सेंसेक्स 255 अंक ऊपर, निफ्टी 10900 के पार

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Feb 27, 2019 पर 9:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो एशियाई बाजारों मजबूती देखने को मिल रही है। लेकिन कल अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा। कल के कारोबार में डाओ और नैस्डैक लाल निशान में बंद हुए हैं। आज वियतनाम में होने वाली ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात पर बाजार की नजर रहेगी। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 14300 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 13636 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तेल और गैस शेयरों में जोरदार खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बैंक शेयरों में भी अच्छी तेजी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 27170 के करीब नजर आ रहा है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.3 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.3 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.3 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254 अंक यानि 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 36,230 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 66 अंक यानि 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 10900 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।