भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India(RBI) ने एफडी पर ब्याज दरों पर फर्जीवाड़ा करने की सिस्टम में त्रुटि और नियमों के उल्लंघन किये जाने के मामले में देश की चार बैंकों पर दंडात्मक कार्रवाई की है। इसमें महाराष्ट्र राज्य के अग्रणी को-ऑपरेटिव बैंक सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक (Saraswat Co-Operative Bank) और एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक (SVC Co-Operative Bank) भी शामिल हैं।
RBI ने हैदराबाद के आंध्रप्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक (Andhra Pradesh Mahesh Co-Operative Urban Bank) पर 1 करोड़ 12 लाख रुपये का दंड ठोका है। इसके अलावा अहमदाबाद मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (Ahmedabad Mercantile Co-Operative Bank) पर 62 लाख 50 हजार का दंड लगाया है। इसके अलावा मुंबई के सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक पर 25 लाख और एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक पर 37 लाख 50 हजार का दंड ठोका है।