SBI Share Price- 07 नवंबर यानी आज के कारोबार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India (SBI) ) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में बैंक ने मजबूत प्रदर्शन किया है। बैंक की अर्निंग बाजार जानकारों के अनुमान से कही ज्यादा रही है। इस अवधि में बैंक का नेट मुनाफा सालाना आधार पर 74 फीसदी बढ़ा है। इस अवधि में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया है। साथ ही मजबूत लोन ग्रोथ देखने को मिली है।
30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय सालाना आधार पर 12.83 फीसदी की बढ़त के साथ 35,183 करोड़ रुपये पर रही है। बैंक की ब्याज आय में पिछले 2 तिमाहियों से बढ़त देखने को मिल रही है। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की क्रेडिट ग्रोथ शानदार स्तर पर रही है। यह कुछ बड़े प्राइवेटों बैंकों की तुलना में भी बेहतर रही है।
भारत के सबसे बड़े बैंक State Bank of India ने अपने बयान में कहा है कि सालाना आधार पर लोन ग्रोथ में हुई 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के कारण कंपनी के कोर इटरेस्ट इनकम और ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है।
HDFC Securities का कहना है कि 3.2 फीसदी पर रही बैंक की NIM उम्मीद से बेहतर रही है। MCLR में हुई बढ़ोतरी का असर अभी तक पूरी तरह से देखने को नहीं मिला है। इसका असर पूरी तरह से दिखने के साथ ही नियरटर्म में बैंक NIM में और सुधार देखने को मिलेगा।
आज 10.45 बजे के आसपास एनएसई पर एसबीआई का शेयर 19.75 रुपये यानी 3.28 फीसदी की बढ़त के साथ 613.30 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का लो 612.50 रुपये का है जबकि दिन का हाई 622.70 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 622.70 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 425.00 रुपये का है। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 25,958,473 शेयरों का है ।
ICICIdirect की एनालिस्ट काजल गांधी ने इस स्टॉक के लिए 700 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि एसबीआई लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्टॉक में आगे जोरदार तेजी आती नजर आ सकती है।
LKP Securities के अजित कुमार काबी का कहना है कि जो वित्त वर्ष 2024 तक एसबीआई के RoA और RoE 0.9 फीसदी और 15 फीसदी का स्तर देखने को मिल सकता है। बैंक की बैलेंसशीट काफी मजबूत है। इसके साथ ही इसका प्रोविजन कवरेज रेशियो भी मजबूत स्थित में है। इसके साथ ही बैंक के एसेट क्वालिटी में भी स्थिरता बनी हुई है। जिसके चलते इस स्टॉक में आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।