस स्टॉक में 45 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 65 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 28 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

 डॉली खन्ना ने 200% रिटर्न के बावजूद इस मल्टीबैगर में घटाई हिस्सेदारी, क्या है आपके पास

10:35 AM

INDIAN HUME PIPE।  कंपनी को 156.3  करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए LoA मिलाहै। 156.3 करोड़ रुपये  के कॉन्ट्रैक्ट के लिए Letter Of Acceptance मिला है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 4.70 रुपये यानी (2.41%) की बढ़त के साथ 199.55 के स्तर पर नजर आ रहा है।

JSW STEEL का शेयर पिछले 3 सत्रों में ये शेयर 7% फिसला, जाने stock पर ब्रोकरेजेस की रिपोर्ट

10:28 AM

Bitcoin । क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सबसे अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन रखने वाले बिटकॉइन का प्राइस रिकॉर्ड हाई से गिर गया है। इसका असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी पड़ा है। अमेरिका में पहला बिटकॉइन फ्यूचर्स-बेस्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ( ETF) शुरू होने के बाद बिटकॉइन के प्राइसेज में काफी तेजी आई थी।

बिटकॉइन का प्राइस 4 प्रतिशत घटकर 62,740 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2 प्रतिशत की गिरावट रही। इसका प्राइस 4,112 डॉलर पर था। कार्डानो लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 2.16 डॉलर पर था। शिबा इनु, बाइनेंस कॉइन, लाइटकॉइन और यूनिस्वैप भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, सोलाना में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

10:20 AM

Deepak Spinners। यह स्टॉक 2021 का मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस अवधि में इस शेयर में 200 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस शानदार रिटर्न के बावजूद डॉली खन्ना ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.07 फीसदी से घटाकर 1.57 फीसदी कर दी है। 

जुलाई से सितंबर तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक  Deepak Spinners में 1,12,781 शेयरों या 1.57 फीसदी थी। वहीं जून तिमाही के कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न पर नजर डाले तो कंपनी में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1,48,499  इक्विटी शेयर या 2.07 फीसदी थी। अब जोड़ घटाव करने पर यह निष्कर्ष निकलता है कि सितंबर तिमाही में  Deepak Spinners में डॉली खन्ना ने अपनी हिस्सेदारी 35,718 या 0.50 फीसदी घटाई है।  

Asian Paints का शेयर नतीजों के बाद कल 6% फिसला, BROKERAGES से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

10:10 AM

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

पीएम मोदी ने कहा, कल 21 अक्टूबर को भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है।

दुनिया के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना, वैक्सीन खोजना, इसमें दशकों से उनकी expertise थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन्स पर ही निर्भर रहता था। आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं।

भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, उसकी सराहना भी हो रही है। लेकिन, इस विश्लेषण में एक बात अक्सर छूट जाती है कि हमने ये शुरुआत कहां से की है।

10:00   AM

नतीजों के बाद ASIAN PAINTS पर क्या है ब्रोकरेज की राय

MACQUARIE ने ASIAN PAINTS पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य घटाकर 3,900 रुपये तय किया है। उनका कहनाहै कि दूसरी छमाही में 10%+ Sales Growth की डिमांड गाइंडिंग के चलते इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया है। कच्चे माल पर दबाव के चलते दूसरी तिमाही में नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी द्वारा चौथी तिमाही तक मार्जिन में वापसी के लिए प्राइस हाइक की उम्मीद है। इन्होंने इसका FY22 के लिए EPS 12%  घटाया है।

CREDIT SUIESS ने ASIAN PAINTS पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3,670 रुपये से घटाकर 3,500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी। उनको उम्मीद है कि अगली दो तिमाहियों में मार्जिन पर से दबाव हटता हुआ दिखेगा। इन्होंने इसका FY22/FY23/FY24 के लिए Earnings को  9%/7%/5% तक घटाया है।

JEFFERIES ने ASIAN PAINTS पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,800 रुपये से घटाकर 2200 रुपये तय किया है। उन्होंने इसका EPS 10-15% घटाया है।

09:52   AM

बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी 18300 के आसपास नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।  बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी ने 40,300 का स्तर पार किया है।   

 Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 15,786 नए मामले, 231 लोगों की मौत

09:48  AM

PM Narendra Modi Address Nation: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि पीएम किस मुद्दे पर बोलने वाले हैं। एक दिन पहले ही देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा हुआ है। ऐसे में मुमकिन है कि पीएम मोदी कोरोनावायरस संक्रमण और उसके बचाव में देश की कोशिशों पर बात कर सकते हैं।

09:38  AM

नतीजों से पहले रिलायंस में मजबूती देखने को मिल रही है।  Q2 में CONSOLIDATED REVENUE 14% बढ़कर 1 लाख 60 हजार करोड़ के पार हो सकते हैं । वहीं RELIANCE RETAIL का EBITDA 53% बढ़ सकता है। , RELIANCE JIO के कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ संभव है।

09:33 AM

रियल्टी और सरकारी शेयरों का बाजार में दम देखने को मिल रहा है।  गोदरेज प्रॉपर्टी, प्रेस्टीज, इंडियबुल्स रियल, ब्रिगेड में 3 परसेंट तक की तेजी आई है।  इधर PSU बैंकों में इंडियन बैंक, BOI, PNB, UCO में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

TVS MOTOR के नतीजे रहे शानदार, जानिये ब्रोकरेजेस की इस AUTO STOCK पर राय

09:25 AM

तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार संभलने की कोशिश में नजर आ रहा है। BANK NIFTY नए शिखर पर पहुंचा है।  HDFC और कोटक बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे है। BAJAJ TWINS , RELIANCE और TITAN ने भी बाजार में को POWER दिया है। 

09:17 AM

बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेसेंक्स करीब 219.5  अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 61,143.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 51.20  अंक यानी 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 18,229.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:03 AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स करीब 83.55 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 61,007.05 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 52.60 अंक यानी 0.29 फीसदी की मजबूती के साथ 18230 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Stocks in News: ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

08:50 AM

Nykaa ने बताई अपने IPO की लॉन्चिंग तिथि

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ब्यूटी स्टॉर्टअप Nykaa अपना तीन दिनों वाला IPO ऑफर 28 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। यानी ये आईपीओ 28 अक्टूबर को खुलकर 1 नवंबर को बंद होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए 5,200 करोड़ रुपए जुटाएगी। ये ऑनलाइन स्टोर इस आईपीओ के लिए अपना वैल्यूशन 7.4 अरब डॉलर रखना चाहती है।

Economic Times में छपी खबर के मुताबित इस आईपीओ की तिथि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तय की गई है। कंपनी के इस आईपीओ में 630 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रोमोटर और शेयरधारक 41,972,660 शेयरों की बिक्री करेंगे। बता दें कि Nykaa के अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए SEBI से 14 अक्टूबर को मंजूरी मिल गई थी।

08:40 AM

Petrol Diesel Price: आज फिर हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवा को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अब लगातार तीसरे दिन तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। आज पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे तक महंगे हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 107 रुपये के करीब पहुंच चुका है। डीजल भी कई शहरों में 110 रुपये के करीब और पेट्रोल 120 के करीब आ गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 106.89 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

 Petrol Diesel Price: देश में पहली बार पेट्रोल 120 और डीजल 110 के करीब, आज फिर लगी कीमतों में आग

08:30 AM

TVS MOTOR पर ब्रोकरेज की राय

 JEFFERIES ने TVS MOTOR पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर Margin 310 bps तक बढ़ गई और EBITDA/vehicle भी अपने All-time High के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी EVs पर Aggressive हो गई है और इसके लिए एक अलग Subsidiary बनाई है। हालांकि TVS Supply Chain में 130 करोड़ रुपये का Investment सरप्राइज करने वाला है।

MACQUARIE ने TVS MOTOR पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 705 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Margins-led नतीजों से अनुमान से बेहतर आय रही। हालांकि EBITDA Estimates यथावत रहा।

CITI ने TVS MOTOR पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चिप शॉर्टेज की समस्या कम होने से कंपनी को प्रीमियम बाईक वाल्यूम में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि EVs के रूप में नये Entrants से कंपनी का स्कूटर सेगमेंट प्रभावित हो सकता है।

08:20 AM

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरधारकों ने कंपनी के बोर्ड में सऊदी अरामको के अध्यक्ष यासिर अल-रुमैयान (Saudi Aramco Chairman Yasir Al-Rumayyan) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी बोर्ड में नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ 2 प्रतिशत से कम वोट पड़े।

रिलायंस ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इस नियुक्ति पर शेयरधारक वोटों के नतीजों का खुलासा करते हुए कहा कि Al-Rumayyan को तीन साल के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव के पक्ष में 98.03 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

फाइलिंग में कहा गया है कि 10.89 करोड़ शेयरों या 1.96 प्रतिशत ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया जबकि समुचित अधिकारों के अभाव में 3.23 करोड़ वोट अवैध घोषित किए गए।

 Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

08:10 AM

आगे कैसी होगी बाजार की चाल, जानिए क्या है कहते है Kotak Securities के श्रीकांत चौहान

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते कल के कारोबार में लगातार तीसरे दिन बाजार में कमजोरी रही। 18,350 के आसपास एक बार और बाजार पर मंदड़िये हावी होते दिखे। एक शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद निफ्टी ने 18,050 के करीब सपोर्ट लेते हुए एक बार फिर जोरदार वापसी की। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बना लिया है लेकिन इसी समय इसको 18,030 के अहम रिट्रेसमेंट लेवल के करीब सपोर्ट भी मिलता दिखा है।

श्रीकांत चौहान की राय है कि मार्केट का इंट्राडे टेक्सचर कमजोर नजर आ रहा है। नियर टर्म में ये कमजोरी कायम भी रह सकती है। डे ट्रेडर्स के लिए इमीडिएट सपोर्ट लेवल 18,150 पर दिख रहा है। जब तक निफ्टी इस लेवल से ऊपर है तब तक 18,250-18,300 तक की एक पुल बैक रैली की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगर निफ्टी नीचे की तरप 18,150 का स्तर तोड़ता है तो ये गिरावट 18,030-18,000 के स्तर तक जा सकती है।

08:00 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 18248-18286 पर दिख रहा है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 18350-18391 पर है। बेस जोन 18074-18024 पर और बड़ा बेस जोन  17954-17910   पर दिख रहा है। काफी कमजोर, हर तरफ भारी कॉल राइटिंग, सिर्फ बैंकों में मजबूती देखने को मिल रही है। FIIs का मूड निगेटिव, ऊपरी स्तरों पर बिकवाली कर सकते हैं। 18200 पुट में कल अच्छा पैसा बना है। अच्छी बात ये रही की कल 10 DEMA पर सपोर्ट लिया है। थोड़ा रिस्की है लेकिन शॉर्ट की सलाह, शुक्रवार को निफ्टी बैंक में मजबूत है। पहला रजिस्टेंस निकलने के बाद लॉन्ग के बारे में सोचेंगे। पहला रजिस्टेंस निकलने के बाद 18400 कॉल लेंगे।

 Reliance के शेयरधारकों ने Aramco Chairman Yasir Al-Rumayyan की बोर्ड में नियुक्ति को दी मंजूरी

07:52 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 40740-40890 पर है। बेस जोन 39822-39715 पर और बड़ा बेस जोन  39510-39410पर दिख रहा है। बाजार के केंद्र में और यहीं से मजबूती मिल रही है। कल क्लोजिंग में तेजी में अच्छा फायदा हुआ है। लॉन्ग रहें, फ्लैग पैटर्न पर चल रहा है, गिरावट मिले तो भी खरीदें। पहले बेस के ऊपर की गिरावट फायदेमंद, ऊपर बताए Pivot Levels पर ध्यान दें।

07:46 AM

RIL के नतीजे आज, आय  1.6 लाख करोड़ रुपये के पार संभव

आज RELIANCE INDUSTRIES के Q2 नतीजे आएंगे। CONSOLIDATED REVENUE 14% बढ़कर  1 लाख 60 हजार करोड़ के पार हो सकते हैं। वहीं 53% RELIANCE RETAIL का EBITDA बढ़ सकता है।  RELIANCE JIO के कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ संभव है।

 Petrol Diesel Price: देश में पहली बार पेट्रोल 120 और डीजल 110 के करीब, आज फिर लगी कीमतों में आग

07:38 AM

IEX के अच्छे नतीजे

IEX ने दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे  पेश किए। REVENUE 56% तो मुनाफा 75% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं कंपनी ने मौजूदा 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देने का एलान किया।  इधर INDIAMART ने  कमजोर नतीजे पेश किए। आय और मार्जिन अनुमान से कम रहे है।  मुनाफा भी 8 परसेंट घटा है।

07:32 AM

Zee एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका

Zee एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका मिला है। कोर्ट ने EGM बुलाने का आदेश  दिया और कहा कि EGM शेयरधारकों का लोकतांत्रिक अधिकार है।  कंपनी आज बताएगी किस दिन EGM होगी।

Global Market:एशियाई बाजारों में भी कमजोरी, SGX निफ्टी में फ्लैट कारोबार


07:25 AM

JSW STEEL के अच्छे नतीजे

JSW STEEL ने दूसरी तिमाही में  अनुमान के करीब नतीजे पेश किए। मुनाफा 3 गुना बढ़कर 7000 करोड़ के पार निकला है।  REVENUE 68% बढ़ा है।  मार्जिन में भी  करीब 9% का उछाल दिखा है।  पिछले 3 सत्रों में शेयर 7% फिसला है।

07:15 AM

विदेशी बाजारों से मिले-जुले संकेत

ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत नजर आ रहा है। S&P 500 इंडेक्स  कल नए शिखर पर बंद हुआ लेकिन डाओ मेंफ्लैट कारोबार  हुआ।  tech कंपनियों के कमजोर नतीजों से Nasdaq Futures आधा परसेंट नीचे नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।  SGX निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।