Stocks in news:खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

SHIPPING RATES में भारी उछाल के चलते BALTIC INDEX एक महीने के शिखर पर पहुंचा।

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।


फोकस में शिपिंग कंपनियां

शिपिंग कंपनियों में आज एक्शन दिखेगा। SHIPPING RATES में भारी उछाल के चलते BALTIC INDEX एक महीने के शिखर पर पहुंचा। SCI, GE SHIPPING जैसी कंपनियों पर फोकस होगा।

फोकस में Lupin

LIC ने कंपनी में 2 फीसदी अतिरिक्त हिस्सा खरीदा है। LIC की हिस्सेदारी 4.6 फीसदी से बढ़कर 6.6 फीसदी हुई है।

फोकस में JUBILANT PHARMOVA


कंपनी ने COVAXIN बनाने के लिए करार किया है। अमेरिका और कनाडा में मैन्युफैक्चरिंग के लिए करार किया है। फार्मा कंपनी Ocugen के साथ समझौता किया है।

RITES पर फोकस

रेलवे के 1,741 करोड़ रुपये के ऑर्डर में सबसे कम बोली लगाई है।

AMARA RAJA पर फोकस

कंपनी का नई थीम  Energy & Mobility पर फोकस होगा। New Energy थीम के तहत Li-ion बैटरी पर निवेश होगा। चार्जिंग प्रोडक्ट, बैटरी मैनेजमेंट सॉल्यूशन पर निवेश होगा। Li-ion बैटरी प्लांट के लिए ग्लोबल पार्टनर तलाश रहे हैं। Li-ion बैटरी प्लांट पर करीब 1 बिलियन डॉलर का निवेश होगा। लेड एसिड बैटरी में 5 साल के लिए 15-17% ग्रोथ का लक्ष्य है।

WIPRO पर फोकस

Levi Strauss के साथ डिजिटल कॉमर्स के लिए करार किया  है।

KEC INTERNATIONAL पर फोकस

कंपनी को 937 करोड़ रुपये का नए ऑर्डर मिला है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।