IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में वोल्टैलिटी नजर आ रही है। वैसे भी बाजार इतनी ऊंचाई पर है तो थोड़ी-बहुत वोल्टैलिटी तो रहेगी ही इसलिए संभलकर ट्रेड करना चाहिए। बाजार ऊंचाई पर होता है तो मुनाफावसूली होनी भी लाजिमी है। इस बाजार में फोर्सफुल लिक्विडेशन दिख रहा है जिससे प्रतीत होता है कि डोमेस्टिक फ्लो लार्ज कैप की तरफ डायवर्ट हो रहा है। उन्होंने कहा आज वे लार्जकैप पर ही दांव लगायेंगे।
Buy HDFC AMC @ 2950, Stop 2880, Target 3050
Buy HCL Tech @ 1055, Stop 1035, Target 1100
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को HCL Tech में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर का ये स्टॉक जितना चलना चाहिए था उतना चला नहीं है लिहाजा इसमें और तेजी नजर आयेगी। इसलिए स्टॉक को 1055 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1100 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1035 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )