Tata Motors को बाय रेटिंग, राकेश झुनझुनवाला का भी है इसमें निवेश

कंपनी की लग्जरी कार सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस कर रही है। टाटा मोटर्स ने कॉस्ट को कम करने के उपाय भी किए हैं

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 9:07 PM
Story continues below Advertisement

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स का शेयर प्राइस एक वर्ष में 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। कंपनी को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में रिकवरी से मदद मिलेगी। इससे लग्जरी कार सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रही है। जगुआर लैंड रोवर ने 2025 से सभी मॉडल्स को इलेक्ट्रिक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स के शेयर के लिए 405 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ "बाय" रेटिंग दी है। अभी यह शेयर 350 रुपये के करीब है। इस महीने टाटा मोटर्स के शेयर में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है।

शेयर मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में से एक राकेश झुनझुनवाला के पास टाटा मोटर्स में 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और टाइटन के बाद उनके पास यह सबसे बड़ी शेयर होल्डिंग है।

डेट में कमी

जगुआर लैंड रोवर के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करने और देश के साथ ही विदेश के बिजनेस में रिकवरी से टाटा मोटर्स को कर्ज कम करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी की कैश पोजिशन में भी सुधार होगा।

कोरोना की दूसरी लहर का टाटा मोटर्स के बिजनेस पर बड़ा असर पड़ा है। मोतीलाल ओसवाल ने बताया, "टाटा मोटर्स को मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल की वॉल्यूम में रिकवरी के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में अच्छे प्रदर्शन से कंपनी को मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिली है। विदेश में कंपनी का बिजनेस भी रिकवरी कर रहा है।"


इसके साथ ही कॉस्ट घटाने की कोशिशों से भी कंपनी को फायदा होगा।

झुनझुनवाला ने पिछले वर्ष टाटा मोटर्स में 4.27 करोड़ इक्विटी शेयर्स या 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद से टाटा मोटर्स के शेयर प्राइस में 256 प्रतिशत की तेजी आई है। झुनझुनवाला की हिस्सेदारी की कीमत मौजूदा मार्केट प्राइस पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।