होंडा मोटरसाइकिल की पहली bS-6 स्कूटर एक्टिवा 125, सिर्फ होंडा की नहीं बल्कि देश की ये पहला  BS-6 मानक वाला स्कूटर है। वैसे दिखने में ये एक्टिवा फैमली का स्कूटर लगता है लेकिन बहुत कुछ इसमें नया हैं। लुक और स्टाइल के बारे में बताने से पहले हम आपको बता दें कि कि कंपनी इस स्कूटर को लेकर कई दावे कर रही है।

इनमें26 पेटेंट के लिए कंपनी एप्लीकेशन दे रखे हैं। इस एक्टिवा 125 में नया इंजन है जो फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। वैसे इंजन की कैपेसिटी 125CC का है जो 8.1BHP पावर जेनरेट करता है लेकिन इंजन में लगे कई कंपोनेंट पूरी तरह से नया है। जैसे इंजन को फ्रिक्शन फ्री बनाने के लिए कॉम्पैक्ट क्रैंकशॉफ्ट लगाए गए हैं। सिलेंडर और पिस्टन पर भी काम किया गया है। इसी वजह से स्मूद चलने के साथ वाइब्रेट भी कम करता है।

इसमें साइलेंट स्टार्ट सिस्टम दिए गए हैं। पहले स्टार्ट करते वक्त आवाज आती थी वो अब नहीं आती है। ये स्टार्टर इंजन को स्टार्ट करने साथ रनिंग के दौरान बैटरी को चार्ज भी करता है। इसमें Idling stop स्टार्ट system दिया गया है जैसे आप सिग्नल या ट्रैफिक में कुछ समय के लिए रुकते हैं इसका इंजन अपने आप बंद हो जाता है और एक्सलेरेटर देते ही स्टार्ट हो जाता है जो बड़े काम की चीज है।

इसमें साइड स्टैंड इंजन कटअफ स्विच और इंडिकेटर दिया गया है यानी साइड स्टैंड लगा हुआ है तो स्कूटर स्टार्ट नहीं होगा। सेफ्टी के लिहाज से ये बहुत अच्छा फीचर है। फ्यूल डलवाने के लिए अब सीट उठाने की जरूरत नहीं इसके लिए सीट के पिछले हिस्से में फ्यूल फीलर कैप दिया गया है।

चलाने में ये स्कूटर काफी स्मूथ है और तुरंत पिकअप पकड़ लेता है। पहले के मुकाबले पावर जरूर कम है लेकिन इसकी माइलेज पहले से 13 फीसदी ज्यादा है। यानी सिटी में ये स्टूकर 45 से 50 आराम से दे देगी।

लुक और स्टाइल की बात करें तो इसे मैटल बॉडी पर बनाया गया है। हैडलैंप और पोजिशन लैंप में LED का इस्तेमाल किया गया है। LED होने से इसकी ब्राइटनेस काफी अच्छी है। टॉप वेरिएंट में एलॉय व्हील के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है और कॉम्बि ब्रेक सिस्टम तो है ही। डिजिटल स्क्रीन दिया गया है जिसमें कार की तरह Real Time Fuel Efficiency और Distance To Empty भी पता चलता है। इस BS-6 इंजन वाली एक्टिवा 125 की एक्सशोरूम कीमत 67 हजार रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 74 हजार रुपए है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।