सेंसेक्स 146 अंक फिसला, निफ्टी 10,605 के नीचे बंद

आखिरी घंटे में बाजार ने दिनभर की बढ़त गंवाई और सेंसेक्स निफ्टी दोनों दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुए।

अपडेटेड Feb 19, 2019 पर 3:46 PM

आखिरी घंटे में बाजार ने दिनभर की बढ़त गंवाई और सेंसेक्स निफ्टी दोनों दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुए। आज दिनभर उठा-पटक देखने को मिली। जहां एक वक्त निफ्टी 10700 के पार पहुंचा वहीं आखिरी घंटे में निफ्टी 10600 के नीचे तक आ गिरा। लगातार आठवें दिन बाजार गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। बैंक निफ्टी में भी ऊपरी स्तर पर दबाव देखने को मिला है।

आज के कारोबार में टीसीएस, विप्रो, एनटीपीसी और इंफोसिस में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली है जबकि वेदांता, ग्रासिम, बीपीसीएल और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे ज्यादा मजबूती आई है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 145.83 अंक यानि 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 35,352.61 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 36.60 अंक यानि 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 10,604.35 के पार कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।