Samvat 2077 के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ सेसेंक्स-निफ्टी, Auto, Banks फिसले

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 257.14 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 59,771.92 के स्तर पर बंद हुआ।

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    03:32 PM

    वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार मे मुनाफासूली हावी हुई और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों में भी आज कमजोरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में ऑटो , कैपिटल गुड्स, टेलिकॉम शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

    कारोबार के अंत में  सेसेंक्स 257.14 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 59,771.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.75 अंक यानी 0.33 फीसदी टूटकर 17,829.20 के स्तर पर बंद हुआ।




    03:05 PM

    ब्रोकरेजेस को इस ऑटो स्टॉक में 20-25 रुपये के upside की उम्मीद, दी खरीदारी की सलाह

    TVS MOTORS- यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज ब्रोकरेजेसे ने इस स्टॉक में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। उन्होने कहा कि डीलर्स को इस स्टॉक में 20-25 रुपये के upside आने की उम्मीद है। वैसे भी आज Domestic funds द्वारा auto stocks में खरीदारी की गई है। इस स्टॉक का Open interest 5 प्रतिशत रहा जबकि fresh longs बनते हुए दिखे।

    BANK OF BARODA- इस बैंकिंग स्टॉक पर डीलिंग रूम में आज खूब चर्चा रहा। Dealers ने इस स्टॉक में positonal खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। Dealers को उम्मीद है कि इसमें 108-110 रुपये के targets देखने को मिल सकते हैं। वहीं SBI के results आने के बाद से ही आज midcap PSU banks में खरीदारी देखी जा रही है।

    02:50 PM

    GRINDWELL NORTON Q2। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 64 करोड़ रुपये से बढ़कर  72 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय  440 करोड़ रुपये से बढ़कर 510 करोड़ रुपये पर रही है।

    02:40 PM

    AB FASHION & RETAIL Q2। दूसरी तिमाही में कंपनी  घाटे से मुनाफे में आई है। FY22 की दूसरी तिमाही में  180 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 14 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं  आय 1,028 करोड़ रुपये  से बढ़कर  2,054  करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA  57.7 करोड़ रुपये से बढ़कर  3,135.5करोड़ रुपये पर रहा है।

    02:30 PM

    बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी दिन की ऊंचाई से 220 प्वाइंट गिरा है। बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई से 740 प्वाइंट गिरा है जबकि सेंसेक्स दिन की ऊंचाई से 780 प्वाइंट गिरा है। वहीं मिडकैप दिन की ऊंचाई से 440 प्वाइंट गिरा है।

    02:20 PM

    Gold Silver Price Today  : आज छोटी दिवाली के दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47500 के करीब आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 324 रुपये सस्ता होकर 47512 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 297 रुपये गिरकर 43521 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1327 रुपये सस्ती होकर 62,881 रुपये किलो पर खुली।

    02:10 PM

    Q2 में SBI का मुनाफा 7,626.6 करोड़ रुपये रहा

    देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है जिसके मुताबिक इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाान आधार पर 67 फीसदी बढ़कर 7,626.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 4,574 करोड़ रुपये पर रहा था। गौरतलब है कि CNBC-TV18 के पोल में बैंक के मुनाफे के 7,737.8 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय सालाना आधार पर 10.6 फीसदी बढ़कर 31,183.9 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 28181.5 करोड़ रुपये पर रही है । वहीं  CNBC-TV18 के पोल में बैंक में इसके 28,751.4 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.32 फीसदी से घटकर 4,90 फीसदी पर और नेट एनपीए 1.77 फीसदी से घटकर 1.52 फीसदी पर रहा है।दूसरी तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 6.5 फीसदी पर रही है जबकि इसके 5-6 फीसदी के बीच रहने का अनुमान किया गया था।  दूसरी तिमाही में बैंक को 7,420 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

    02:00 PM

    अगले 1 वर्ष में कौन से सेक्टर दे सकते है अच्छा मुनाफा

    CapitalVia Global Research Limited के गौरव गर्ग का कहना है कि पिछली दिवाली से इस दिवाली तक छोटे-मझोले शेयरों में शानदार रिटर्न दिया है। मेरा मानना है कि इस दिवाली से अगली दिवाली तक भी इनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। क्योंकि कोरोना महामारी अपनी समाप्ति की और है जिसके आधार पर कहा जा सकता है अगले 1 वर्ष में छोटे-मझोले कंपनियों की आय में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि बाजार में वैल्यूएशन काफी ऊंचे स्तरों पर नजर आ रहे है। इसमें मिडकैप स्मॉलकैप टेक और कमोडिटीज से संबंधित कुछ स्टॉक भी है जिनके वैल्यूएशन काफी बढ़े नजर आ रहे है। उन्होने आगे कहा कि नए सवंत में पावर, ऑटो एंसलिरी और स्पेशियलिटी केमिकल अच्छा कर सकते है। जिसको ध्यान में रखकर निवेशकों को इंडस्ट्री लीडर पर फोकस करना चाहिए।

    ऑटो एंसलिरी सेक्टर में Endurance Technologies, Minda industries और Gabriel India गौरव गर्ग की टॉप पिक्स है। उनका कहना है कि इनमें अगले 1 साल में 15-20 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। इन्वेस्टर्स को इन स्टॉक पर नजर रखनी चाहिए और किसी भी गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।

    01:50 PM

    स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Navin Fluorine International Limited (NFIL) के शेयर इस साल में अब तक 30% से अधिक ऊपर जा चुके हैं। हालांकि यह स्टॉक अपने ऑल-टाइम हाई से नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 12 पर्सेंट लुढ़का है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म जेफरीज अभी इस स्टॉक पर बुलिश है और उसने BUY रेटिंग के साथ स्टॉक को कवर करना शुरू किया है।

    जेफरीज का मानना है कि फ्लोरीन में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, कैपेक्स प्रोग्राम में तेजी, ग्रोथ को संभालने की क्षमता और मजबूत बैलेंस शीट के चलते Navin Fluorine फार्मा/एग्रोकेम CDMO सेक्टर में मौजूद मौकों को भुनाने के लिए अच्छी स्थिति है।

    01:40 PM

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय  की बाजार पर राय

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि एक्सपायरी के लिहाज से ये छोटा सप्ताह है। लेकिन फेस्टिव सहित दिवाली सीजन के कारण निफ्टी में रिकवरी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से जो शॉर्ट कविरंग दिख रही है उससे लगता है कि निफ्टी 18000 से 18100 के स्तर को छू सकता है। अगर निफ्टी 17800 के लेवल को रिस्पेक्ट करता है तो इसमें 18000 से 18100 के स्तर भी आचे हुए नजर आ सकते हैं।

    बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश ने कहा कि आज बैंक निफ्टी का मूव एसबीआई के आने वाले रिजल्ट पर डिपेंड करेगा। इसने शुरुआती सेशन में 40000 के स्तर छुआ था लेकिन उस पर टिकने में कामयाब नहीं रहा। यदि इसमें अच्छा मूव आया तो ये 40200 से 40300 का स्तर दिखा सकता है। इसमें 39700 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं।

    हालांकि इस समय एसबीआई के रिजल्ट आने के बाद एसबीआई के स्टॉक में जोरदार ऐक्शन नजर आया और इसके साथ ही इसके रिजल्ट के असर से बैंक निफ्टी में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला।

    01:30 PM

    रक्षा मंत्रालय ने हथियार खरीदने के लिए 7,965 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

    रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने मंगलवार को मेक इन इंडिया (Make in India) के तहत सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और हथियार खरीदने के लिए 7,965 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

    रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में आयोजित अपनी बैठक में सशस्त्र बलों की आधुनिकीकरण और अभियानगत आवश्यकताओं के लिए 7,965 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (Acceptance of Necessity, AoN) को मंजूरी प्रदान की है।

    01:20 PM

    दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन: शेयर बाजार का शेड्यूल

    इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन गुरुवार 4 नवंबर को शाम 6:15 बजे से शुरू होकर को शाम 7:15 बजे खत्म होगा। हिंदू पंचांग के बाद विशेष ट्रेडिंग विंडो खुलती है, यह एक नए संवत या संवत 2078 की शुरुआत का प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर वर्ष, जो दिवाली से शुरू होता है और ऐसा माना जाता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग पूरे साल समृद्धि और धन लाता है।

    प्री ओपन: शाम 6:00 बजे - 6:15 बजे

    नॉर्मल मार्केट: शाम 6:15 बजे-7:15 बजे

    क्लोज़िंग सेशन- शाम 7:25 बजे -7:35 बजे

    F&O, करेंसी (CDS), MCX: शाम 6:15 बजे -7:15 बजे

     Muhurat Trading 2021: शेयर बाजार में दिवाली पर खास होता है मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें विशेष सेशन का पूरा शेड्यूल

    01:10 PM

    बाजार ने आज अपनी सारी बढ़त गवां दी है और दिन के निचले स्तरों के आसपास दिख रहा है । सेसेंक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक फिसल गया है। बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव है जिसके चलते बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से 600 अंक फिसल गया है जबकि निफ्टी ऊपर से करीब 115 अंक नीचे नजर आ रहा है। फिलहाल सेसेंक्स 266.87 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 59,762.19 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 66.55 अंक यानी 0.37 फीसदी टूटकर 17,822.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    01:00PM

    इलेक्ट्रिक कारों पर अब सब्सिडी नहीं देगी दिल्ली सरकार

    दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) की खरीद पर सब्सिडी बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी की घोषणा की थी, जिसका  उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

    पिछले साल की शुरुआत में शुरू की गई दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Electric Vehicle Policy) के अनुसार, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में खरीदी गई पहली हजार इलेक्ट्रिक कारों पर सब्सिडी की पेशकश की थी। दिल्ली सरकार ने पिछले साल अगस्त में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी शुरू की थी।

     Make in India: रक्षा मंत्रालय ने हथियार खरीदने के लिए 7,965 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

    12:50PM

    बाजार ने अपनी सारी बढ़त गवां दी है। बाजार में ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है। सेंसेक्स ऊपर से 450 प्वाइंट गिरा है। वहीं, निफ्टी ऊपर से 115 प्वाइंट गिरा है। जबकि बैंक निफ्टी ऊपर से 430 प्वाइंट गिरा है। वहीं, मिडकैप ऊपर से 200 प्वाइंट गिरा है। फिलहाल सेंसेक्स 122.16 अक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 59,906.90 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 18.15 अंक यानी 0.10% की गिरावट के साथ 17,870.80 के स्तर पर दिख रहा है।

    12:40 PM

    मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) देश के क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भारत के सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वाले डिजिटल असेट्स (Digital Assets) के रूप में उभरे हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉइनस्विच कुबेर (CoinSwitch Kuber) एक्सचेंज पर, अप्रैल और अक्टूबर 2021 के बीच, Dogecoin का प्लेटफॉर्म के कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का 13.76% हिस्सा था, इसके बाद Ethereum का 6.06%, जबकि Bitcoin 6.04% के साथ तीसरे नंबर पर था।

    कॉइनस्विच कुबेर के चीफ बिजनेस ऑफिसर शरण नायर ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि, Dogecoin, जी एक मीम से शुरू हुई एक लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है, वो पिछले छह महीनों में एक अपट्रेंड पर रहा है, यहां तक ​​​​कि वो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले क्रिप्टो, Bitcoin और Ethereum को भी पार कर गया है।

     Cryptocurrency: भारत में Bitcoin या Ethereum नहीं, सबसे ज्यादा खरीदे गए हैं ये कॉइन

    12:30PM

    आयरन ओर जैसे मिनरल्स की कैप्टिव ​माइंस रखने वाली कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। MINERAL CONCESSION RULES में सरकार ने दी बड़ी ढील दी है। अब नॉन कोल कैप्टिव ​माइंस वाली कंपनियां अधिकतम 50 परसेंट तक मिनरल दूसरी कंपनी को बेच सकेंगी। नॉन कोल कैप्टिव ​माइंस ट्रांसफर भी हो सकेगा। बता दें कि SAIL के माइंस में 70 MT से ज्यादा आयरन ओर है।

    12:10PM

    TCS ने स्पेन की इंजीनियरिंग एकेडमी से न्यू डिजिटल फ्रेमवर्क डेवलप करने के लिए एक करार किया है। उधर एक दूसरी खबर के मुताबिकIOC CHAIRMAN ने कहा है कि कंपनी 3 साल में 10,000 EV चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

    रिटर्न के मामले में सेंसेक्स-निफ्टी से आगे रहे मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स, शेयरों में आई 1625% तक की तेजी

    11:57 AM

    कच्चा तेल 84 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। अमेरिका में भंडार बढ़ने से दबाव बना हुआ है। क्रूड की इंवेंट्री 3.6mln bls बढ़ी है। 4 नवंबर को OPEC+ देशों की बैठक से पहले दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने OPEC से उत्पादन बढ़ाने की अपील की है।

    11:43  AM

    त्योहारी सीजन में   खाने का तेल सस्ता होना शुरू हो गया है। सरकार के उठाए कदमों का असर तो दिख रहा ही है सोने में सुहागा ये कि SEA का खाने के तेल के दाम और घटाने का फैसला किया है।

    11:35 AM

    सोने में कारोबार

    घरेलू बाजार में सोने में सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है। MCX में करीब सोना 47500 के स्तरों पर नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 1780 डॉलर के स्तरों पर नजर आ रहा है। डॉलर मे मजबूती के चलते दबाव देखने को मिल रहा है।  महंगाई में उम्मीद से ज्यादा उछाल से डॉलर मजबूत बना हुआ है। निवेशकों की नजर US फेड की बैठक पर है। US फेड टेपरिंग को लेकर आज फैसला लेगा।

     SBI के शेयरों में जबरदस्त तेजी, सितंबर तिमाही के नतीजों से पहले 52 हफ्तों के हाई पर पहुंचे स्टॉक्स

    11:25 AM

    samvat 2078, नए साल में रहे इन सेक्टर पर नजर

    मनीकंट्रोल से बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटी के Neeraj Chadawar (नीरज छदावर) ने कहा कि सवंत 2078 बैलेंसशीट लिवरेज का साल होगा। इस साल हमें कंपनियों के मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। उनका यह भी कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजार का भविष्य काफी अच्छा है। अगले 2 साल में निफ्टी की अर्निंग में 20 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिलेगी।

    इनका कहना है कि सवंत 2078 में हाउसिंग, बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिलेगी। उनका यह भी कहना है कि आगे मिड और स्मॉलकैप भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कोरोना के मामलों में कमी और वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी के चलते ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर भी सुर्खियों में रहेंगे। उनका यह भी कहना है कि चूंकि सरकार इंफ्रा पर खर्च बढ़ा रही है इसलिए आगे इंफ्रा शेयरों में तेजी की उम्मीद है।  डिजिटल और क्लाउड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनियों पर इनकी लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह है।

    शेयर मार्केट के खेल में 1 खिलाड़ी के स्टॉक्स ने सिर्फ 2 दिनों में 17% का दिया रिटर्न, आज कहां है नजर

    11:15 AM

    सितबंर तिमाही के नतीजों के पहले SBI ने छुआ 52 हफ्तों का हाई

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर ने आज यानी 3 नवबंर को इंट्राडे में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 528.25 रुपये का 52 वीक हाई छुआ। गौरतलब है कि ये भारत का सबसे बड़ा बैंक आज ही अपने सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करने वाला है।

    एनालिस्ट का मानना है कि सितंबर तिमाही में लोअर क्रेडिट कास्ट और बैंड लोन के लिए प्रावधान में कमी से बैंक के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एनालिस्ट का मानना है कि बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर   50-100 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिल सकती है लेकिन इस अवधि में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई में हल्की बढ़त हो सकती है या फिर वह सपाट रह सकती है।

    केआर चौकसी का कहना है कि मार्जिन में सुधार और क्रेडिट कॉस्ट में आई कमी को देखते हुए इस बात की उम्मीद है कि सालाना आधार पर एसबीआई के मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही बैंक का लोन ग्रोथ भी सालाना आधार पर हाई सिंगल डिजिट पर रहने की उम्मीद है। वहीं ब्याज से होने वाली कमाई में तिमाही आधार पर अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

     Samvat 2078: नए साल में रहे इन सेक्टर पर नजर, चमका सकते हैं आपकी किस्मत

    11:05 AM

    Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,903 नए मामले सामने आए हैं और 311 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 02 नवंबर को 10,423 नए मामले सामने आए थे और 443 लोगों की मौत हो गई थी।   हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,51209 है, जो कि पिछले 252 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में 14,159 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,36,97,740 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

     Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक कारों पर अब सब्सिडी नहीं देगी दिल्ली सरकार, जानिए क्यों

    10:55 AM

    Dabur पर ब्रोकरेज हाउसेस की राय

    MS ने Dabur पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 726 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। कंपनी के डिमांड आउटलुक, डिस्ट्रीब्यूशन विस्तार पर मैनेजमेंट पॉजिटिव है।

    CLSA ने Dabur पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का अब ग्रामीण ग्रोथ पर फोकस है। इन्होंने FY23 के लिए मुनाफे का अनुमान 3% घटाया है।

    CS ने Dabur पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट द्वारा Cost Efficiencies के जरिये FY22 Margin बरकरार रखने का लक्ष्य बनाया गया है।

     कैसे रहे DABUR के नतीजे और क्या है शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

    10:45 AM

    धमाकेदार दिवाली मनाने के मूड में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी ने 18000 की तरफ कदम बढ़ाए है।  फार्मा, मीडिया को छोड़ सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बाजार की नजर अब आज होने वाली फेड बैठक पर है।

    10:35 AM

    रियल्टी शेयरों की रफ्तार तेज हुई है।   निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 दिनों में करीब 10 परसेंट उछला है। शोभा, गोदरेज, ओबरॉय प्रॉपर्टी में मजबूती देखने को मिला है। पिछले संवत से रियल्टी इंडेक्स ने रिटर्न की सेंचुरी  लगाई है।

    Trade Spotlight:बंधन बैंक,इंडियाबुल्स रियल और श्रीराम ट्रांस में अब क्या करें, खरीदें-बेचें या निकल जाएं

    10:28 AM

    EICHER MOTORS भी आज तिमाही नतीजे  पेश करेगी । कंपनी के मुनाफे में करीब 13% की कमी संभव है।  मार्जिन पर भी दबाव मुमकिन है।

    10:20 AM

    इकोनॉमी में रिकवरी के साफ संकेत नजर आ रहे है।   HPCL के  CMD M.K. Surana बोले तेल की मांग प्री-कोविड लेवल से ज्यादा है।  सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में डीजल की DEMAND 20% ज्यादा है।  आगे और बढ़ेगी मांग सुधार की उम्मीद  जताई है।

    10:10 AM

    NLC INDIA। NLC इंडिया को अतिरिक्त कोयला बेचने की मंजूरी मिली है। एनसीएल दूसरी कंपनी को अतिरिक्त कोयला बेच सकती है। बचे हुए कोयले का 75% दूसरे प्लांट को देगी। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 31 मार्च, 2026 तक छूट दी गई है।   

     सनी लियोन का NFT कलेक्शन लॉन्च, मिला जोरदार रिस्पॉन्स

    09:58 AM

    ADANI PORTS। महीने दर महीने आधार पर OCT कार्गो वॉल्यूम 7% बढ़कर 24.76 MMT रहा है जबकि सालाना आधार पर FY22 में अब तक कार्गो वॉल्यूम 50% बढ़कर 184.67 MMT पर रहा है।

    09:53 AM

    Sun Pharma पर क्या है ब्रोकरेज की राय

    CLSA ने Sun Pharma पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1050 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने इसका 22-24 के लिए मुनाफे का अनुमान 4-11% बढ़ाया है। वहीं FY23 में EBITDA ब्रेकइवेन के लिए कंपनी तैयार है।

    Citi ने Sun Pharma पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि US में चुनौतियों के बावजूद दूसरी तिमाही में कंपनी का बेहतर प्रदर्शन किया है।

     

    MACQUARIE ने SUN PHARMA पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 925 रुपये से बढ़ाकर 964 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q2 नतीजे अच्छे रहे हैं और EBITDA अनुमान से 8% ज्यादा है। उन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 3-10% बढ़ाया है।

     SUN PHARMA के शानदार नतीजे, ब्रोकरेजेस से जानें अब स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

    09:45 AM

    chartviewindia.in के Mazhar Mohammad की राय

    RBL Bank- इस स्टॉक में तेजी का ट्रेन्ड कायम है जो इसको अभी और ऊपर के लेवल पर ले जा सकता है लेकिन अभी के लिए इस स्टॉक पर यह सलाह होगी कि किसी गिरावट पर 197 रुपये के आसपास मिलने पर ही इसमें नई खरीद करें ।इसके लिए 184 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। जिनके पास यह शेयर है वो इसमें 212 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रहे।

    Indiabulls Real Estate-इस स्टॉक में भी गिरावट पर खरीद की सलाह है। इसके लिए 161 रुपये के आसपास स्टॉपलॉस लगाए। अगर यह शेयर 186 रुपये का स्तर पार कर लेता है तो फिर इसमें 230 रुपये का लेवल भी देखने को मिल सकता है।

    Bandhan Bank-इस शेयर में किसी गिरावट की स्थिति में 298 – 290  रुपये के बीच मिलने पर ही नई खरीद की सलाह होगी। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 184 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर रखें।

    Shriram Transport Finance Corporation- इस शेयर के लिए पोजिशनल ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह क्लोजिंग बेसिस पर 1500 रुपये से नीचे के स्टॉपलॉस के साथ, 1790  रुपये के लक्ष्य के लिए बने रहें। नई खरीद के लिए इस शेयर के किसी गिरावट पर 1,550 और 1530 के आसपास मिलने का इंतजार करें।

     Hot Stocks: आज की तीन टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    09:35 AM

    SMC GLOBAL SECURITIES के Shitij Gandhi आज की 3 कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    ACC: Buy | LTP: Rs 2,392 | इस शेयर में 2,200  रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,700  रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।   2-3 हफ्ते में इसमें 13  फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Praj Industries: Buy | LTP: Rs 359.10 | इस शेयर में 320  रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 400  रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।   2-3 हफ्ते में इसमें 11.4  फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Godrej Industries: Buy | LTP: Rs 604.10 | इस शेयर में 555 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 680   रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।   2-3 हफ्ते में इसमें 12.6  फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

     BHARTI AIRTEL के मुनाफे में 300% का उछाल, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

    09:26 AM

    नतीजों के बाद BHARTI AIRTEL पर क्या है ब्रोकरेज की राय

    JEFFERIES ने BHARTI AIRTEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 860 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा और  आय/EBITDA उम्मीद के मुताबिक रहा। कंपनी के सब्सक्राइबर मिक्स में सुधार दिखा। वहीं कंपनी के Homes & Enterprise Segments ने भी पॉजिटिव रूप से सरप्राइज किया।

    CLSA ने Bharti Airtal पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 860 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की दूसरी तिमाही की आय और EBITDA अनुमान से ज्यादा रहे हैं। वहीं कंपनी के लिए FY24 तक 15% कंसो EBITDA CAGR ग्रोथ का अनुमान जताया है।

     दिवाली के चलते आज होगी NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

    09:17 AM

    मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 254.07  अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 60,283.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 59.00  अंक यानी 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 17,948.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    09:06 AM

    Petrol Diesel Price Today 3rd November: आज छोटी दिवाली के दिन भी आम लोगों को राहत मिली है। हफ्ते के तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल कई शहरों में 110 रुपये के पार और पेट्रोल 121 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

     Buzzing Stocks- आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Infosys, Wipro, GE Power India और अन्य स्टॉक्स

    09:02 AM

    मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 493.76 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 60522.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 29.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 17918.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    08:59 AM

    Ramky Infrastructure | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 58 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में कंपनी को 52.86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आय 178.77 करोड़ रुपये से बढ़कर 258.76 करोड़ रुपये रही।

    08:53AM

    Infosys | इंफोसिस फिनेकल और आईबीएम ने क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में तेजी लाने में बैंकों की मदद करने के लिए आपसी सहयोग से करने का निर्णय किया।

    08:47 AM

    Wipro | विप्रो ने संचार सेवा प्रदाताओं के लिए नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क सॉल्यूशन को विकसित करने के लिए TEOCO के साथ भागीदारी की है।

     दिवाली के चलते आज होगी NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

    08:40 AM

    GE Power India | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 39.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 37.4 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 887.5 करोड़ रुपये से घटकर 732.1 करोड़ रुपये रही।

    08:30 AM

    eClerx Services | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 100.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 61.4 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 360.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 523.2 करोड़ रुपये रही।

     

    08:20 AM

    Century Plyboards | सालाना आधार पर कंपनी का Q2FY22 में मुनाफा बढ़कर 99 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY21 में मुनाफा 50.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 522.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 813.6 करोड़ रुपये रही।

    08:10 AM

    NIFTY पर क्या हो रणनीति

    निफ्टी के रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 17930-17973 है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस जोन 18020-18057 है। इसका बेस जोन 17849-17805 है। जबकि बड़ा बेस जोन 17777-17751 है। FIIs 18000 के करीब कैश में मुनाफा वसूल रहे हैं। 17900-18000 के स्तरों पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। 17800-700 पुट में कम OI है। मंथली ऑप्शन डेटा से 17800-700 पर सपोर्ट के संकेत मिल रहे है। गिरावट पर खरीदें और ऊपरी स्तरों पर Exit करें। निफ्टी एक दायरे में बंधा दिख रहा है। निफ्टी बैंक और SBI के नतीजों से ही नजरिया बदलेगा। 

     Petrol Diesel Price: छोटी दिवाली के दिन राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

    08:00 AM

    NIFTY BANK पर क्या हो रणनीति

    बैंक निफ्टी पर रणनीति बनाते हुए  सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि चार्ट और आंकड़ों के हिसाब से निफ्टी बैंक बेहद मजबूत है। SBI के नतीजों से बैंक निफ्टी का अगला ट्रेड तय होगा। खरीदें और पहले बेस जोन के ऊपर तक किसी भी गिरावट पर खरीदारी करें। 40000 के स्तर पर कॉल राइटिंग को देखते हुए 40000-40110  पर रेजिस्टेंस बना है। 40000-40100 पार हुआ तो 40410 तक उछाल संभव है। पूरे ट्रेडिंग सेटअप के लिए SBI के नतीजे अहम हैं। वही बैंक निफ्टी में पहला रजिस्टेंस 40110-40225 और दूसरा रजिस्टेंस 40410-40570 पर है। वहीं इसमें पहला बेस 38710-39580 और दूसरा बेस 39480-39360 पर है।

     SGX NIFTY में हल्की बढ़त, FED के फैसले से पहले DOW FUTURES में सुस्त कारोबार, आज बंद रहेंगे जापान के बाजार

    07:52 AM

    17900-18000 के बीच वीकली एक्सपायरी संभव: पोल

    दिवाली के चलते कल की बजाय आज  निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी होगी। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 50 परसेंट जानकारों के मुताबिक 17900 से 18000 के बीच निफ्टी की EXPIRE हो सकता है।

    07:44 AM

    PB Fintech, SJS, Sigachi के IPO आज होंगे बंद

    PB FINTECH, SJS  और SIGACHI के IPO का आज आखिरी दिन है। SIGACHI INDUSTRIES का इश्यू 23 गुना से ज्यादा भरा है।  PB FINTECH का IPO डेढ़ गुना तो S J S ENTPRISES 50 परसेंट सब्सक्राइब हुआ है।

     Stocks in News: ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

    07:34 AM

    BHARTI AIRTEL: नतीजे शानदार, 3 गुना बढ़ा मुनाफा

    BHARTI AIRTEL ने दूसरी तिमाही में अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए है।  तिमाही आधार पर मुनाफे में 300 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। आय भी साढ़े 5  परसेंट बढ़ी है।  Average Revenue Per User  146 रुपए से बढ़कर 153 रुपए हुआ है।


    07:25 AM

    70% बढ़ सकता है SBI का मुनाफा

    आज SBI के नतीजे  आएंगे । बैंक का मुनाफा करीब 70% बढ़ सकता है। ASSET QUALITY में सुधार की उम्मीद है।  वहीं दूसरी ओर EICHER MOTORS भी आज  तिमाही नतीजे पेश करेगी। कंपनी के मुनाफे में करीब 13% की कमी संभव है।  मार्जिन पर भी दबाव मुमकिन है।

    Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी


    07:15 AM

    बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले

    बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है।  SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है लेकिन FED के फैसले से पहले आज DOW FUTURES में सुस्त कारोबार हो रहा है।  कल लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर अमेरिकी बाजार बंद हुए थे।  इधर एशिया में CULTURE DAY के मौके पर जापान के बाजार में छुट्टी है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।