कल के कारोबार में शुरुआती तेजी के बाद दायरे में कारोबार देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार हल्के लाल निशान में बंद हुआ। ट्रेडर्स यूएस फेड की मीटिंग के नतीजों के पहले सतर्क नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ आईटी, एफएमसीजी,फार्मा और मेटल कंपनियों के नतीजों ने भी ट्रेडर्स के सेंटीमेंट को चोट पहुंचाई है।
2 नवंबर के कारोबार में Sensex 109.40 अंकों की गिरावट के साथ 60,029.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 40.70 अंक गिरकर 17,889 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर ओपनिंग लेवल से नीचे बंद होते हुए एक बियरिश कैंडल बनाया था।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक स्मॉल निगेटिव कैंडल बना है जो हालिया तेजी के कुछ हल्के पड़ने के संकेत दे रहा है। हाल में आई तेजी से सुधरा माहौल अभी भी कायम है। इन स्तरों से आने वाली नई तेजी शॉर्ट टर्म निगेटिव चार्ट पैटर्न को नकार सकती है। मंगलवार का स्मॉल रेंज कैंडल 18,050 के अहम ओवरहेड रजिस्टेंस के करीब बनाता दिखा था।
हालांकि मंगलवार को निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रहा था। कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। ये बाजार के लिए अच्छा संकेत है। कल के कारोबार में Nifty Midcap 100 इंडेक्स में 0.83 फीसदी और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 1.02 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।
नागराज शेट्टी का कहना है कि बड़े नजरिेए से देखें तो निफ्टी का आधारभूत ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। इसके लिए 18,050 के स्तर पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। उम्मीद है कि निफ्टी जल्द ही इसको तोड़ देगा। इसके बाद ये 18,300 की तरफ जाता दिखेगा।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,820.27 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,751.63 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,984.87 फिर 18,080.83 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39,650.2 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 39,362 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40,167.1 फिर 40,395.8 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 22.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 21.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 19.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 1.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 23.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अक्टूबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 22.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18000 की स्ट्राइक पर 18.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17000 पर भी 1.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17500 पर 1.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें सिप्ला, टोरेंट फार्मा, एचडीएफसी और नौकरी के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
51 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 51 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें चंबल फर्टिलाइजर, एसबीआई कार्ड,सनफार्मा, ट्रेंट और एबीएफआरएल के नाम शामिल हैं।
34 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें वोल्टास, श्री सीमेंट, एचडीएफसी, क्यूमिंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के नाम शामिल हैं।
64 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें एफएसएल, व्हर्लपूल, लॉरस लैब के नाम शामिल हैं।
41 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें फिन निफ्टी, बंधन बैंक, डिक्शन, आरबीएल बैंक और चोला फाइनेंस के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
2 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 244.87 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6.00 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
3 नवंबर को NSE पर 2 स्टॉक Punjab National Bank और EscortsF&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज यानी 3 नवंबर को State Bank of India, Eicher Motors, Aditya Birla Fashion and Retail, Bata India, DCM Shriram Industries, GPT Infraprojects, Grindwell Norton, Gujarat State Petronet, Gujarat Alkalies & Chemicals, Likhitha Infrastructure, Pfizer, RattanIndia Power, Sharon Bio-Medicine और Uflex के नतीजे आएंगे।