Stock To Invest: निफ्टी बनाएगा रिकॉर्ड हाई, ऐसे में ये 10 शेयर एक महीने में दे सकते हैं बंपर मुनाफा

Top 10 trading ideas -ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह आशावादी नजरिए के साथ बाजार में कारोबार करें। आगे आनेवाले हफ्तों में हमें काफी अच्छी ब्रॉड बेस्ड खरीदारी होती नजर आ सकती है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
बाजार जानकारों का कहना है कि अगर इस हफ्ते भी यह तेजी कायम रहती है तो निफ्टी हमें 18,178- 18,350 का स्तर भी छुता नजर आ सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 10 trading ideas - पिछले हफ्ते बाजार की लगाम बुल्स के हाथ में रही। ग्लोबल कारणों की वजह से आए कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद निफ्टी (Nifty) 17900 के सपोर्ट के साथ 18,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर बंद रहने मे कामयाब रहा। हाल में हुए आरबीआई की पॉलिसी मीट के बाद वौलेटिलिटी भी काफी कम हुई है। वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 16 के स्तर के नीचे आ गया है। इससे भी बुल्स को सपोर्ट मिल रहा है।

    04 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 18,117 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को आई रैली में सभी सेक्टरों ने अच्छी भागीदारी की थी। पिछले हफ्ते निफ्टी अपने सभी अहम EMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और लगातार तीसरे हफ्ते हायर हाई और हायर लो लगाता नजर आया।

    बाजार जानकारों का कहना है कि अगर इस हफ्ते भी यह तेजी कायम रहती है तो निफ्टी हमें 18,178- 18,350 का स्तर भी छुता नजर आ सकता है और अगर इस लेवल के ऊपर जाकर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर निफ्टी की अगली तेजी इसको 18,600 के पार ले जा सकती है। अब निफ्टी के लिए 18,000-17,900 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।


    SBI के अच्छे नतीजों ने भरा जोश, 3% से ज्यादा भागा शेयर, एनालिस्ट ने बढ़ाया टारगेट

    एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि पिछले हफ्ते बाजार 18000 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहा और साप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंदी की। पिछले शुक्रवार को बाजार 18100 के ऊपर बंद हुआ था। यह इस बात का संकेत है कि हमारे बाजारों में कितनी अच्छी मजबूती बनी हुई है। हम निश्चित तौर पर कह सकते है कि बुल्स घरेलू बाजार पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और जल्द ही यह हमें रिकॉर्ड हाई पर जाते नजर आ सकते है।

    अगर ग्लोबल बाजार में कोई बड़ी उठापटक नहीं होती तो निफ्टी 18,250 – 18,350 और फिर इसी कैलेंडर ईयर में 18600 के पिछले हाई की तरफ जाता नजर आ सकता है। निफ्टी के लिए 18,000 पर पहला सपोर्ट है । फिर उसके बाद 17,900 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। बाजार में इस हफ्ते अगर कोई गिरावट आती है तो नई पोजिशन का लेने का अच्छा मौका होगा। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह आशावादी नजरिए के साथ बाजार में कारोबार करें। आगे आनेवाले हफ्तों में हमें काफी अच्छी ब्रॉड बेस्ड खरीदारी होती नजर आ सकती है।

    आइए डालते है एक नजर एक्सपर्ट्स के सुझाए 10 ट्रेडिंग आइडियाज पर

    HDFC Securities के सुभाष गंगाधरन की पसंद

    Dalmia Bharat: Buy | LTP: Rs 1,742 | इस स्टॉक में 1,575 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Inox Leisure: Buy | LTP: Rs 527 | इस स्टॉक में 507 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 560 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Muthoot Finance: Buy | LTP: Rs 1,076 | इस स्टॉक में 1,036 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,140 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Reliance Securities के जतिन गोहिल की पसंद

    Ambuja Cements: Buy | LTP: Rs 559 | इस स्टॉक में 524 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 664 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 19 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Siemens: Buy | LTP: Rs 2,973 | इस स्टॉक में 2,760 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,320 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Bajaj Finserv: Buy | LTP: Rs 1,801 | इस स्टॉक में 1,724 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,932 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद

    UPL: Buy | LTP: Rs 739 | इस स्टॉक में 710 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 790 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Bharat Dynamics: Buy | LTP: Rs 980 | इस स्टॉक में 950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,080 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

    Sun TV Network: Buy | LTP: Rs 553 | इस स्टॉक में 536 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 585 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    Tata Steel: Buy | LTP: Rs 105 | इस स्टॉक में 100 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 114 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।