टेक्निकल चार्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के स्टॉक्स का करेक्शन वाला फेज अब खत्म हो गया है और इसके स्टॉक्स में अपट्रेंड अब रिज्यूम हो गया है। इसी तरह ओबराय रियल्टी (Oberoi Realty) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के स्टॉक्स में भी अपट्रेंड बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct के एनालिस्ट्स का कहना है कि ये तीनें स्टॉक्स अगले 3 महीने में निवेशकों को 21% तक रिटर्न दे सकते हैं।

ICICI Direct के एनालिस्ट्स का कहना है कि कंज्यूमर बिजनेस के साख पेट्रोकेमिकल्स और जियो (Jio) के साथ कंपनी के रिटेल बिजनेस के कारण RIL के स्टॉक्स में उछाल देखने को मिलेगी। वहीं, लगभग एक दशक के बाद रियल्टी सेक्टर में अपवार्ड मोमेंटम दिख रहा है। इससे Oberoi Realty और Godrej Properties के स्टॉक्स अपने 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

Reliance Industries Ltd

ब्रोकरेड फर्म ICICI Direct ने RIL के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस अगले 3 महीने के लिए 2490 रुपये दिया है। आज इसके शेयर 0.38% की तेजी के साथ 2168.60 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी निवेशकों को शॉर्ट टर्म में करीब 15% रिटर्न दे सकती है।

ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को इसका स्टॉप लॉस 2010 रुपये तय करने की सलाह दी है। टेक्निकल चार्ट पर RIL के शेयर हाईयप बेस फॉर्मेशन कर रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनी के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई 2369 रुपये को पार कर जाएंगे।

Oberoi Realty

ICICI Direct ने निवेशकों को शॉर्ट टर्म के लिए Oberoi Realty का शेयर 730 रुपये के लक्ष्य को ध्यान में रखकर खरीदने का सुझाव दिया है। साथ ही इसका स्टॉप लॉस 555 रुपये रखने को कहा है। यानी कंपनी निवेशोकों को 21% रिटर्न दे सकती है।

टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक का मजबूत सपोर्ट लेवल 580 रुपये के स्तर पर बना हुआ है और इसमें स्ट्रक्चल टर्मअराउंड दिख रहा है। इसके शेयर अपने रिसेंट अप से 80% रिट्रेसमेंट पर दिख रहे हैं।

Godrej properties

ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने Godrej properties के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 1570 रुपये तय किया है। आज कंपनी के शेयर 1364 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी 3 महीने में निवेशकों को 16% रिटर्न दे सकती है।

ब्रोकरेज फर्म ने इसका स्टॉप लॉस 1270 रुपये रखने का सुझाव दिया है। टेक्निकल चार्ट पर कंपनी के शेयर अपने 200 दिनों के EMA के ऊपर हाईयर बेस बनाते हुए ट्रेड कर रहे हैं। साथ ही RSI पर इसके बुलिश होने का संकेत दिख रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।