बाजार में 16 जून को अच्छी तेजी देखने को मिली। बेंचमार्क सूचकांकों ने पिछले दिन के नुकसान की भरपाई की और आईटी को छोड़कर अधिकांश सेक्टर आई में भारी खरीदारी के चलते निफ्टी में रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई देखने को मिला था। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 467 अंक उछलकर 63385 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 138 अंक बढ़कर 18826 पर पहुंच गया। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली पैमाने पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
पिछले कारोबारी दिन यानी 16 जून को बैंक निफ्टी 495 अंक चढ़कर 43938 पर पहुंच गया था। जबकि ब्रॉडर मार्केट में लगातार पांचवें सत्र में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स बाजार के पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ क्रमशः 0.7 फीसदी और 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
16 जून को जिन शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला था उनमें कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, करूर वैश्य बैंक और अशोक लेलैंड के नाम शामिल थे। कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने इंट्रा डे रिकॉर्ड हिट किया था। कारोबार के अंत में लगभग 15 फीसदी की बढ़त के साथ 131.1 रुपये पर बंद हुआ था।
इसी तरह करूर वैश्य बैंक 21 सितंबर, 2017 के बाद के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक 7 फीसदी बढ़कर 128 रुपये पर पहुंच गया था और दैनिक चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। अच्छे वॉल्यूम के साथ स्टॉक में लगातार पांचवें सत्र में तेजी जारी रही थी।
अशोक लीलैंड में पिछले सप्ताह के दौरान अच्छी खरीदारी देखने को मिली। शुक्रवार को ये स्टॉक 4.5 फीसदी बढ़कर नौ महीने के उच्चतम स्तर 164.40 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले सप्ताह स्टॉक में लगभग 8 फीसदी की तेजी आई थी। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। अब यह शेयर 169.45 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई से कुछ ही दूर है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय की ट्रेडिंग रणनीति
Kalyan Jewellers India:स्टॉक ने 134.90 रुपये का ऑल टाइम हाई दर्ज किया है और तेजी की भावना का संकेत देते हुए उसी के आसपास बंद हुआ है। पिछले हफ्ते ये स्टॉक 20 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोजिंग बेसिस पर 126 रुपये के अपने मल्टी वीक रजिस्टेंस को निर्णायक रूप से पार कर लिया है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने के संकेत है। ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक को 124-113 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट के साथ, 150-168 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, होल्ड करना और जमा करना चाहिए।
Karur Vysya Bank:पिछले हफ्ते की मजबूत तेजी के साथ, स्टॉक ने अपने पिछले 6-7 महीनों के कंसोलीजेशन को क्लोजिंग आधार पर तोड़ दिया है। ये स्टॉक में तेजी बने रहने का संकेत है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है। ये भी तेजी की संभावनी की पुष्टि करता है। ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक को 120-115 रुपये के सपोर्ट जोन के साथ, 145-160 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, होल्ड करना और जमा करना चाहिए।
Ashok Leyland:स्टॉक में लगभग 8 फीसदी की तेजी आई है। वीकली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉक निर्णायक रूप से 8-9 महीने के कंसोलीडेशन जोन (158-134 रुपये) से बाहर हो गया है। इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी भारी बढ़त देखने को मिली है। हाल ही में स्टॉक ने अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए को फिर से हासिल किया है और तेज वापसी की है। ये स्टॉक में तेजड़ियों की मजबूत वापसी का संकेत है। डेली, वीकली और मंथली आरएसआई तेजी के मोड में हैं। ये भी स्टॉक में बढ़ती ताकत का संकेत है। ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक को 158-155 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट के साथ, 177-185 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, होल्ड करना और जमा करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।