शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
JUST DIAL पर फोकस
Reliance Retail ने कंपनी को खरीदने का एलान किया। Reliance Retail 1022.25 के भाव पर ओपन ऑफर लाएगी। Reliance Retail अतिरिक्त 26% शेयर के लिए ओपन ऑफर लाएगी। RELIANCE RETAIL VENTURES ने JUST DIAL को खरीदने का एलान किया है। 1022 रुपए 25 पैसे प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर आएगा । JUST DIAL, RRVL को प्रेफेरेंशियल शेयर जारी करेगी।
पेंट, एविएशन, OMCs पर फोकस
OPEC+ में उत्पादन बढ़ाने को लेकर करार किया है। OPEC+ की डील के बाद क्रूड $73 के नीचे फिसला है। आज पेंट, एविएशन, OMCs पर फोकस रखें।
HDFC BANK पर फोकस
फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में HDFC Bank का प्रॉफिट 16.1 फीसदी बढ़कर 7,790.60 करोड़ रुपए रहे। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6,658,60 करोड़ रुपए था।
प्राइवेट बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में 6.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की गई। HDFC बैंक ने प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड ₹6.50 की सिफारिश की घोषणा करते हुए कहा, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 18 जून, 2021 को हुई अपनी बैठक में बैंक के शेयर होल्डर्स के अप्रूवल के अधीन, 31 मार्च, 2021 को समाप्ती वर्ष के लिए नेट प्रोफिट में से हर एक के फेस वैल्यू के 6.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की।"
हालांकि उम्मीद थी कि HDFC Bank का प्रॉफिट 7900 करोड़ रुपए रह सकता है। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर से HDFC Bank के कारोबार पर असर पड़ा है। संक्रमण के कारण करीब दो तिहाई तिमाही में बैंकिंग कामकाज ठीक से नहीं चल पाया था। इसके साथ ही प्रोविजंस बढ़ने से भी प्रॉफिट पर असर हुआ है।
TATA POWER पर फोकस
EV चार्जिंग स्टेशन के लिए HPCL से करार किया है। HPCL पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
टेलीकॉम शेयरों पर फोकस
AGR बकाया पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। AGR बकाया के Recalculation की मांग की गई है।
फोकस में GR INFRA / CLEAN SCIENCE
रोड सेक्टर की कंपनी GR INFRAPROJECTS की आज लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइस 837 रुपए है। वहीं CLEAN SCIENCE का IPO आज ही लिस्ट होगा । इश्यू प्राइस 900 रुपए है। दोनों IPOS को बंपर SUBSCRIPTIONS मिले थे।
फोकस में HCL TECH
HCL TECH आज पहली तिमाही के नतीजे पेश करेगी। डॉलर रेवेन्यू में 2 परसेंट बढ़ोतरी संभव है लेकिन मार्जिन फ्लैट रहने का अनुमान है। ACC, NIPPON LIFE INDIA के भी नतीजों का आज इंतजार रहेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।