Zomato IPO: इश्यू की लिस्टिंग के बाद कंपनी ये टॉप 10 एग्जिक्यूटिव बनेंगे करोड़पति
कंपनी के स्टेकहोल्डर्स में से कम से कम 18 के पास पेड-अप शेयर कैपिटल का 1 प्रतिशत से अधिक है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 14, 2021 पर 3:26 PM
ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सर्विस जोमाटो के टॉप एग्जिक्यूटिव्स कंपनी की लिस्टिंग होने पर मिलिनेयर बन जाएंगे। जोमाटो के अभी 74 स्टेकहोल्डर्स हैं और इनमें से कम से कम 18 लोगों के पास पेड-अप शेयर कैपिटल का 1 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव्स दीपिंदर गोयल के पास लगभग 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
गोयल के पास मौजूद इक्विटी शेयर्स की वैल्यू लगभग 2,734 करोड़ रुपये की है।
एंप्लॉयीज स्टॉक ओनर प्लान (ESOP) के तहत उपलब्ध ऑप्शंस की कुल संख्या 41,766 है। प्रत्येक ऑप्शन के लिए 6,700 इक्विटी शेयर्स अलॉट किए जाएंगे।
कंपनी के टॉप 10 एग्जिक्यूटिव्स और उनके बकाया ESOP के साथ ही इससे मिलने वाली रकम की जानकारी इस प्रकार हैः
1. मोहित गुप्ता (4,080) - 202 करोड़ रुपये
गुप्ता को-फाउंडर और नए कारोबारों के प्रमुख हैं। वह जुलाई 2018 में जोमाटो से जुड़े थे।
2. गौरव गुप्ता (3,975) - 197 करोड़ रुपये
वह को-फाउंडर और जोमाटो में सप्लाई के हेड हैं। उन्होंने कंपनी के साथ जून 2015 में काम करना शुरू किया था।
3. गुंजन पाटीदार (3,067) - 152 करोड़ रुपये
पाटीदार को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। वह पिछले वर्ष की शुरुआत में कंपनी के साथ जुड़ी थी।
4. आकृति चोपड़ा (2,284) - 113 करोड़ रुपये
चोपड़ा अभी पीपल डिवेलपमेंट की हेड हैं। उन्होंने नवंबर 2011 में कंपनी के साथ नौकरी शुरू की थी।
5. अक्षांत गोयल (1,973) - 98 करोड़ रुपये
जोमाटो के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर गोयल ने अप्रैल 2017 में कंपनी के साथ काम शुरू किया था।
6. सरोभि दास (1,457) - 72 करोड़ रुपये
कस्टमर एक्सपीरिएंस की हेड दास ने जुलाई 2011 में कंपनी को जॉइन किया था। वह मई 2018 तक कंपनी के साथ रही। उन्होंने पिछले वर्ष अगस्त में दोबारा कंपनी में नौकरी शुरू की थी।
7. राहुल गंजू (1,305) - 64.7 करोड़ रुपये
वह अभी फूड डिलीवरी के हेड हैं। उन्होंने अगस्त 2017 में कंपनी को जॉइन किया था।
8. दामिनी साहनी (1,028) - 50 करोड़ रुपये
ह्युमन रिसोर्सेज की हेड साहनी ने फरवरी 2011 में कंपनी को जॉइन किया था और नवंबर 2011 तक वह कंपनी के साथ रही थी। इसके बाद दिसंबर 2012 में वह दोबारा कंपनी में आई थी।
9. दामिनी भल्ला (117) - 5.8 करोड़ रुपये
कंपनी की जनरल काउंसल भल्ला ने इस वर्ष मार्च में जॉइन किया है।
10. संध्या सेतिया (24) - 1 करोड़ रुपये
सेतिया अभी जोमाटो की कंपनी सेक्रेटरी और कम्प्लायंस ऑफिसर हैं। वह जनवरी 2019 में कंपनी के साथ जुड़ी थी।