प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) और आदित्य पुरी की कंपनी सैलिसबरी इंवेस्टमेंट्स (Salisbury Investments) को इक्विटी शेयर्स और कन्वर्टिबल वारंट्स (convertible warrants) जारी करके 4000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव पास होने के बाद से ही पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) कंपनी के शेयर आसमान छू रहे हैं।

इक्विटी शेयर्स और कन्वर्टिबल वारंट्स के जरिये 4000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा के बाद से पिछले 1 सप्ताह में PNB Housing Finance कंपनी के शेयर में 60% से अधिक की तेजी आई है। आज फिर कंपनी के शेयर में 10% अपर सर्किट लगा और इसके शेयर 693.20 रुपये के साथ अपने नए 52-Weeks High पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन 10% अपर सर्किट लगा।

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले यानी पिछले बुधवार को इसके शेयर BSE पर 423.05 रुपये पर बंद हुए थे, लेकिन आज इसकी कीमत 693.20 रुपये तक पहुंच गई। यानी कंपनी ने महज 5 कारोबारी सत्रों में अपने निवेशोकों को 64% रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर अपने 5 दिन, 10, 20, 50, 100 और 200 दिन के डेली मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

PNB Housing Finance के स्टॉक्स ने पिछले एक साल में निवेशकों को 275% रिटर्न दिया है, जबकि इस साल अब तक कंपनी के शेयर 90% से अधिक उछल चुके हैं। FY21 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 44% बढ़कर 930 करोड़ रुपये रहा था।  हालांकि कंपनी के इनकम में 10% की गिरावट आई थी और यह 7624 करोड़ रुपये रहा था। जबकि Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 127 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।