BSE Sensex ने 60,000 अंक तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल कर ली है। 50,000 से 60,000 तक पहुंचने में सेंसेक्स ने एक साल से भी कम का समय लिया, जो इसकी अब तक की सबसे तेज रफ्तार है। इसके साथ ही अब इस बात का अनुमान लगाए जाने लगा है कि सेंसेक्स जल्द ही 1 लाख अंक तक पहुंच सकता है। स्टॉक मार्केट को बाजार की मौजूदा रैली लंबे समय तक जारी रहने की उम्मीद है।
हालांकि हर अनुमान के साथ कुछ सावधानी बरतनी भी जरूरी होती है। मार्केट के जानकरों का कहना है कि शॉर्ट-टर्म में मार्केट में करेक्शन आने की संभावना है क्योंकि हालिया तेजी ने वैल्यूएशन को काफी ऊपर पहुंचा दिया है।
Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को पहली बार मिलेंगे Esops
स्टॉक मार्केट के एक एक्सपर्ट ने बताया, "हम अभी बुल मार्केट में है। यह काफी हद तक 2003-2007 के बुल मार्केट जैसा है, जिसके अगले 2-3 साल तक जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव को देखकर मैं कुछ सावधानी बरतने की भी सलाह दूंगा क्योंकि शॉर्ट-टर्म में मार्केट में करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।"
जानकरों का कहना है कि हम अभी मजबूत अपट्रेंड में है और ग्लोबल मार्केट से बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में कुछ चीजें बाजार को प्रभावित कर सकती हैं, जिसमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और यूएस बॉन्ड यील्ड का बढ़ना शामिल है। इनकी वजह से शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
एक दूसरे जानकार ने बताया, "कुल मिलाकर मार्केट को लेकर बुलिश आउटलुक है। इस बुल रन में सेंसेक्स 1 लाख अंक तक दौड़ लगा सकता है। इसलिए निवेशकों को बाजार में अपना निवेश बनाए रखने की सलाह दी जा सकती है। साथ ही 10 से 20 पर्सेंट का कोई भी करेक्शन खरीदारी का बढ़िया मौका हो सकता है। एसआईपी के जरिए निवेश करना इस बुल रन में अच्छी सलाह है।"
बाजार में जारी रिकॉर्डतोड़ तेजी, Hdfc Securities के Vinay Rajani से जानें कमाई के ट्रेड्स
भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवे हफ्ते बढ़ते के साथ बंद होने की ओर है। हालिया जोरदार तेजी बताती है कि फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर (FPI) और घरेलू निवेशकों ने तमाम सावधानी भरी सलाहों के बीच निवेश करना जारी रखा हुआ है। सितंबर महीने में अभी तक भारतीय शेयर बाजार ने आउटपरफॉर्म किया है। MSCI वर्ल्ड इंडेक्स जहां सितंबर महीने में अब तक 2.13 पर्सेंट लुढ़क गया, वहीं निफ्टी ने 4.03 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
