सेंसेक्स 135 अंक टूटा, निफ्टी 10920 के करीब बंद

लगातार 5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में बिकवाली हावी रही।

अपडेटेड Jan 22, 2019 पर 3:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

लगातार 5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में बिकवाली हावी रही। लेकिन बाजार में निचले स्तर से सुधार भी देखने को मिला। करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद निफ्टी 10900 के पार ही बंद हुआ है। सेंसेक्स भी करीब 125 अंक टूटा है। बैंक निफ्टी भी करीब 50 अंक कमजोर हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी गिरावट का ही दिन रहा। आज के कारोबार में एचडीएफसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक की कमजोरी से बाजार पर दबाव बना।

आज के कारोबार में वेदांता, टाटा स्टील, एमएंडएम और एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। वहीं, सन फार्मा, विप्रो, टाइन और कोटक महिंद्रा बैंक आज सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे हैं।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 134.32 अंक यानि 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 36,444.64 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 39.10 अंक यानि 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 10922.75 के स्तर पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।