Top trading ideas: अगले 3-4 हफ्तों में हासिल करना चाहते हैं 32% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर रहे नजर
Top trading ideas:निफ्टी का बेस अब 18600 –18550 की ओर आ गया है। इसके पहले निफ्टी के लिए 18700 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स और टेक्निकल एनालिस्ट अश्विन रमानी का मानना है कि जब तक निफ्टी 20 डीईएमए जोन (18,559) से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। निफ्टी के लिए अब 18500 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है
IRCTC में रुचित जैन की 642 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 688-705 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
Top trading ideas:16 जून को बाजार में निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और बैंकिंग, फाइनेंशियल और एफएमसीजी शेयरों में आई तेजी का फायदा मिला। निफ्टी 50 इंडेक्स में बीते हफ्ते 1.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली और ये 18826 पर पहुंच गया। इस अपने सर्वकालिक इंट्राडे हाई से लगभग 60 अंक दूर कारोबार किया। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके आलावा इसने बीच-बीच में आने वाले करेक्शन और कंसोलीडेशन के बावजूद लगातार बारहवें हफ्ते हायर हाई फॉर्मेशन बनाए रखा।
निफ्टी ने अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में 13-सप्ताह के साथ-साथ 26-सप्ताह के ईएमए को पार करने के बाद से पांच सप्ताह का ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) बनाए रखा है, जबकि मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 65 पर है। वहीं, एमएसीडी जीरो लाइन के ऊपर पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए हुए है। ये पॉजिटिव संकेत हैं। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इंडेक्स 19000 का स्तर पार कर सकता है। 18800 पर निफ्टी के तत्काल सपोर्ट हासिल है। फिर 18700-18500 पर अगले सपोर्ट हैं।
एंजेल वन के हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समित चव्हाण का कहना कि बाजार की दिशा साफ न होने के बावजूद निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई के करीब है। यहां तक कि ये 19000 के एक और मील के पत्थर तक पहुंचने के कगार पर है। 18800 से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग और हाल में दबाव में चल रहे बीएफएसआई स्पेस में शुक्रवार को आई तेजी के साथ अगर निफ्टी इस हफ्ते ये कारनामा करता हो तो इससे आश्चर्य नहीं होगा। निफ्टी का बेस अब 18600 –18550 की ओर आ गया है। इसके पहले निफ्टी के लिए 18700 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स और टेक्निकल एनालिस्ट अश्विन रमानी का मानना है कि जब तक निफ्टी 20 डीईएमए जोन (18,559) से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। निफ्टी के लिए अब 18500 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।
आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए ऐसे 10 शेयरों पर नजर डालते हैं जिनमें अगले तीन-चार हफ्तों में जोरदार रिटर्न मिल सकते हैं। ये रिटर्न 16 जून की क्लोजिंग प्राइस पर आधारित हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह की पसंद
Surya Roshni: Buy | LTP: Rs 833 | सूर्या रोशनी में नंदीश शाह की 780 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 895-935 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। 14 जून को ये स्टॉक वॉल्यूम में भारी बढ़त के साथ डेली चार्ट पर ब्रेकआउट देता दिखा है। स्टॉक का प्राइमरी और इंटरमीडिएट ट्रेंड पॉजिटिव हो गया है। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। मोमेंटम ऑसिलेटर्स - आरएसआई (11) और एमएफआई (मनी फ्लो इंडेक्स 10) फी ऊपर की ओर रुख किए हुए हैं। ये इंडीकेटर डेली चार्ट पर 60 से ऊपर हैं। ये स्टॉक के मौजूदा अपट्रेंड कायम रहने का संकेत दे रहा है।
M&M Financial Services: Buy | LTP: Rs 305 |एमएंडएम फाइनेंशियल्स में नंदीश शाह की 286 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 324-335 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। अगस्त 2018 के बाद पहली बार ये शेयर डेली और वीकली चार्ट पर उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक वीकली चार्ट पर बुलिश हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन बना रहा है। एक सेक्टर के तौर पर एनबीएफसी डेली चार्ट पर मजबूत दिख रहा है। प्लस डीआई (डायरेक्शनल इंडिकेटर) माइनस डीआई से ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि एडीएक्स (औसत दिशात्मक सूचकांक) रेखा ऊपर की ओर झुकी हुई है, यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में स्टॉक की कीमत में तेजी आने की संभावना है।
Vidhi Specialty Food Ingredients: Buy | LTP: Rs 394 | विधि स्पेशियलिटी में नंदीश शाह की 365 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 430-445 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने वीकली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लेपिंग ट्रेंडलाइन से बाहर आता दिखा है। वहीं डेली दैनिक चार्ट पर स्टॉक सिमिट्रिकल ट्राइेंगल से बाहर आ गया है। मोमेंटम ऑसिलेटर्स - आरएसआई (11) और एमएफआई (10) ऊपर की ओर रुख किए हुए है। इसके साथ ही ये डेली और वीकली चार्ट पर 60 से ऊपर रखा है, जो स्टॉक के मौजूदा अपट्रेंड में मजबूती का संकेत है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की पसंद
Aditya Birla Fashion & Retail: Buy | LTP: Rs 209 | आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल में श्रीकांत चौहान की 180 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 250-275 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 32 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Rain Industries: Buy | LTP: Rs 172 | रेन इंडस्ट्रीज में श्रीकांत चौहान की 155 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 190-210 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 22 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
HCL Technologies: Buy | LTP: Rs 1,148 | एचसीएल टेक में श्रीकांत चौहान की 1080 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1250-1350 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 17.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
बोनांजा पोर्टफोलियो के मितेश कारवा की पसंद
IRCTC: Buy | LTP: Rs 665 | आईआरसीटीसी में मितेश कारवा की 627 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 720 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
ICICI Prudential Life Insurance: Buy | LTP: Rs 534 | आईसीआईसीआई प्रू में मितेश कारवा की 485 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
आनंद राठी के जिगर एस पटेल की टॉप पिक्स
Firstsource Solutions: Buy | LTP: Rs 129 | फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस में 112 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 155 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Alembic Pharma: Buy | LTP: Rs 616 | एलेम्बिक फॉर्म में 585 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 655-668 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
IRCTC: Buy | LTP: Rs 665 | IRCTC में रुचित जैन की 642 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 688-705 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अगले 3-4 हफ्तों में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।