कोरोना महामारी पर बात करते हुए दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे ने कहा है कि इस महामारी से सबसे बड़ी सीख यही मिली है कि दुनिया आगे के लिए इस तरह की परेशानियों से निपटने के लिए कितनी तैयार है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के आर्थिक प्रभाव अभी खत्म नहीं हुए है और इसका असर भी सब पर एक समान नहीं रहा है।

Berkshire Hathaway के सीइओ  वॉरेन बफे ने CNBC से हुई अपनी बातचीत में आगे कहा कि इस महामारी की सबसे ज्यादा मार छोटे कारोबारियों पर पड़ी है। इस महामारी के चपेट में आकर हजारों लाखों की संख्या में छोटे-मझोले कारोबारी बर्बाद हो गए हैं लेकिन अधिकांश बड़ी कंपनियां इस चुनौती से निपटने में कामयाब रही हैं, इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने आगे कहा की कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन अच्छी बात ये है कि स्थितियां उतनी बुरी नहीं हुईं जितने का अनुमान लगाया जा रहा था। कोरोना तमाम लोगों की आशाओं, उम्मीदों और सपनों पर ग्रहण लगा दिया।

Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफे के बिजनेस पार्टनर चार्ली मुंगेर (Charlie Munger) ने CNBC से इस बातचीत में कहा कि ऑटो डीलरशिप जैसे कारोबार के मुनाफे में बढ़त आती दिखी है।

मुंगेर ने कोरोना वायरस महामारी पर चीन के रिस्पांस की भी तारीफ की। चीन ने सख्त लॉकडाउन लगाया और लोगों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया। इस तरह के उपाय अमेरिका का लोगों को मान्य नहीं होंगे। उन्होंने पूरे देश को 6 हफ्ते तक बंद कर दिया और उनका यह कदम सही साबित हुआ।

चार्ली मुंगेर (Charlie Munger) ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) के एंट ग्रुप (Ant Group) के खिलाफ चीन सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया है। चीन ने पिछले साल नवंबर में इस दिग्गज फिनटेक कंपनी के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को रोक दिया था। सीएनबीसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका को भी चीन से सबक लेना चाहिए और अफवाहों को रोकने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं चीन के पूरी सिस्टम को अपनाने की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन चाहता हूं कि चीन जैसी वित्तीय व्यवस्था हमारे देश अमेरिका में भी होनी चाहिए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.