शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में BARBEQUE NATION
25 जून को बोर्ड बैठक होगी। ये बैठक फंड जुटाने पर होगी। कंपनी प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी ने मार्च में IPO से 180 करोड़ रुपये जुटाए थे जबकि कंपनी ने Jubilant Foodworks से दिसंबर 2020 में 92 करोड़ जुटाए थे।
फोकस में VEDANTA
ओडिशा में कुरालोई (A) नॉर्थ कोल ब्लॉक मिली है। सालाना करीब 80 लाख टन की क्षमता है।
WABCO INDIA का OFS
प्रोमोटर OFS के जरिए 2.64 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। वहीं OFS का फ्लोर प्राइस 6,550 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
HERO MOTO पर फोकस
1 जुलाई से बाइक और स्कूटर के दाम बढ़ाएगी। वाहनों के दाम 3000 रुपये तक बढ़ाएगी।
UBL पर फोकस
Heineken UBL में 14.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। Debt Recovery Tribunal से UBL की हिस्सेदारी खरीदेगी। आज ब्लॉक डील के जरिए सौदा हो सकता है । डील के बाद UBL में Heineken 62 फीसदी हिस्सेदारी होगी। SEBI ने Heineken को Open Offer नहीं लाने की छूट दी है।
NMDC पर फोकस
NMDC ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। मुनाफा 6 गुना से ज्यादा बढ़ा और रेवेन्यू दोगुना हुआ। वहीं MARGIN करीब 15 फीसदी सुधरा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।