सेंसेक्स 150 अंक नीचे बंद, निफ्टी 10900 के नीचे फिसला

आज के कारोबार में निफ्टी 0.5 फीसदी कमजोर होकर 10900 रुपये के नीचे फिसल गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2019 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हफ्ते की शुरुआत ही आज बाजार ने बिकवाली के साथ की है। आज के कारोबार में निफ्टी 0.5 फीसदी कमजोर होकर 10900 रुपये के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स में भी आज 150 अंकों की कमजोरी आई है। बैंक निफ्टी में भी आज गिरावट का रुझान रहा और ये करीब 66 अंक टूटकर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों की हालत में कोई सुधार नहीं आया। मिडकैप इंडेक्स की गिरावट आज भी जारी रही और ये 250 अंकों से भी ज्यादा कमजोर हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी टूटकर 13450.47 के स्तर पर बंद हुआ है।

एनबीएफसी शेयरों की आज जोरदार पिटाई होती दिखी। रैप्को होम फाइनेंस जहां 4.5 फीसदी पिटा है, वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 1.75 फीसदी की गिरावट आई है। उज्जीवन में 3.5 फीसदी तक की गिरावट आई, जबकि कैनफिन होम्स भी करीब 3 फीसदी की कमजोरी देखी गई।

आज डॉ रेड्डीज लिमिटेड, एमएंडएम, ओएनजीसी और हिंडाल्को में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। जबकि टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सिप्ला और आईओसी में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.45 अंक यानि 0.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 36395 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 54.80 अंक यानि 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 10888.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।