AUTOS पर क्या है ब्रोकरेज हाउस की राय, कौन से AUTO स्टॉक्स हैं ब्रोकरेजेस की पसंद

नोमुरा का कहना है कि 2021-22 ग्लोबल ऑटो डिमांड में मजबूत रिकवरी संभव है

अपडेटेड Jun 29, 2021 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

    Brokerages on AUTOS

    NOMURA की AUTOS पर राय

    NOMURA ने AUTOS पर राय देते हुए कहा कि 2021-22 ग्लोबल ऑटो डिमांड में मजबूत रिकवरी संभव है। इसके लिए 23 दिन के साथ इंवेंटरी डेज काफी कम है। वहीं CY22 में 1.83 करोड़ के हाई तक प्रोडक्शन संभव है। इस सेक्टर में ग्लोबल प्लेयर के पास काफी मौके हैं।

    नोमुरा का कहना है कि इसमें MOTHERSUMI को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ये BHARAT FORGE के लाइटवेट फोर्जिंग बिजनेस के लिए पॉजिटिव है। वहीं Bajaj Auto के टू-व्हीलर्स एक्सपोर्ट में मजबूती संभव है जबकि EU में टायर डिमांड बढ़ने से APOLLO TYRE को फायदा होगा।

    नोमुरा की स्टॉक्स पर निवेश सलाह


    NOMURA की MOTHERSON SUMI पर राय

    NOMURA ने MOTHERSON SUMI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 301 रुपये तय किया है।

    NOMURA की BHARAT FORGE पर राय

    NOMURA ने BHARAT FORGE पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 924 रुपये तय किया है।

    NOMURA की APOLLO TYRES पर राय

    NOMURA ने APOLLO TYRES पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 302 रुपये तय किया है।

    NOMURA की BAJAJ AUTO पर राय

    NOMURA ने BAJAJ AUTO पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 4,847 रुपये तय किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।