मशहूर फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स इंडिया (McDonalds India) अब हल्दी वाला दूध और मसालेदार चाय भी बेचेगा। जी हां, मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम और दक्षिण) अपने मैककैफे मेन्यू (McCafe Menu) में दो नए इम्युनिटी बिल्डिंग बेवरेज हल्दी लट्टे (Turmeric Latte) और मसाला कड़क चाय (Masala Kadak Chai) को भी शामिल किया है।

पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में ग्राहकों को दो पेय पेश किए जाएंगे। भारत में दो क्षेत्रों में चेन संचालित करने वाली वेस्टलाइफ डेवलपमेंट लिमिटेड (Westlife Development Limited) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

भारतीय घरों में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले पेय, फास्ट-फूड चेन द्वारा स्थानीय रूप से उपभोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों और पेय को लेने और उन्हें पैकेज्ड स्वरूपों में बेचने का ये ताजा प्रयास है। कोरोना महामारी के दौरान हल्दी लट्टे की मांग काफी बढ़ गई थी। 

Javed Akhtar Defamation Case: कंगना रनौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका, मानहानि मामला रद्द करने की याचिका खारिज

कंपनी ने स्वस्थ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों के लिए ग्राहकों की बढ़ती प्राथमिकता को ध्यान में रखा है। हल्दी लट्टे को हल्दी दूध भी कहा जाता है जो आमतौर पर सर्दी और खांसी के खिलाफ घरेलू इलाज के रूप में सेवन किया जाता है। मसाला चाय सड़क किनारे चाय के स्टालों, कैफे में मिल जाती है और घर पर भी बनाई जाती है।

मैकडॉनल्ड्स इंडिया (वेस्ट एंड साउथ) के डायरेक्टर-मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस अरविंद आरपी ने कहा कि मेन्यू इनोवेशन हमारे लिए एक सतत यात्रा है और हम मैककैफे मेन्यू में इन नई पेय को शामिल कर ग्राहकों को परोसने के लिए उत्साहित हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.