आम बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जो तेजी आई, उसकी रफ्तार में आज थोड़ा ब्रेक लगा है। आज बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। अंत में सेंसेक्स मामूली बढ़त तो निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बजट के दिन से इन 9 कारोबारी सत्रों में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को जबरदस्त फायदा हुआ है। उनकी निवेश वाली कंपनियों के शेयर इस दैरान 50% तक उछले हैं।

आपको बता दें कि 31, दिसंबर, 2020 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 39 कंपनियों में स्टॉक्स खरीदा है, जिनकी कुल वैल्यू 16,775 करोड़ रुपये से अधिक है। बजट के बाद से इन 9 दिनों में राकेश झुनझुनवाला ने इन 5 स्टॉक्स से अपने खाते में 663 करोड़ रुपये जोड़े हैं। यानी उन्हें इन 5 कंपनियों के स्टॉक्स में आई तेजी से से 663 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। ये हैं वो कंपनियां...

NCC: राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (NCC) के स्टॉक्स में बजट पेश होने के बाद से अब तक करीब 50% की तेजी आई है। दिसंबर तिमाही तक NCC में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 12.84% थी। बजट के दिन कंपनी में उनके शेयर की कुल वैल्यू 461 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गई है। उन्हें इस कंपनी से पिछले 9 सत्रों में 260 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी के शेयर बजट से एक दिन पहले के कारोबारी सत्र यानी 29 जनवरी को 59 रुपये पर बंद हुए थे, जिनकी कीमत 10 फरवरी को बढ़कर 99.65 रुपये तक पहुंच गई। हालांकि, दो दिनों में कंपनी के स्टॉकृक्स में भारी गिरावट आई है और आज इसके शेयर 6.93% गिरकर 83.90 रुपये पर बंद हुए।

Tata Motors: टाटा मोटर्स के शेयर में बजट के बाद से 25% से अधिक की तेजी आई है। इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला के 4 करोड़ से अधिक शेयर हैं, जिनकी कीमतें बढ़ने से उन्हें 260 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। बजट के दिन Tata Motors में उनके शेयर की वैल्यू 1050 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 1310 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि आज कंपनी के शेयर 0.14% की गिरावट आई है।

Karur Vysya Bank: इसी तरह राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली दूसरी कंपनी तमिलनाडु स्थित करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के स्टॉक्स में बजट के बाद से 37% की तेजी आई है। बजट मे तमिलनाडु पर विशेष फोकस था, जिसका फायदा कंपनी के स्टॉक्स को मिला। कंपनी के शेयर 29 जनवरी को 42.45 रुपये पर बंद हुए थे, जिनकी कीमत अब 55 रुपये हो गई है। हालांकि आज कंपनी से शेयर में 2.91% की गिरावट आई। इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला के 3.59 करोड़ शेयर हैं। इसके स्टॉक्स में आई तेजी से उन्हें 48.57 करोड़ का मुनाफा हुआ है।

Aptech: ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग कंपनी Aptech में राकेश झुनझुनवाला की 23.84% हिस्सेदारी है, इसके शेयर में बजट 2021 के बाद से 26% की रैली आई है। इसके स्टॉक्स में आज 5.74% की तेजी आई और यह 234.90 रुपये के बाव पर बंद हुआ, जिसकी कीमत 29 जनवरी को केवल 179.15 रुपये थी। कंपनी के स्टॉक्स में आई तेजी से राकेश झुनझुनवाला को 50 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ है। 

Fedral Bank: फेडरल बैंक के शेयर की कीमत 29 जनवरी को 72.4 रुपये थी जो अब बढ़कर 82.80 रुपये हो गई है। इस कंपनी से पिछले 9 सत्रों में राकेश झुनझुनवाला ने 51 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी कंपनी एस्कोर्ट्स (Escorts) में राकेश झुनझुनवाला की 4.75% हिस्सेदारी है और कंपनी के स्टॉक्स में इस दौरान 19% की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 29 जनवरी को 1205.70 रुपये पर बंद हुए थे, जिनकी कीमत अब बढ़कर 1421 रुपये हो गई है।

इन कंपनियों ने भी दिया शानदार रिटर्न

बजट 2021 के बाद से अब तक राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली इन 5 कंपनियों Ion Exchange (India), फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions), प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes), इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) और GMR Infra ने भी 10% से लेकर 15% के बीच अधिक रिटर्न दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।