सलमान खान की फिल्मों की कहानी जितनी पॉपुलर नहीं होती है, उससे कहीं ज्यादा सल्लू मियां का स्टाइल सुपरहिट होता है। लेकिन पिछले कुछ समय में ये ट्रेंड बदला है। बड़े स्टारकास्ट नहीं होने के बावजूद फिल्में बेहतरीन कहानी के दम पर चलीं हैं। शेयर मार्केट में भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
नामी गिरामी के साथ कुछ वैसी कंपनियां भी बेहतरीन रिटर्न दे रही हैं, जिनके फंडामेंटल और बिजनेस मॉडल अच्छे रहे है। सबसे अहम बात कि ये कंपनियां अपनी असल वैल्यू से करीब-करीब आधे में मिल रही हैं। ऐसे ही शेयरों की पहचान के लिए सीएनबीसी-आवाज़ AADHE-THE MOST WANTED STOCKS लेकर आए हैं।
इस शो में सस्ते शेयर बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ AUM Capital के राजेश अगरवाल, Geojit Financial के गौरांग शाह और MOFSL के हेमांग जानी जुड़ गये हैं।
MOFSL के हेमांग जानी का 3 साल में दोगुना भाव होने वाल शेयरः Bharat Electronics
हेमांग ने कहा कि इस शेयर का भाव दो से 3 साल में दोगुना हो सकता है। इसे 155 रुपये के भाव पर खरीद सकते हैं। कंपनी का डिफेंस खर्च बढ़ने का फायदा मिलेगा। इसका मैन्युफैक्चरिंग बेस मजबूत और एग्जिक्यूशन बेहतर है। इसका विदेशी पार्टनर से करार और एक्सपोर्ट पर फोकस रहेगा। कंपनी के पास R&D की मजबूत क्षमता है। कंपनी की ऑर्डर बुक बेहतर, कमाई बढ़ने की उम्मीद है। कमाई की FY21-23 में आय में सालाना 14 प्रतिशत ग्रोथ संभव है और FY21-23 में मुनाफे में सालाना 17 प्रतिशत ग्रोथ संभव है।
गौरांग ने कहा कि ये कंपनी नॉन अल्कोहलिक बेवरेजेज कारोबार में है। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत है और आउटलुक बेहतरीन है। ये टाटा समूह की सब्सिडियरी कंपनी है। इसके Tata Tea, Tetley, Good Earth जैसे बड़े ब्रांड हैं। इसका आगे मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है लिहाजा इसमें खरीदारी करनी चाहिए।
AUM Capital के राजेश अगरवाल का 3 साल में दोगुना भाव होने वाला शेयरः ITC
राजेश ने कहा कि इस कंपनी का शेयर खरीदें। 2021 के बजट में सिगरेट पर टैक्स नहीं बढ़ा है। सिगरेट सेगमेंट में रिकवरी दिख रही है। इसके FMCG का प्रदर्शन बेहतर रहा है और बिक्री में 11 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं कंज्यूमर डिमांड बढ़ने का फायदा मिलेगा जबकि सिगरेट मार्जिन बढ़ना कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत है।
MOFSL के हेमांग जानी का 3 साल में दोगुना भाव होने वाल शेयरः GAIL
हेमांग ने कहा इसमें 3 साल तक होल्ड करने पर जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। गैस डिमांड बढ़ने से ट्रांसमिशन बिजनेस में फायदा हो रहा है। Q4 में मुनाफे में ट्रेडिंग सेगमेंट आ सकता है। कंपनी को LNG की मौजूदा कीमतों का फायदा मिलेगा।
Geojit Financial के गौरांग शाह का 3 साल में दोगुना भाव होने वाला शेयरः HDFC LIFE
गौरांग ने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है और आउटलुक उत्साहजनक है। कंपनी लाइफ, हेल्थ, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस बिजनेस में है। इसकी ऑटोमोबाइल इंश्योरेंस में भी मौजूदगी है। इसकी पॉलिसी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स है। वहीं लागत घटने से मुनाफे को सपोर्ट मिला है। इतना ही नहीं प्रीमियम के डिजिटल पेमेंट से प्रदर्शन सुधरेगा लिहाजा इसमें आगे अच्छी तेजी आयेगी।
AUM Capital के राजेश अगरवाल का 3 साल में दोगुना भाव होने वाला शेयरः IRCTC
राजेश ने कहा कि ये सरकारी मिनीरत्न कंपनी है और इसकी कमाई काफी अच्छी है। इसका रिटर्न रेश्यो बढ़िया है और ये कर्जमुक्त कंपनी है। कंपनी को कारोबार में मोनोपॉली का फायदा मिलता है। कारोबार में नए प्लेयर की एंट्री मुश्किल है। इसलिए इसमें खरीदारी करना फायदेमंद होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )