एक लीडिंग डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Tata Elxsi के शेयरों में पिछले 1 साल में 4 गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इसी अवधि में निफ्टी में 50 फीसदी और S&P BSE 500 में 60 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
एक लीडिंग डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Tata Elxsi के शेयरों में पिछले 1 साल में 4 गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इसी अवधि में निफ्टी में 50 फीसदी और S&P BSE 500 में 60 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
इस साल अब तक के प्रदर्शन पर भी नजर डालें तो इस अवधि में भी Elxsi ने निफ्टी और S&P BSE 500 से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल अब तक इस शेयर ने 130 फीसदी रिटर्न दिया है जबकि इसी अवधि में निफ्टी ने 13 फीसदी और S&P BSE 500 ने 18 फीसदी रिटर्न दिया है।
Tata Elxsi का मार्केट कैप 26,300 करोड़ रुपए है। इसने अपना 4,320 रुपए का 52 हफ्तों का हाई 30 जून को बनाया। बाजार जानकारों का कहना है कि इस शेयर में अभी और ऊपर जाने के संभावना बनी हुई है।
Sanctum Wealth Management के आशीष चतुर मोहता का कहना है कि का कहना है कि अगले 6-9 महीनें में इस शेयर में 4,500-4,740 रुपए के स्तर देखने को मिल सकते हैं। उनका कहना है कि लंबी अवधि के निवेशकों को इस शेयर में अगले 9 महीनों तक बने रहना चाहिए क्योंकि अगर कोई बड़ा बिकवाली का दबाव नहीं बना तो हालिया ब्रेकआउट इस शेयर को और ऊपर ले जा सकता है।
टाटा एलेक्सी, टाटा ग्रुप की इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट कंपनी है। ग्लोबल ER&D मार्केट 1.4 ट्रिलियन डॉलर का है। इसमें 2023 तक सालाना 11 फीसदी की दर से ग्रोथ की उम्मीद है।
आशीष चतुर मोहता का कहना हा कि इस शेयर में वर्तमान स्तरों के आसपास या फिर किसी गिरावट पर 3,830 रुपए के आसपास 3,650 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4,500-4,740 रुपए के 6 से 9 महीनें के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।