बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने आज 40,000 अंकों के आंकड़े को भी पार कर लिया। आज Sensex में 1% यानी 486.81 अंकों की तजी आई और यह 49,269.32 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में भी 0.95% की तेजी आई और 1378.50 अंकों की बढ़त के साथ यह 14,484.75 अंकों पर बंद हुआ। पिछले 2 महीनों में सेंसेक्स में 7000 अंकों से अधिक की तेजी आई है। नवंबर, 2020 से अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को छोड़कर, जिसके शेयर प्राइस 5% तक टूटे हैं, BSE500 में लिस्टेड लगभग सभी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी आई है।

सेंसेक्स के टॉप 3 स्टॉक्स- ओएनजीसी (ONGC), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के शेयर में 40% तक की तेजी आई है। जबकि इसके बाद के 10 स्टॉक्स में 20 से 31% तक की उछाल इन दो महीनों में आई है। सेंसेक्स में यह बढ़ोतरी सभी सेगमेंट में देखने को मिली है। BSE Midacap ने जनवरी 2020 के रिकॉर्ड हाई को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, Small Cap भी जनवरी 2020 के हाई से केवल 1100 प्वाइंट दूर है।

इन्हें जाता है शेयर मार्केट में तेजी का श्रेय

शेयर मार्केट में तेजी का पूरा श्रेय मार्केट में पर्याप्त तरलता (abundant liquidity), विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा नवंबर से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश, दुनियाभर के बैंकों द्वारा उदार मॉनिटरी पॉलिसी, अमेरिका में राहत पैकेज (US stimulus package) की घोषणा और दुनिया भर में कोरोना वायरस वैक्सीन की को जाता है। इंवेस्टमेंट फर्म Geojit Financial Services के चीफ इंवेस्टमेंट रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने Moneycontrol को बताया कि शेयर बाजार में यह तेजी इस उम्मीद की वजह से है कि बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद रहेगी और इंटरेस्ट रेट्स कम रहेंगे।

इन 4 कंपनियों ने निवेशकों के पैसे दोगुने किए

स्टॉक मार्केट के इस ड्रीम रन में 97% कंपनियों के स्टॉक्स मुनाफे में रहे हैं। वहीं, 3% कंपनियों के स्टॉक्स इस तेजी में भी निवेशकों के लिए घाटे का सौदा साबित हुए हैं। BSE500 इंडेक्स की 410 कंपनियों ने इन 2 महीनों में डबल डिजिट रिटर्न दिया है। वहीं, 4 कंपनियों सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy), वकरांगी (Vakrangee), टानला प्लेटफॉर्म (Tanla Platforms) और SAIL ने निवेशकों के पैसे दोगुने कर दिए हैं। इन चारों कंपनियों के स्टॉक्स में 104% से लेकर 157% तक की तेजी आई है। इसके अलावा 33 स्टॉक्स में 50% से अधिक की तेजी इन 2 महानों मे आई है।

टॉप 5 स्टॉक्स जिन्होंने सबसे अधिक रिटर्न दिया

नवंबर से लेकर अब तक जिन 37 कंपनियों ने स्टॉक्स ने 50% से अधिक रिटर्न दिया है, उनमें सुजलॉन एनर्जी टॉप पर है। कंपनी ने निवेशकों को इस दौरान 157% रिटर्न दिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 153% रिटर्न के साथ Vakrangee है। तीसरे नंबर पर 113.4% रिटर्न के साथ टानला प्लेटफॉर्म और चौथे नंबर पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) है, जिसने 103.3% रिटर्न दिया है। वहीं, 5वें नंबर पर हिन्दुस्तान कॉपर है, जिसने निवेशकों को 93.55% रिटर्न दिया है।

इन स्टॉक्स ने दिया 50% से अधिक रिटर्न

Trident ने 93.25% रिटर्न दिया, स्पाइसजेट ने 87.7, वेदांता ने 84.63%, रेल विकास निगम ने 80.76%, ग्रेफाइट इंडिया ने 80.44%, HFCL ने 77.58%, इंडियाबुल्स ने 76.95%, NCC ने 76.87%, MMTC ने 75.77%, शिपिंग कॉर्पोरेशन ने 73.08%, जम्मू कश्मीर बैंक ने 70.19%, IFCI ने 70%, इक्विटास होल्डिंग ने 65.23%, शोभा ने 64.56%, टाटा स्टील ने 62.93%, BEML ने 58.42%, डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने 57.88%, वहीं, टाटा केमिकल्स ने निवेशकों को 57.4% रिटर्न दिया।

इसके अलावा इंडियाबुल्स हाउसिंग ने 57.31%, IFB इंडस्ट्रीज ने 56.48%, श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने 55.1%, अडाणी गैस लिमिटेड ने 54.57%, GAIL ने 53.41%, L&T फाइनेंस ने 52.85%, शीला फोम ने 52.45%, गोदरेज ने 52.36%, लेमन ट्री होटल्स ने 51.69%, इंडस टावर्स ने 51.4%, टाटा पावर कंपनी ने 51.14%, फिनोलेक्स केबल्स ने 50.64% और ITDC ने निवेशकों को 50.58% रिटर्न इन 2 महीनों में दिया। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।