Get App

Stock To Invest: निफ्टी बनाएगा रिकॉर्ड हाई, ऐसे में ये 10 शेयर एक महीने में दे सकते हैं बंपर मुनाफा

Top 10 trading ideas -ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह आशावादी नजरिए के साथ बाजार में कारोबार करें। आगे आनेवाले हफ्तों में हमें काफी अच्छी ब्रॉड बेस्ड खरीदारी होती नजर आ सकती है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 07, 2022 पर 4:15 PM
Stock To Invest: निफ्टी बनाएगा रिकॉर्ड हाई, ऐसे में ये 10 शेयर एक महीने में दे सकते हैं बंपर मुनाफा
बाजार जानकारों का कहना है कि अगर इस हफ्ते भी यह तेजी कायम रहती है तो निफ्टी हमें 18,178- 18,350 का स्तर भी छुता नजर आ सकता है।

Top 10 trading ideas - पिछले हफ्ते बाजार की लगाम बुल्स के हाथ में रही। ग्लोबल कारणों की वजह से आए कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद निफ्टी (Nifty) 17900 के सपोर्ट के साथ 18,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर बंद रहने मे कामयाब रहा। हाल में हुए आरबीआई की पॉलिसी मीट के बाद वौलेटिलिटी भी काफी कम हुई है। वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 16 के स्तर के नीचे आ गया है। इससे भी बुल्स को सपोर्ट मिल रहा है।

04 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 18,117 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को आई रैली में सभी सेक्टरों ने अच्छी भागीदारी की थी। पिछले हफ्ते निफ्टी अपने सभी अहम EMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और लगातार तीसरे हफ्ते हायर हाई और हायर लो लगाता नजर आया।

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर इस हफ्ते भी यह तेजी कायम रहती है तो निफ्टी हमें 18,178- 18,350 का स्तर भी छुता नजर आ सकता है और अगर इस लेवल के ऊपर जाकर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर निफ्टी की अगली तेजी इसको 18,600 के पार ले जा सकती है। अब निफ्टी के लिए 18,000-17,900 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें