सेंसेक्स 110 अंक ऊपर, निफ्टी 10680 के आसपास

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉल कैप शेयरो में भी अच्छी खरीदारी आती दिख रही है।

अपडेटेड Jan 30, 2019 पर 9:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बाजार के लिए ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो एशियाई बाजार आज दबाव के साथ खुले हैं। एसजीएक्स निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। उधर कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ कल 52 अंक चढ़कर बंद हुआ मगर नैस्डैक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। उधर वेनेजुएला पर यूएस बैन से क्रूड में मजबूती आई है। ब्रेंट 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 61 डॉलर प्रति बैरल के पार नजर आ रहा है।

इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉल कैप शेयरो में भी अच्छी खरीदारी आती दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 13745 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि मिडकैप शेयरों में आज सुस्ती नजर आ रही है जिसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.03 की कमजोरी के साथ 14465 के नीचे नजर आ रहा है। आज के कारोबार में ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बैंक शेयरों में आज जोरदार खरीदारी हो रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 26780 के आसपास दिख रहा है। आज के कारोबार में मेटल, प्राइवेट बैंक, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.6 फीसदी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.27 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.32 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.36 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

हालांकि कारोबार के इस दौरान एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.34 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.72 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 110 अंक यानि 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 35705 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28 अंक यानि 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 10680 के आसपास कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।