सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 11100 के आसपास

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Mar 11, 2019 पर 10:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

एशिया पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी नीचे कारोबार कर रहा है। उम्मीद से खराब रोजगार आंकड़े के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट पर बंद हुए थे। लेकिन इन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज भारतीय बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 14958 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 14663 के स्तर पर नजर आ रहा है। तेल और गैस शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई का तेल एंड गैस इंडेक्स 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 14582 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बाजार मे चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंकों में आज जोरदार उछाल आया है। प्राइवेट बैंकों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 27982.60 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.3 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.65 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 308 अंक यानि 0.84 फीसदी की मजबूती के साथ 36984 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 65 अंक यानि 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ 11100 के आसपास कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।